जशपुर

कुनकुरी में 60 हजार से अधिक पौधे रोपे गए
06-Jun-2021 6:20 PM
कुनकुरी में 60 हजार से अधिक पौधे रोपे गए

लक्ष्य से अधिक पौधरोपण पर संसदीय सचिव मिंज ने जताया आभार 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव/जशपुर, 6 जून।
संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने 5 जून पर्यावरण दिवस  पर कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के जनता, सरपंच,सचिव अधिकारी, कर्मचारी, नागरिकगण, कांग्रेस के पदाधिकारियों,  कार्यकर्ता, समस्त माताओं-बहनों सभी का धन्यवाद किया है कि विधानसभा क्षेत्र में सभी के सार्थक प्रयासों से एक अभूतपूर्व पौधरोपण की शुरुवात हुई है, जिसमें 500 प्रति पंचायत लक्ष्य के अनुसार लगभग 60 हजार से ऊपर पौधरोपण हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी के सार्थक प्रयास से अभिभूत हूं। आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। एक अभूतपूर्व काम आप सब ने किया है। शायद पूरे राज्य में आप सभी के सहयोग से वृक्षारोपण का काम संभव हो सका है। सबसे ज्यादा इस वृक्षारोपण में महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई उनका विशेष रूप से धन्यवाद किया, उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने निर्धारित 500 प्रति पंचायत की पौधरोपण किए है, तो 60000 साठ हजार से ऊपर पौधे लगे होंगे। अब हमारी जिम्मेदारी इन पौधों को बचाने और बड़े करने की भी है।

हमें प्रण करना होगा इन पौधों को बचाने और बढ़ाने में लोगों को प्रेरित करना होगा। हम लोग एक कठिन कोविड के दौर से गुजर रहे है। ऑक्सीजन, पानी, जंगल हम सब का जीवन है। इसे बचना और बढ़ाना होगा इसकी शपथ लेनी होगी। 
आप सब इसे कर सकते है। तभी आप सब का किया ये एक बहुत बड़ा प्रयास सार्थकता के साथ सफल होगा। इस सफल आयोजन पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

संसदीय सचिव यूडी मिंज ने पर्यावरण दिवस की सफलता पर एसडीएम कुनकुरी रवि रही ,एसडीएम फरसाबहार चेतन साहू, एसडीओ फॉरेस्ट निराला, जनपद सीईओ राम, कछवाहा, पीओ नायक, पीओ सरोज, पीओ नमिता, एसएडीओ, सभी बीईओ, सरपंच गण, सचिव, रोजगार सहायक, स्वसहायता समूह की महिलाएं, मितानिन,एनआरएलएम, वन विभाग एवं राजस्व अमला, अपने सभी साथी गण, मीडिया के साथी गण का आभार व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news