राष्ट्रीय

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री में कोरोना लक्षण, भर्ती
16-Jun-2020 5:35 PM
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री में कोरोना लक्षण, भर्ती

नई दिल्ली, 16 जून । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को राजधानी के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैन को कल रात ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। जैन का कोरोना का टेस्ट भी कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

दिल्ली कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में हैं। यहां कोरोना के अब तक 42,000 से ज्यादा केस आ चुके हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने जैन के जल्द ठीक होने की कामना की है।

उन्हें हाई फीवर और सांस लेने में तकलीफ के बाद राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैन पिछले काफी दिनों से दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए हो रही है हर बैठकों में भाग ले रहे हैं। वह गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में भी शामिल हुए थे। गृह मंत्री शाह ने कल हुई बैठक में दिल्ली के लिए बड़ा ऐक्शन प्लान की घोषणा की थी। 

जैन ने खुद ट्वीट कर अपने अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, कि ज्यादा बुखार और ऑक्सीजन के स्तर में अचानक कमी के कारण कल रात मैं राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। आपको आगे की जानकारी देता रहूंगा।

केजरीवाल ने की जल्द सेहतमंद होने की दुआ

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जैन के जल्द सेहतमंद होने की कामना की। केजरीवाल ने कहा, अपनी सेहत का ख्याल किए बिना आप रात दिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहे। अपना ख्याल रखें और जल्द स्वस्थ हों। (navbharattimes)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news