अंतरराष्ट्रीय

मिस्र में नील नदी में नौका डूबी, 10 लोगों की मौत
27-Feb-2024 10:09 AM
मिस्र में नील नदी में नौका डूबी, 10 लोगों की मौत

काहिरा, 27 फरवरी। मिस्र की राजधानी के पास नील नदी में एक नौका के डूब जाने से उसमें सवार 15 में से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जनशक्ति मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि हादसे में बचे पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मंत्रालय के अनुसार, नौका के डूबने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है।

मंत्रालय ने प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख मिस्र पाउंड (लगभग 6,466 डॉलर) और प्रत्येक घायल को 20-20 हजार मिस्र पाउंड (646 डॉलर) का मुआवजा दिया है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि दिहाड़ी मजदूर एक स्थानीय निर्माण कंपनी में काम करने के लिए नौका से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उसने बताया कि बचाव कर्मियों को शवों को खोजने में घंटों लग गए।

यह घटना गीजा के मोन्शात-अल-कनातेर शहर में हुई। गीजा ग्रेटर काहिरा के तीन प्रांतों में से एक है।

एपी सिम्मी प्रशांत प्रशांत 2702 0817 काहिरा (एपी)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news