जशपुर

सांसद गोमती के साथ भाजपाई बैठे धरने पर
24-May-2021 7:42 PM
सांसद गोमती के साथ भाजपाई बैठे धरने पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 24 मई। कथित रूप से कांग्रेस की टूलकिट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर के विरोध में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

सांसद गोमती साय के साथ ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पत्थलगांव अध्यक्ष अनिल मित्तल, लुड़ेग तमता मंडल अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह, पत्थलगांव ग्रामीण अध्यक्ष खेमानिधि यादव, पूर्व बीडीसी मीना चौहान, पत्थलगांव के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय लोहिया, अंकित बंसल, अवधेश गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता इसमें शामिल रहे। थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना से त्राहि-त्राहि मची हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को इस आपदा से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है पर कांग्रेस वैश्विक आपदा के इस समय भी राजनीति में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने देश को रिकॉर्ड समय में वैक्सीन उपलब्ध कराई परंतु कांग्रेस देश के वैज्ञानिकों का मनोबल कम करने के लिए इसे लेकर दुष्प्रचार करते रहे अब वही कांग्रेसी वैक्सीन की कमी का रोना रो रहे हैं।

रोशन प्रताप सिंह ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल अपने राष्ट्रीय नेताओं को खुश करने के लिए डॉ.रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस दमन से भाजपाई भयभीत नहीं हैं और भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने को तैयार है। उन्होंने स्थानीय कांग्रेसी नेताओं पर पंचायतों लूट खसोट का आरोप भी लगाया।

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद गोमती साय कहा कि कांग्रेस के लोग बीजेपी के लोगों को बदनाम करने की षडय़ंत्र में लगे हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी की छवि को खराब करने के पीछे षड्यंत्र रच रहे हैं ।भूपेश बघेल का असली चेहरा सामने आ चुका है। यदि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को गिरफ्तार कर सकते हैं तो हमें भी गिरफ्तार करें। भूपेश सरकार कोरोना काल  में लोगों की सेवा करना छोड़ कर षडय़ंत्र रचने में लगे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य में विकास के नाम पर कहीं भी कुछ नजर नहीं आता पूरी व्यवस्था चरमराई हुई है विकास पर ध्यान न लगाकर भाजपा की छवि खराब करने  पर केवल ध्यान लगाने में लगी हुई है। मैं कांग्रेस पर विश्व में भारत की छवि खराब करने का फिर से आरोप लगाती हू मेरे खिलाफ मुकदमा करो। गोमती साय ने नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने जोश भरा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news