खेल

दृष्टिबाधित क्रिकेट: भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया
14-Mar-2024 9:40 PM
दृष्टिबाधित क्रिकेट: भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया

नयी दिल्ली, 14 मार्च। मगुंटा साई और देबराज बेहरा के अर्धशतकों की मदद से भारतीय दृष्टिबाधित पुरुष टीम ने गुरुवार को यहां चौथे टी20 क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से पराजित किया।

श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन ही बना पाई। भारत ने 40 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल किया।

मगुंटा ने 42 गेंद पर 50 रन जबकि देबराज ने 29 गेंद पर 54 रन बनाए।

भारत ने इस जीत से पांच मैच की श्रृंखला में 4-0 से बढ़त हासिल कर ली है। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news