कोरिया

उज्ज्वल जिला मीडिया प्रभारी व विनीत जिला सोशल मीडिया प्रभारी
16-May-2021 8:16 PM
 उज्ज्वल जिला मीडिया प्रभारी व विनीत जिला सोशल मीडिया प्रभारी

   भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति घोषित   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चिरमिरी, 16 मई। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने कोरिया जिले की कार्यसमिति की घोषणा की, जिसमें उज्ज्वल चक्रवर्ती को जिला मीडिया प्रभारी एवं विनीत जायसवाल को जिला सोशल मीडिया प्रभारी  बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी के सहमति एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल की अनुशंसा से जिला कोरिया सहकारिता प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति घोषणा जिला संयोजक पीताम्बर प्रसाद गुप्ता के द्वारा की गई है।

जिसके अनुसार जिला संयोजक पीताम्बर प्रसाद गुप्ता के साथ सह जिला संयोजक सह जिला संयोजक रूपचन्द्र गुप्ता एवं विशाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी उज्जवल चक्रवर्ती, जिला सह मीडिया प्रभारी सुचित सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विनीत जायसवाल, सह सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र राय को बनाया गया है। इसी प्रकार जिला कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह, रामसकल, जगदीश प्रसाद, सौरभ शर्मा, जतनसाय पैकरा, प्रकाश केशरी, भैयालाल साहू, अशोक निर्मलकर, योगेश आनंद पचौरी, रामा साहू, रमेश जायसवाल एवं प्रसिद्ध नारायण को बनाया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news