ताजा खबर
उपजेल में पॉजिटिव विचाराधीन कैदी ने लगाई फांसी
19-Jan-2022 12:25 PM
रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ था,
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 19 जनवरी। बीती रात उपजेल सारंगढ़ में विचाराधीन कैदी ने फांसी लगा ली। कैदी पर गैंगरेप का आरोप था। कोरोना पॉजिटिव होने पर जेल में ही एक अलग सेल में क्वॉरंटीन पर रखा गया था। उसकी खबर मिलते ही सारंगढ़ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
विचाराधीन कैदी खीरोंदर उर्फ ओडिय़ा साहू (40) नुनिया जामपाली कुर्ला थाना बगढ़ जिला बरगढ़ ओडिशा ने उप जेल सारँगढ़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसको 10 नवंबर 2021 को सारंगढ़ उप जेल में न्यायालय के आदेश धारा 376 गैंगरेप के आरोप में लाया गया था। उसको 17 जनवरी से कोरोना पॉजिटिव होने से सारँगढ़ उप जेल के सेल नम्बर 03 में क्वॉरंटीन पर रखा गया था। रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच अपने कपड़े गमछे से फंदा बना कर फाँसी लगा ली। जांच जारी है।