राष्ट्रीय

एमपी में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर कलश यात्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज
09-Sep-2020 2:35 PM
एमपी में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर कलश यात्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज

इंदौर, 9 सितंबर। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में निकल रही कलश यात्रा के मामले में मंगलवार रात पुलिस ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर व पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवान परमार, सुभाषष चौधरी, पूर्व सरपंच विनोद चंदानी, अंतरदयाल कतौला, सतीश मालवीय के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सांवेर, धरमपुरी और चंद्रावती गंज में निकली यात्राओं को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। अब तक 50 से ज्यादा स्थानों पर कलश यात्राएं निकल चुकी हैं और उनमें कोडिव-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है।

240 गांवों से निकलने वाली यात्रा शुरु
बीते रविवार को निकले ताजिये और उसके बाद शुरू हुआ आयोजकों की गिरफ्तारियां का दौर अभी थमा भी नहीं था कि पिवड़ाय से नर्मदा कलश यात्रा का भव्य श्रीगणेश हो गया। सांवेर उप चुनाव की तैयारियों के तहत प्लान की गई इस कलश यात्रा में पिवड़ाय व आसपास के अन्य गांवों की 700 से महिलाओं ने भाग लिया। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी कोविड-19 गाइडलाइन कुछ ही लोगों तक सीमित नजर आई। 

सांवेर में अपना सिंहासन कायम रखने के लिए मंत्री तुलसीराम सिलावट और मप्र सरकार ने जो रणनीति बनाई है उसका हिस्सा है नर्मदा कलश यात्रा। जो पोलिंग बुथों के आधार पर बनाए गए 31 सेक्टरों के 240 गांवो में निकलेगी। इस यात्रा को निकलकर सरकार गांव-गांव तक 2423 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नर्मदा-शिप्रा मल्टीपरपस प्रोजेक्ट की जानकारी पहुंचाना है जिसके तहत विधानसभा के 183 गांवों तक पानी पहुंचना है।  

नर्मदा कलश यात्रा अभियान की शुरुआत पिवड़ाय से हुई है जो मंडल अध्यक्ष सुधीर भजनी के नेतृत्व में निकाली गई। दो दिन पहले उज्जैनी पहुंचे मंत्री और उनके

समर्थकों ने नर्मदा कलश भरकर दिए थे। शनिवार को जब यात्रा निकली तो इसमें 700 से अधिक महिलाएं शामिली थी। जिनके माथे पर कलश सजा हुआ था। बैंड बाजे के साथ निकी यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल थे। यात्रा में शामिल पंचायत पदाधिकारियों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया था।

आज कम्पेल में यात्रा... 
पिवड़ाय के बाद अगला सेक्टर कम्पेल है जो भी बड़ा गांव है। 12 पोलिंग बुथ है। यहां रविवार की सुबह  9 बजे कलश यात्रा निकाली जाना है। 

लगातार पॉजिटव हो रहे हैं नेता... 
उपुचनाव के लिए कलश यात्रा की तैयारियों में लगे लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं। जबकि उपचुनाव के दोनों ही दावेदारों के साथ इंदौर जिले के एक दर्जन बड़े नेता अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बीते दिनों विधायक महेंद्र हार्डिया और प्रवक्ता उमेश शर्मा भी पॉजिटिव निकले।

कांग्रेस भी सक्रिय... 
बीते दिनों तेजादशमी निकली। इस दिन मन्नत पूरी होने वाले परिवार तेजाजी के निशान निकालते हैं। पिवड़ाय में ही ऐसे 50 परिवार थे। जिन्हें उस दिन कांग्रेस उम्मीद्वार प्रेमचंद गुड्?डू की बेटी रश्मी बोरासी ने पिवड़ाय पहुंचकर शॉल और श्रीफल दिया था। ऐसे अन्य गांवों में भी जाकर शॉल-श्रीफल दिए गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news