ताजा खबर
नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के प्रभारी लता ओडिशा की सह प्रभारी बने रहेंगी
05-Jul-2024 5:00 PM
![नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के प्रभारी लता ओडिशा की सह प्रभारी बने रहेंगी नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के प्रभारी लता ओडिशा की सह प्रभारी बने रहेंगी](https://dailychhattisgarh.com/uploads/article/17201790089ffeca2-314b-476f-a4fe-aae6f7ac9f9d.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जुलाई। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी बनाए गए हैं। वो ओम माथुर की जगह प्रदेश संगठन का प्रभार देख रहे थे और पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया था।
अटकलें लगाई जा रही थीं कि बिहार सरकार के कामकाज की वजह से वो संगठन के दायित्व से मुक्त हो सकते हैं। लेकिन पार्टी ने उन्हें यथावत संगठन का जिम्मा दिया है। उन्हें प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी भी ओडिशा की सह प्रभारी रहेंगी। लता ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव बेहतर काम किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह आदेश जारी किया है।