राष्ट्रीय

छावला में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से की मुलाकात
09-Sep-2020 9:27 AM
छावला में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से की मुलाकात

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)| दिल्ली के नजफगढ़ के छावला इलाके से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोमवार को एक 33 साल के शख्स ने 90 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई है। पुलिस ने कई धाराओं मे मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं बुजुर्ग महिला से आज दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने मुलाकात की। उन्होंने इस पूरी घटना पर अपना दुख जताया।

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, "6 महीने की बच्ची से लेकर 90 वर्ष की बुजुर्ग महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस उम्र में इन महिला को इस प्रकार की प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। ये साफ दिखाता है ये कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग इंसान नहीं जानवर हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं बुजुर्ग महिला से मिली हूं, इनको न्याय दिलवाने की जंग में हम इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे। हर हाल में इस केस में 6 महीने में फांसी होनी ही चाहिए।"

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news