जशपुर

जशपुर में 20 मई को 12 घंटों तक होगा गायत्री मंत्र का अखंड जाप
17-May-2021 8:13 PM
  जशपुर में 20 मई को 12 घंटों तक होगा गायत्री मंत्र का अखंड जाप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 17 मई। कोरोना शांति के लिए गायत्री परिवार द्वारा आगामी 20 मई को जिला स्तर पर अखंड जप अभियान का आयोजन किया जाएगा। कोरोना काल में लोगों को इसे अपने घरों या पीठों में करने को कहा गया है। इस मौके पर गायत्री महामंत्र और महामृत्युंजय मंत्र से दीप यज्ञ भी किया जाएगा।

गायत्री परिवार के रविशंकर खुंटिया ने बताया कि आगामी 20 मई को इसे जशपुर जिले में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले भर में आयोजित होने वाले इस अभियान में लोगों को इक_ा होने की बजाए अपने-अपने घरों या पीठों पर इसमें शामिल होनेे के लिए निर्देशित किया गया है। जिले भर के गायत्री परिवार से जुड़े लोग एक साथ इस जप अभियान में भाग लेंगे। इसकी अवधि 12 घंटे रखी गई है। अभियान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी विकासखंडों के लिए जाप की अवधि सुनिश्चित कर दी गई है। इसके मुताबिक जशपुर विकासखंड से प्रात: 6 बजे इसकी शुरूआत होगी। जशपुर विकासखंड में 7.30 बजे तक नाम जप के बाद मनोरा विकासखंड में 7.30 से 8.30 बजे तक अभियान चलेगा।

दुलदुला विकासखंड में 8.30 बजे से 10 बजे तक नाम जप के बाद कुनकुरी में 10 से 11, बगीचा में 11 से 1,कांसाबेल में दोपहर 1 से 3 बजे तक नाम जप की अवधि रखी गई है। इसके बाद पत्थलगांव विकासखंड के लिए 4 से 6 की अवधि निर्धारित की गई है जिसमें 4 से 5 पत्थलगांव में तथा 5 से 6 बागबहार में नाम जप किया जाएगा। प्रात: 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटों तक नाम अखंड नाम जप की अवधि पूरी होने के बाद 6 बजे से 6.20 बजे तक 5 दीप जलाकर दीपयज्ञ किया जाएगा जिसमें गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी जाएंगी। शाम 6.20 से 6.30 तक गुरूदेव पूज्य पं श्रीराम देव शर्मा की आवाज में गायत्री मंत्र के साथ विश्वशांति की प्रार्थना की जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news