ताजा खबर

मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने एक स्थायी, दो एडिशनल जज को शपथ दिलाई
10-May-2024 10:01 PM
मुख्य न्यायाधीश  सिन्हा ने एक स्थायी, दो एडिशनल जज को शपथ दिलाई

रायपुर, 10 मई। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय  मुख्य न्यायाधीश  रमेश सिन्हा ने अपने कोर्ट हाल में दोपहर 4 बजे न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय , न्यायमूर्ति  सचिन सिंह राजपूत तथा न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल को शपथ दिलाई गई।

न्यायमूर्ति राकेश माहन पाण्डेय द्वारा स्थायी जज के रूप में तथा न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत तथा न्यायमूर्ति  राधाकिशन अग्रवाल द्वारा एडिशनल जज के रूप में शपथ ली गयी। इस अवसर पर समस्त  न्यायमूर्ति भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली मे  9 मई 2024 को  अधिसूचना जारी की थी।

शपथ ग्रहण कार्यकम में महाधिवक्ता  प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलीसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा, अध्यक्ष उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन  उमाकांत सिंह चंदेल, वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारी  उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news