राष्ट्रीय

यूपी में मकान की छत गिरने से चार घायल
23-Apr-2023 12:05 PM
यूपी में मकान की छत गिरने से चार घायल

 हाथरस, 23 अप्रैल | उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक घर की नवनिर्मित छत के मलबे में दबने से एक महिला समेत चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के समदपुर गांव में शनिवार देर रात हुई।


चारों को गंभीर हालत में हाथरस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सादाबाद के एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि अचानक बीम टूटने से छत गिर गई।

घायलों की पहचान लक्ष्मी, श्रीनिवास (राजमिस्त्री), राहुल (ग्रामीण) और एक मजदूर रूप सिंह के रूप में हुई है। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news