जशपुर

उत्तर भारत समाज का गठन, अध्यक्ष बने विजय
21-Jun-2021 7:50 PM
 उत्तर भारत समाज का गठन, अध्यक्ष बने विजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 21 जून। 
पत्थलगांव में उत्तर भारत समाज ने सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा एवं उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से उत्तर भारत समाज का गठन किया। 
बिलाईटांगर के हनुमान मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन में उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखण्ड के निवासरत सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से विजय त्रिपाठी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अभय सिंह,श्यामनारायण गुप्ता, सचिव रमेश तिवारी, अवधेश गुप्ता, रवि जायसवाल एवं महामंत्री विजय साहू, सुख लाल विश्वकर्मा, नथुनी ठाकुर, अमर तिवारी, कृष्णा सिंह एवं मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अभिषेक शुक्ला एवं संरक्षक पद पर सतीश मिश्रा विनोद राणा अशोक श्रीवास्तव शंकर ठाकुर, अजय दुबे, प्रेम गुप्ता, लालबाबू साह और कोषाध्यक्ष अरुण रवानी को चुना गया। 

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने सामाजिक बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी ने जो उत्तरदायित्व मुझे दिया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हम सब मिलकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। 
इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सामाजिक, राजनीतिक, अध्यात्मिक व शिक्षा गतिविधियों के साथ सामयिक कार्यक्रमों को समाज के हित में प्रमुखता से करने की बात कही। 
इस मौके पर मनोज तिवारी, बच्चन दुबे ,जयपाल सिंह, जय प्रताप सिंह राजन पासवान, हेमसागर ठाकुर, सुदामा शर्मा, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, हंसराज चौहान, दशरथ गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सूरज साह, शंकर ठाकुर रतन साह, रवि शंकर जयसवाल, छोटन गुप्ता, प्रदीप सिंह, महेश गुप्ता, अशोक गुप्ता पार्षद, राजेश पासवान, सुनील गुप्ता, गंगा शाह, ओम नाथ साह, देववंश ठाकुर, संतोष साहू सुखनंदन गुप्ता, निर्भय केशरी, अतुल त्रिपाठी, कृष्ण चंद्र तिवारी, बिंदेश्वरी शर्मा, पवन गुप्ता, संतोष साह, मुरारी ठाकुर, अमरनाथ तिवारी, पंकज गुप्ता, बुद्धेव ठाकुर, मनोहर गुप्ता, नंद कुमार गुप्ता, प्रीतम सिंह चौहान समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news