जशपुर

एम्बुलेंस क्षेत्र की जनता को समर्पित-मिंज
22-May-2021 7:45 PM
 एम्बुलेंस क्षेत्र की जनता को समर्पित-मिंज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 22 मई।  कुनकुरी में शुक्रवार को  विधायक मद से 3 एम्बुलेंस एवं खनिज न्यास निधि से 1 शव वाहन स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू डी मिंज, कलेक्टर महादेव कावरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के एस मंडावी जिला अध्यक्ष कांग्रेस मनोज सागर यादव ने फीता काट कर एम्बुलेंस का लोकार्पण किया।

संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने  राजीव गाँधी की पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र की जनता की सेवा में 3 एम्बुलेंस समर्पित किया है। इसके साथ ही खनिज न्यास निधि से मुक्तांजलि शव वाहन भी कुनकुरी को प्रदान किया गया है।

 संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने कहा कि  कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने सभी कांग्रेस विधायकों से अपील की है कि सभी कांग्रेस विधायक अपने अपने क्षेत्र में एक एक एम्बुलेंस दें।

सोनिया गांधी के निर्देश और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आशीर्वाद से आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन विकासखंड कुनकुरी,फरसाबहार और दुलदुला को तीन एम्बुलेंस समर्पित किया है। आज कोरोना के समय मे एम्बुलेंस की बहुत अधिक आवश्यकता थी। एम्बुलेंस के होने से लोगों को सुविधा मिलेगी।

कलेक्टर महादेव कावरे ने कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक यूडी मिंज ने अपने मद से तीन एम्बुलेंस दी है। इसके साथ ही खनिज न्यास निधि से एक मुक्तांजली वाहन कुनकुरी को मिला है जिसका लोकार्पण किया गया। इस सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस से अन्य एम्बुलेंस जैसे 108 और 102 को सहूलियत मिलेगी और लोग अधिक से अधिक इसका लाभ ले सकेंगे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि यह कुनकुरी के लोगों की सुविधा के लिए विधायक यूडी मिंज ने सौगात दी है जिससे सुविधा बढ़ेगी और लोगों को परेशान होना नई पड़ेगा।

इस अवसर पर सीईओ केएस मंडावी,एसडीएम रवि राही, कुनकुरी कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास, गजेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक इफ्तेखार हसन, सेराज राही, रॉबर्ट एक्का, संतोष यादव पिंटू, डीपीएम गणपत नायक, आद्या शंकर त्रिपाठी, कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुलदुला अरविंद साय, जिला महामंत्री,  महेश त्रिपाठी विनय तिर्की, अशोक यादव आशीष सतपति, अमर सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुनकुरी,  फरसाबहार कुनकुरी दुलदुला स्वास्थ्य विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी  सहित पत्रकार गण भी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news