ताजा खबर

रथयात्रा और नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा में देश जोड़ने वाली यात्रा से खलबली मच गई : बघेल
09-Sep-2022 9:56 AM
रथयात्रा और नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा में देश जोड़ने वाली यात्रा से खलबली मच गई : बघेल

कन्याकुमारी से सीधे बिलासपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम किया सीएम ने

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर 9 सितंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से रथयात्रा और हिंसा की राजनीति करने वाली भाजपा में खलबली मच गई है।
कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने के बाद सीधे बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल कहा कि आज मूल समस्या बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी और किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम नहीं मिलना है। इसकी जगह समाज में हिंसा और घृणा फैलाई जा रही है। यह पदयात्रा उसके खिलाफ है। इस यात्रा से देश और समाज में जबरदस्त बदलाव दिखेगा। 

बघेल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा चुनाव को लेकर नहीं है। देश में चुनाव होते रहेंगे लेकिन सामाजिक समरसता, भाईचारा और सभी धर्मों के बीच सद्भाव जरूरी है, जिसके बिना देश आगे नहीं बढ़ सकेगा। देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए यह यात्रा हो रही है।

प्रदेश में आयकर छापों को लेकर बघेल ने कहा कि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि जल्द ही ऐसा होने वाला है। वे लोग लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हैं। कोई उनके खिलाफ खड़ा होगा या सहयोग देगा तो वे इसी प्रकार के हथकंडे अपनाएंगे। कांग्रेस की पदयात्रा शुरू होने के बाद पूरे देश में 500 जगह छापे पड़े हैं। आईटी, ईडी और सीबीआई सभी अभी छापे मारेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के रायपुर प्रवास पर सीएम ने कहा कि उन दोनों को मेरा निमंत्रण है। वे कौशल्या माता के मंदिर जाएं, गोठान देखें और आत्मानंद स्कूलों का भ्रमण करें।

मुख्यमंत्री बघेल कन्याकुमारी में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद गुरुवार की शाम विमान से सीधे बिलासपुर पहुंचे। उनका 2 घंटे का समय निजी तौर पर आरक्षित किया गया था। इस दौरान उन्होंने केके श्रीवास्तव के निवास पर उसलापुर में पूजा पाठ की। बघेल ने बिलासपुर में रात्रि विश्राम किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news