ताजा खबर

साय, देव, समेत मंत्रियों, विधायक- सांसदों, का अब ओड़िशा व झारखंड में डेरा
10-May-2024 10:31 PM
साय, देव, समेत मंत्रियों, विधायक- सांसदों, का अब ओड़िशा व झारखंड में डेरा

रायपुर, 10 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रवासी कार्यकर्ता समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला ने बताया है कि  प्रदेश के नेताओं का अब झारखंड और ओड़िशा में हो रहे चुनावों में लगातार दौरा जारी है। श्री शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने के बाद भाजपा के मंत्री-विधायक, सांसद, पूर्व सांसद सहित भाजपा पदाधिकारी ओड़िशा और झारखंड जाकर भाजपा की जीत के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं।

ओड़िशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद,पदाधिकारी कमल खिलाने के लिए जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री साव, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी व टंकराम वर्मा, सांसद सुनील सोनी, देवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष पांडेय, प्रेमप्रकाश पांडेय, चुन्नीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल, योगेश्वर राजू सिन्हा, गुरु खुशवंत साहेब व संपत अग्रवाल, पूर्व विधायक  शिवरतन शर्मा, त्रिलोचन पटेल व श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, पूर्व सांसद द्वय दिनेश कश्यप, व चंदूलाल साहू,  प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, रूपकुमारी चौधरी, महेश कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, धनीराम बारसे, जगन्नाथ पाणिग्रही, सहित कई  कार्यकर्ता व पदाधिकारी ओड़िशा में पार्टी के पक्ष में प्रचार में जुटे हैं।
 
झारखंड में  प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, रामविचार नेताम, विधायक भावना बोहरा, भूलनसिंह मरावी, राजेश अग्रवाल, उद्धेश्वरी पैंकरा, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, दीपेश साहू, रोहित साहू,  प्रमोद मिंज, सुशांत शुक्ला, राय मुनि भगत भाजपा पदाधिकारी भूपेन्द्र सवन्नी, सौरभ सिंह, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव, ओमप्रकाश जायसवाल, कमलभान सिंह, भरतसिंह सिसौदिया, अनिल केशरवानी, बाबूलाल अग्रवाल।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news