ताजा खबर

अध्यक्ष, प्रभारी और कार्यकारणी बदल कर भाजपा जनता को फिर धोखा नहीं दे पायेगी - मरकाम
12-Sep-2022 7:35 PM
अध्यक्ष, प्रभारी और कार्यकारणी बदल कर भाजपा जनता को फिर धोखा नहीं दे पायेगी - मरकाम

रायपुर, 12 सितंबर। भाजपा में बदलाव की बयार पर प्रतिक्रिया में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हर संगठन समय-समय पर अपने अंदर बदलाव करता है लेकिन भाजपा अपने 15 साल के भ्रष्टाचारी चेहरो को छुपाने ऊपर से नीचे तक बदलाव की कवायद में लगी है। भाजपा सोचती है बदलाव से उसके भ्रष्टाचारी चेहरे ढक जायेंगे लेकिन 15 साल में भाजपा में एक भी छोटा-बड़ा नेता नहीं बचा जिसके दामन में दाग नहीं हो। 2018 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद लगातार जनता का भरोसा खोती जा रही है। चार उपचुनाव नगरीय निकाय के दो चरण, पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया। 

मरकाम ने कहा कि भाजपा ने हर चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदला तीन प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और दो प्रभारी तथा दो बार प्रदेश कार्यकारणी बदला गया। भाजपा को अपने ही कार्यकर्ताओं और नेताओं की क्षमता पर भरोसा नहीं रहा, वह किसी को भी जिम्मेदारी देने के बाद उन पर भरोसा नहीं जता पा रही है। भाजपा सोचती है वह नेताओं के चेहरो को बदलकर अपने 15 सालो के पापों से जनता का ध्यान हटा लेगी तो वह मुगालते में है।

यह  सारी कवायद फिजूल साबित होने वाली है‌ क्योंकि जनता की वायदा खिलाफी भ्रष्टाचार को भूली नहीं है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news