ताजा खबर

खरगे ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेसी राम को अपना शत्रु मानते है -शर्मा
30-Apr-2024 8:27 PM
खरगे ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेसी राम को अपना शत्रु मानते है -शर्मा

रायपुर, 30 अप्रैल। जांजगीर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आज एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेसी राम को अपना शत्रु मानते है। कांग्रेसी शिव होने का दंभ भर रहे है। लेकिन वह जानते नहीं की शिव राम को ही अपना आराध्य मानते हैं।  शर्मा ने कहा कि जो कांग्रेसी राम के अस्तित्व को नकार चुके हैं राम मंदिर के आमंत्रण को ठुकरा चुके हैं इसी मल्लिकार्जुन खड़के के पुत्र ने सनातन को नष्ट करने की धमकी देने वाले का समर्थन किया था। अब बची खुची कांग्रेस भी गर्त में मिल जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news