सूरजपुर

वुशु के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित
21-Sep-2024 8:47 PM
वुशु के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर,21 सितंबर। जिला वुशु संघ सूरजपुर एवं खेल युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन से जिले के वूशु खिलाड़ी प्रकाश सूर्यवंशी, अशोक साहू, लालजी यादव का चयन राष्ट्रीय स्तर हेतु हुआ है।

33वां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता उत्तराखंड देहरादून के महाराणा प्रताप इंडोर स्टेडियम में 21 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

 चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित हुए है। राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में अच्छा खेल प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन खेल युवा कल्याण विभाग एवं जिला वूशु संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाडिय़ों द्वारा शुभकामना व अग्रिम बधाई दी गई।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news