खेल

किडनी की समस्या से जूझ रहे फुटबालर को 5 लाख की मदद
10-Sep-2020 3:29 PM
किडनी की समस्या से जूझ रहे फुटबालर को 5 लाख की मदद

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। किडनी की समस्या से जूझ रहे भारत के युवा फुटबालर रामानंद निंगथाउजम की मदद के लिए खेल मंत्रालय ने पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। रिक्शा चालक का बेटा रामानंद कई अंतर्राष्ट्रीय टूनामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुको है और इस समय वह मणिपुर के शिजा अस्पताल में भर्ती है। किडनी के अलावा वह आंखों की परेशानी से भी जूझ रहा है।

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मदद के हाथ आगे बढ़ाते हुए रामानंद को पंडित दिनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय वेलफेयर फंड में से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का फैसला किया है।

रिजिजू ने कहा, सरकार के लिए अपने खिलाडिय़ों की खुशहाली प्राथमिकता है। रामानंद ने कई मौकों पर भारत का प्रतिनिधत्व किया है और भारतीय खेल में अपना योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, मैदान के बाहर और अंदर दोनों जगह सर्वश्रेष्ठ सुविधा देना इसलिए जरूरी है, क्योंकि खिलाड़ी न सिर्फ इस राष्ट्र की संपत्ति हैं, बल्कि वह राष्ट्र के आइकन भी हैं। रामानंद अंडर-17 एशियाई फुटबाल चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। इसके अलावा वह अंडर-12, अंडर-13 नेशनल सब जूनियर चैम्पियनशिप-2013 और अंडर-15 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2015 में भी खेल चुके हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news