ताजा खबर

साव, मोहले के इलाके में भाजपा को झटका, तीन पार्षद कांग्रेस में
20-Dec-2022 1:01 PM
साव, मोहले के इलाके में भाजपा को झटका, तीन पार्षद कांग्रेस में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मुंगेली, 20 दिसंबर।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के गृह नगर मुंगेली के तीन पार्षदों ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से मुलाकात कर कांग्रेस पर निष्ठा जताते हुए पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई थी।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में पार्षद मोना नागरे, आनंद सोनी और मोतिम बाई शामिल हैं। मुंगेली एक तरह से भाजपा का अभेद्य किला है। यहां विधानसभा में ज्यादातर बार जीत भाजपा की हुई है। पूर्व मंत्री व मौजूदा विधायक पुन्नूलाल मोहले भी यहां से लगातार चुनाव जीत रहे हैं।

नगरपालिका परिषद् में इस समय कांग्रेस का कब्जा है। अब तक यहां भाजपा व कांग्रेस पार्षदों की संख्या बराबर थी। पर तीन भाजपा पार्षदों की क्रास वोटिंग से हेमेंद्र गोस्वामी अध्यक्ष बने थे। पार्षदों के कांग्रेस प्रवेश के समय गोस्वामी भी मौजूद थे। भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व अध्यक्ष भाजपा के संतूलाल सोनकर के बर्खास्त होने के बाद यहां अध्यक्ष का फिर से चुनाव हुआ था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news