जशपुर

सांसद गोमती पहुंची पत्थलगांव, कोरोना मृतक कार्यकर्ता के परिवार को बंधाया ढांढस
21-Jun-2021 8:01 PM
सांसद गोमती पहुंची पत्थलगांव, कोरोना मृतक कार्यकर्ता के परिवार को बंधाया ढांढस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 21 जून। सोमवार को रायगढ़ की भाजपा सांसद गोमती साय पत्थलगांव पहुंचीं। पूर्व के अपने तय कार्यक्रम जिसमें अस्पताल निरीक्षण, रुचिका भारद्वाज के परिजनों से मुलाकात के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जो कोरोना काल में कोरोना से मौत हो गई, उनसे मिलने पहुंचीं।

सबसे पहले रेस्ट हाउस से निकल कर सिविल अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचीं और अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम की जानकारी ली, जिसमें डाटा एंट्री करने वालों से कई बातें पूछी, साथ ही वैक्सीनेशन में तेजी लाने की बात कही। जिस पर बीएमओ डॉ. मिंज ने बताया कि गाँव के लोग थोड़ा हिचक रहे है और कम लोग वेक्सीनेशन के लिए सामने आ रहे हंै। जिस पर गोमती साय ने सभी गांव वालों से बात कर उन्हें समझाने और सभी को वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से करने कहा जिससे सभी लोग कोविड-19 से पूरी तरह सुरक्षित रह सके।
 साथ ही अस्पताल में कोविडकाल में आये 10 आईसीयू बेड जिसमें कुल 6 बेड ही लगे होने की बात को पूछने पर डॉक्टर मिंज ने आईसीयू में सभी 10 आईसीयू आक्सीजन सहित बेड लगा देने की बात बताई, जिसे ठेकेदार के द्वारा ही लगाए जाने की बात कही। गोमती ने स्पष्ट किया कि जनता के लिए आये सभी संसाधन का लाभ आम जनता को जरूर मिलना चाहिए इसमें किसी तरह का अगर राशि या सामानों का इधर-उधर होने की बात सामने आती है, तो ये सीधे  सीधे भ्रष्टाचार की बात होगी जिसके लिए हमारी पार्टी पुर जोर तरीके से विरोध करेगी, इसलिए जनता को शाशन से मिले सभी संसाधनों का सही तरीके से जनता  को लाभ मिले।

भाजपा  महिला मोर्चा की सदस्य राधा बाई के कोरोना से हुई मौत पर उनके घर पुरानी बस्ती पहुंच कर उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाया एवं उनके घर वालों से मिल कर भाजपा की एक अपनी कार्यकर्ता के असमय निधन पर दु:ख जताया, वहीं युवामोर्चा के कार्यकर्ता इंजको के आकाश चौहान के घर पहुंच कर अपनी संवेदना व्यक्त किया कहा कि आज इन्हीं कार्यकताओ के दम पर पार्टी खड़ी है। सभी एक-एक कार्यकता हमारे लिए हमेशा उपयोगी रहे हंै। आज हमने आकाश चौहान और राधाबाई को खो दिया है। जिन्होंने भाजपा के लिए हमेसा खड़े होकर आवाज बुलंद किया है। 

 एक साल से लापता मासूम बच्ची रुचिका भारद्वाज के मिले कंकाल के बाद से रुचिका के परिजनों के मुश्किल समय में उन्हें ढांढस बढ़ाने महादेव टिकरा के उनके घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस दिया। कहा कि रुचिका के साथ जिसने भी इस तरह का कृत्य किया है, उन्हें पकडऩे के लिए हमारी पार्टी थाने से लेकर  बड़े अधिकारियों से बात कर रुचिका भारद्वाज के हत्यारों को हर हाल में पकडऩे कहेंगे और सरगुजा आईजी आरपी साय से फोन पे बात कर निर्देश देते हुए सभी पहलुओं पर जांच तेज करने कहा, साथ ही रुचिका को न्याय दिलाने पत्थलगांव थाने में एक ज्ञापन एसडीओपी योगेश देवांगन सौंपा।    

 इस दौरान सांसद गोमती के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत जिला पंचायत सदस्य और सभापति सालिक साय, जिला जशपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता कश्यप , भाजपा जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पत्थलगांव मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  यादव के साथ  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news