जशपुर

जशपुर: एमबीए कर बने उन्नत किसान, कलेक्टर को दिया जन्मदिन का तोहफा
18-May-2021 7:09 PM
जशपुर: एमबीए कर बने उन्नत किसान, कलेक्टर को दिया जन्मदिन का तोहफा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 18 मई।
वैसे तो जन्मदिन पर कई तरह से तोहफे भेंट किए जाते हैं। लेकिन जशपुर के इस युवा किसान और कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने जो गिफ्ट दिया है, वो बिल्कुल अलग ही है।

दरअसल, युवा किसान व दुलदुला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद साय ने जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को जन्मदिन का सबसे अनोखा उपहार दिया। जन्मदिन के मौके पर आज अरविंद साय ने कलेक्टर कावरे को उपहार के तौर पर तरबूज गिफ्ट दिया है। जो अपने आप में दूसरे तोहफों से एकदम खास है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि यह एक हाइब्रिज तरबूज है। 

अरविंद साय एमबीए की डिग्री हासिल करने के बाद अपने गांव में वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने वाले उन्नत किसानों में शुमार है। जो अपनी अनोखी खेती के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भी हैं।

गौरतलब है कि आज जशपुर के जिला कलेक्टर महादेव कावरे का जन्मदिन है। कोरोना काल में अपने अनूठे कार्य की वजह से वो और भी लोकप्रिय हो गए हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें जन्मदिन की बधाईयां देने में पीछे नहीं हट रहे हैं। साथ ही उन्हें तरह-तरह के तोहफे भी मिल रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news