जशपुर

कलेक्टर ने 32 को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपा
06-Jun-2021 6:21 PM
कलेक्टर ने 32 को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 6 जून।
राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति में तृतीय श्रेणी के सीधे भर्ती पदों के लिए 10 प्रतिशत पदों के सीमा बंधन को शिथिल किया गया था। ताकि आश्रित युवा जिनके परिवार में मृत्यु हो गई थी। उनके परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति देयकर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। 

इसी कड़ी में कलेक्टर महादवे कावरे ने अपने कक्ष में 5 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौपा गया और अपनी बधाई और शुभकानाएॅ देते हुए सभी को अच्छे से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। 
दुलदुला विकास खण्ड के ग्राम गट्टीबुड़ा के प्रधान पाठक स्व. रामरतन पैंकरा के मृत्यु होने पर उनके पुत्र अजय कुमार पैंकरा को राजस्व विभाग अंतर्गत् जिला कार्यालय जशपुर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई और विकासखण्ड जशपुर के सहायक शिक्षक एलबी पंचायत शासकीय प्राथमिक बरटोली पिल्खी के स्व. आलोक कुजूर की पत्नी ऑलमैटी कुजूर को राजस्व विभाग अंतर्गत जिला कार्यालय जशपुर सहायक गेे्रड-3 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी  एन.कुजूर और राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक विनोद पैकरा, साक्षर भारत मिशन के व्ही के जाटवर उपस्थित थे। राजस्व विभाग में अब तक कुल 5 लोगों को नियुक्ति दी गई हैं। इनमें 4 लोगों को सहायक ग्रेड-3 और 1 को भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति की गई है। शिक्षा विभाग में कुल 25 लोगों को नियुक्ति दिया गया है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के 2 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति दिया गया है।

इसी प्रकार सहायक ग्रेड-3 के पद पर संजय कुमार, पिता स्व. रामजग राम को राजस्व विभाग अंतर्गत फरसाबहार विकासखंड के तहसील कार्यालय में, जगत्री प्रधान, पति स्व. विकास कुमार एक्का को शिक्षा विभाग अंतर्गत् मनोरा के विकास खण्ड उ.मा.वि. सोनक्यारी में, पिंकी बरेठ पति रविभूषण बरेठ को राजस्व विभाग अंतर्गत बगीचा विकासखंड के तहसील कार्यालय में, रवि राहुल मांझी को राजस्व विभाग अंतर्गत भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय जशपुर में भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है और शिक्षा विभाग अंतर्गत मनीष एक्का पिता स्व. इमानुवेल एक्का को शा.हाई स्कूल खुटेरा विकासखंड कांसाबेल, बसंत कुमार मिश्रा पिता स्व. देवेन्द्र कुमार मिश्रा को शा.उ.मा.वि. दुलदुला विकासखंड दुलदुला, Ÿअजीत एक्का पिता स्व.जोसेफ एक्का को शा.उ.मा. वि. चराईडांड़ विकास खण्ड दुलदुला, कुमारी दीपिका नाग पिता स्व. विनय कुमार नाग को शा.उ.मा.वि. बरांगजोर विकासखंड कांसाबेल, शशि भूषण सिंह पिता स्व. सुखराम सिंह को शा.हाई स्कूल घुघरी विकास खण्ड बगीचा, अरविन्द कुमार बंजारे पिता स्व. रोहित कुमार बंजारे और चन्दन चौहान पिता नान्हू राम चौहान को बीईओ ऑफिस पत्थलगांव विकासखंड पत्थलगांव,  रेखा गुप्ता पति स्व. विनय कुमार गुप्ता को शा.उ.मा.वि. तपकरा विकासखंड फरसाबहार, मनीष कुमार पैकरा पिता स्व. आनन्द प्रसाद पैकरा को बीईओ कार्यालय दुलदुला, मदन मोहन बारिक पिता स्व. ललिता प्रसाद बारिक को शा.उ.मा.वि. गाला विकासखंड पत्थलगांव, श्री रितु राज सिंह पिता स्व काशी प्रसाद पैंकरा को शा.उ.मा.वि.बिमड़ा विकास खण्ड बगीचा, पूर्णिमा बाई पैंकरा पति स्व. सतीश कुमार साय को शा.हाई स्कूल कंदईबहार विकासखंड फरसाबहार, सुकीर्तिका बन्द्र पिता स्व. राजकेशवर बन्दे को शा.कन्या उ.मा.वि. नारायणपुर विकास खण्ड कुनकुरी, कुमारी विभावत भगत पिता स्व. महावीर राम को बीईओ कार्यालय मनोरा, श्रीमती संतोषी यादव पति स्व. राजेन्द्र कुमार यादव को शा.उ.मा.वि. लुड़ेग विकास खण्ड पत्थलगांव, देवेन्द्र कुमार साय पिता स्व. रामनन्दन साय पैंकरा को बीईओ कार्यालय फरसाबहार, एरित लकड़ा पिता स्व. फुलजेन्स लकड़ा को शा.हाई स्कूल टटकेला विकास खण्ड बगीचा, कुमारी ज्योति सिदार पिता स्व. रामप्रसाद सिदार को शा.उ.मा.वि. पत्थलगांव विकास खण्ड पत्थलगांव, हेमन्त कुमार चौहान पिता स्व. रामकंवल राम चौहान को शा.कन्या उ.मा.वि. कुनकुरी विकास खण्ड कुनकुरी, कुमारी नेहा किस्पोट्टा पिता स्व. विनोद किस्पोट्टा को शासकीय उ.मा.वि. गम्हरिया, मुरारी यादव पिता स्व. गोपाल राम यादव को शा.आदर्श उ.मा.वि. जशपुर विकास खण्ड जशपुर, जयन्ती नाग पति स्व. उजर साय नाग को शा.हाई स्कूल घरजियाबथान विकास खण्ड पत्थलगांव, मनीष कुजूर माता स्व.  कुमुदनी सुषमा कुजूर को शा.उ.मा.वि. आस्ता विकासखंड मनोरा और शिवनारायण साय पैकरा पिता स्व. नान्हु साय पैंकरा को शा.हाई स्कूल सुण्डरू विकास खण्ड फरसाबहार में सहायक ग्रेड-03 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news