राष्ट्रीय

ओडिशा में दुर्लभ प्रजाति का पीला कछुआ पाया गया
20-Jul-2020 5:38 PM
ओडिशा में दुर्लभ प्रजाति का पीला कछुआ पाया गया

  
भुवनेश्वर, 20 जुलाई
ओडिशा के बालासोर जिले में एक दुर्लभ प्रजाति के पीले रंग के कछुए को देखा गया। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित बचाकर वन विभाग के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी। सोरो ब्लॉक के सुजानपुर गांव के स्थानीय लोगों ने रविवार को अनोखे पीले रंग के कछुए को बचाया।

कछुआ साजनपुर गांव के वासुदेव महापात्र नामक किसान की खेत में पाया गया है। रविवार को वासुदेव ने अपने खेत में काम करते हुए यह कछुआ देखा था। कछुए को पकड़कर वह अपने घर ले आया। बाद में उसने कछुए को वन अधिकारियों को सौंप दिया।

बालासोर के वरिष्ठ आईएफएस और चिल्का डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से कछुए का वीडियो साझा किया।

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि पीले रंग का एक कछुआ बालासोर में देखा गया और उसे रेस्क्यू कर लाया गया है। यह संभवत: अल्बिनो है। इस तरह का एक और कछुआ कुछ साल पहले सिंध में पाया गया था। कछुए की आंखें गुलाबी रंग की दिखाई दे रही हैं। (IANS)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news