ताजा खबर

दिवंगत शिक्षा कर्मियों की महिलाएं 17 को घेरेंगे विधानसभा
13-Mar-2023 8:32 PM
दिवंगत शिक्षा कर्मियों की महिलाएं 17 को घेरेंगे विधानसभा

रायपुर, 13 मार्च। प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ और और शिक्षक, शिक्षिका भाई बहनों से अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ 17 मार्च को विधानसभा घेराव करेगा। संघ की  प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे  ने कहा है कि 147 दिन से अनुकंपा संघ लगातार धरना दे रहे हैं।

 सरकार  के तरफ से कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है अनुकंपा संघ के लिए जितने प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षक शिक्षिका हैं वह आकर साथ दे।
साथ हमें ऐसा चाहिए जो एक बड़ा प्रदर्शन करके हमको न्याय दिला सके। आप लोग सब मिलकर हमारे लिए आवाज बुलंद करिए ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं कि आपको सब कुछ पता है आज हमारे मुखिया होते तो हम भी आपके जैसे अपने घर में रहते आज स्थिति दयनीय है। बच्चों के भविष्य को लेकर हम लगातार आंदोलन में बने हुए हैं हमें न्याय दिलाएं आज हमारे मुखिया भी कहीं ना कहीं आप लोगों के साथ थे। लोगों का संविलियन हुआ आज हम दर दर की ठोकर खा रहे हैं जिस समय संविलियन हुआ था अगर उस समय हम लोगों को भी शामिल करते तो आज हम सुख में जीवन व्यतीत करते हैं आज हमारी स्थिति सड़क पर बैठने की आ गई है इसीलिए मैं आप लोगों से निवेदन करते हैं कि हमारे लिए सभी प्रदेश अध्यक्ष  शिक्षक जल्द से जल्द पहल करें।

आप लोग हमें अपने परिवार का हिस्सा समझते हुए हमें न्याय दिलवाए आगे  स्वयं समझदार हैं आंख में आंसू और  गुहार लगाते हुए आप लोग हमारे दर्द को समझिए और कुछ ऐसा बड़ा प्रदर्शन कीजिए ताकि शासन हमारे साथ न्याय कर सके  17 मार्च को अनुकंपा संघ विधानसभा का घेराव कर रहे हैं। सभी से निवेदन है  की  लोग सब साथ दें ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news