ताजा खबर

ओडिशा में बन रही भाजपा सरकार - साय
10-May-2024 7:17 PM
ओडिशा में बन रही भाजपा सरकार - साय

लोगों में आपसी भेद पैदा कर रहे सैम पित्रोदा

भ्रष्टाचार पर हमारी सरकार अपना रही जीरो टॉलरेंस की नीति

रायपुर, 10 मई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज झारखंड रवाना होने से पूर्व मीडिया से चर्चा की। उन्होंने  कहा कि  ओडिशा में विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव साथ में है, इस कारण लोगों में बहुत उत्साह है। सभाओं में उमड़े जनसैलाब और भाजपा को मिल रहा आपार जनसमर्थन बता रहा है कि इस बार ओडिशा में बीजेपी की सरकार बन रही है। वहीं लोकसभा में भी अधिकांश सीटें भाजपा जीत रही है।

ओडिशा में चुनाव प्रचार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां बीजेडी की सरकार 24 साल से चल रही है और कोई विकास वहां पर नहीं हो रहा है। केंद्र की भी जो योजना है, प्रदेश सरकार ठीक से लागू नहीं कर पा रही है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज गरीबों को मिलता है, जिसका लाभ ओडिशा के लोग नहीं ले पा रहे है। वहां की सरकार डायवर्ट कर अपनी योजना चला रही है जो केवल सरकारी अस्पतालों तक ही सीमित है और इन अस्पतालों की हालत बहुत ही खराब है। लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज करने से वंचित हो रहे हैं। और भी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना है, जो बीजेडी सरकार के भेदभाव के कारण धरातल तक नहीं पहुंच पा रही है, इसलिए इस बार जनता डबल इंजन की सरकार बनाना चाह रही है।

सैम पित्रोदा के ताजा बयान पर श्री साय ने कहा कि मेरे हिसाब से ऐसा नहीं बोलना चाहिए, लोगों में भेद पैदा हो ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के टेम्पो वाले बयान पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए 400 पार सीट जीतने जा रही है, कोई डर नहीं है।

भ्रष्टाचार के सवाल पर जवाब देते हुए श्री साय ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले पर हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है, अनेक मामले पर जांच चल रहा है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news