ताजा खबर

अबकी बार रायपुर लोकसभा 8 लाख पार- अग्रवाल
17-Mar-2024 9:14 PM
अबकी बार रायपुर लोकसभा 8 लाख पार- अग्रवाल

संयुक्त प्रकोष्ठ की बैठक प्रत्याशी बृजमोहन को किया संबोधित

रायपुर, 17 मार्च। आज रायपुर लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से रायपुर शहर और रायपुर ग्रामीण भाजपा संयुक्त प्रकोष्ठ की बैठक एकात्म परिसर में हुई। प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री शबृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता एक ही लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तत्पर हैं तीसरी बार मोदी सरकार और वो 400 पार लेकिन हम सभी को एकजुट होकर रायपुर लोकसभा से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का कीर्तिमान स्थापित करने के लिए मेहनत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा आप सभी के अनुसार रायपुर लोकसभा अबकी बार कितने पार का जवाब देते हुए कार्यकर्ताओ ने कहा अबकी बार रायपुर लोकसभा 8 लाख पार।

प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव रायपुर के सह संयोजक अशोक बजाज ने संबोधित किया। उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओ की ओर  से बड़ी लीड दिलाने का वादा भी किया।

इससे पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि हमे अधिक से अधिक मत सभी विधानभाओं में हासिल कर ऐतिहासिक कीर्तिमान के लक्ष्य प्राप्त करने में अपना भरपूर योगदान देना है।

आज की बैठक में विशेष रूप से प्रभारी राजेश अग्रवाल , प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदीप सिंह , प्रदेश संयोजक व्यवसायिक  प्रकोष्ठ पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, सुरेन्द्र पाटनी, बजरंग खंडेवाल, अकबर अली, नितेश दुबे,  सचिन सिंघल, कमल पारेख, सतीश छुगानी, भावेश भुसारी, सूरज साहु, सुनील भंसाली सहित संयुक्त प्रकोष्ठ के सभी प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित थे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news