ताजा खबर

महादेव सट्टा: बर्खास्त सिपाही यादव 5 दिन की रिमांड पर
10-May-2024 10:00 PM
महादेव सट्टा: बर्खास्त सिपाही यादव 5 दिन की रिमांड पर

रायपुर, 10 मई। पचमढ़ी मप्र से गिरफ्तार ,फरार बर्खास्त पुलिस आरक्षक अर्जुन यादव को विशेष पीएमएलए कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। यादव को ईओडब्लू की टीम ने परसों पकड़ा था। और आज पूछताछ के लिए कोर्ट में अर्जुन यादव को 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लेने का आवेदन लगाया था। आज दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 मई तक के लिए पुलिस की रिमांड पर भजने का फैसला सुनाया है। ईओडब्वू के  सूत्रों ने बताया कि  अर्जुन यादव ने पूछताछ के दौरान डेढ़ दर्जन बैंक अकाउंट में करोड़ों रूपये जमा होने का खुलासा किया है। जिसके बाद EOW की कई टीम ने दुर्ग, भिलाई, रायपुर और रायगढ़ समेत कई जिलों के बैंको की जांच करने पहुंची‌ थी। कुछ खातों में दो करोड़ रूपए जमा हैं जिन्हें ब्यूरो फ्रीज करवा रहा है। हालांकि इसकी  आधिकारिक पृष्टि नहीं हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news