अंतरराष्ट्रीय

नाइजीरिया : चरमपंथी समूह बोको हराम के चंगुल से सैकड़ों लोगों को मुक्त कराया गया
21-May-2024 8:06 PM
नाइजीरिया : चरमपंथी समूह बोको हराम के चंगुल से सैकड़ों लोगों को मुक्त कराया गया

मैदुगुरी (नाइजीरिया), 21 मई। नाइजीरिया के उत्तरी पूर्वी हिस्से में चरमपंथी समूह बोको हराम द्वारा जंगल में महीनों तक बंधन बनाकर रखे गए सैकड़ों लोगों को मुक्त कराकर अधिकारियों को सौंप दिया गया है। सेना ने यह जानकारी दी।

सेना ने बताया कि मुक्त कराए गए लोगों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं और ये कई महीनों या सालों से बंधक थे।

नाइजीरियाई सेना के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल केन चिग्बु ने सोमवार को मुक्त कराए गए लोगों को बोर्नो में असैन्य प्रशासन को सौंपने के दौरान कहा कि 350 बंधकों को बोको हराम ने सम्बिसा के जंगलों में बंधक बनाकर रखा था।

उन्होंने बताया कि 209 बच्चे, 135 महिलाएं और छह पुरुष मुक्त कराए गए हैं। फटे-पुराने कपड़ों में ये लोग बहुत थके हुए नजर आए। माना जाता है कि कुछ लड़कियों ने दुष्कर्म या उग्रवादियों से जबरन शादी के बाद बच्चों को जन्म दिया होगा।

एक बंधक महिला के सात बच्चे हैं और उसने बताया कि बच्चों की वजह से वह एवं अन्य लोग भागने की कोशिश नहीं कर सके।

मुक्त कराई गई हाजरा उमरा ने कहा, ‘‘मैं हमेशा मुक्त होना चाहती थी लेकिन बच्चों के कारण ऐसा नहीं कर सकी। उसने बताया, ‘‘भागते समय पकड़े जाने पर वे यातना देते और अनिश्चितकाल के लिए कारागार में डाल देते।’’

नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के मुताबिक बोको हराम नाइजीरिया का जेहादी समूह है जिसकी स्थापना 2009 में देश में इस्लामिक शरिया कानून लागू करने के लिए की गई थी। बोको हराम के हमले और हिंसा में अब तक कम से कम 35 हजार लोग मारे गए हैं और 21 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। (एपी)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news