ताजा खबर

महाराष्ट्र में आवारा पशु पाये जाने पर 10 दिनों में नीलामी
14-Aug-2023 8:24 PM
महाराष्ट्र में आवारा पशु पाये जाने पर 10 दिनों में नीलामी
तीन राज्यों की अध्ययन टीम ने दी रिपोर्ट
 
रायपुर, 14 अगस्त। सड़कों में पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में नियंत्रण के लिए अन्य राज्य में किये जाने वाले प्रयासों तथा वर्तमान स्थिति के अध्ययन के लिए मुख्य सचिव  के निर्देश पर पुलिस एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने सर्वे किया। ।  इनमें एक टीम  रायपुर से नागपुर मार्ग 2. लखनऊ से प्रयागराज मार्ग 3. भोपाल से जबलपुर मार्ग शामिल हैं। डॉ. अविनाश शुक्ला, सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा एवं  नीलकंठ वर्मा, निरीक्षक यातायात जिला-दुर्ग (छ.ग.) सहित टीम ने संयुक्त अध्ययन  रिपोर्ट में कहा  है कि महाराष्ट्र राज्य में पशुपालक अपने पशुओं की सुरक्षा के लिये अत्यंत सजग एवं संवेदनशील है। इन्ही कारणों से राज्यमार्ग में पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाएं नगण्य है। 
 
इस राज्य में आवारा पशु पाये जाने पर 10 दिनों में सार्वजनिक सूचना के उपरांत नीलामी की कार्यवाही की जाती है इसी प्रकार उत्तरप्रदेश में निराश्रित गोवंशों को स्थानीय निकायों के साथ संयुक्त कार्यवाही कर शासकीय एवं पंजीकृत गौशालाओं में दाखिल किया जाता है। 
 
समीक्षा बैठक में अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में पशु पाये जाने पर टोल फ्री नम्बर - 1033  तथा अन्य क्षेत्रों के मुख्य मार्गो की स्थिति में 1100 में सूचित किया जा सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news