खेल

मुंबई इंडियंस के नए गेंदबाज ने अभ्यास में ही तोड़ डाला स्टंप, विरोधी टीमों को मिली चेतावनी
13-Sep-2020 3:34 PM
मुंबई इंडियंस के नए गेंदबाज ने अभ्यास में ही तोड़ डाला स्टंप, विरोधी टीमों को मिली चेतावनी

नई दिल्ली, 13 सितंबर। आईपीएल की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस इस समय अबु धाबी में है और चौथी बार खिताब अपने नाम करने की पूरी तैयारियों में लगी हुई है। मुंबई ने इस सीजन के लिए कई खिलाडिय़ों को टीम से जोड़ा है। इन नामों में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का भी शामिल है। मुंबई इंडियंस के इतिहास में लसित मलिंगा से लेकर जसप्रीत बुमराह तक कई दिग्गज तेज गेंदबाज रहे हैं और अब इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट का नाम भी शामिल हो गया है।

ट्रेंट बोल्ट पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हुए थे। पिछले साल हुए आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली ने उन्हें मुंबई के साथ ट्रेड किया। बोल्ट ने मुंबई के ट्रेनिंग सेशन में ही कमाल का प्रदर्शन करके साबित कर दिया कि वह बाकी टीमों के लिए बड़ा खतर होंगे। टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने के साथ अभ्यास करते हुए बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी दिखाई और मिडिल स्टंप को अपनी गेंद से दो भागों में तोड़ दिया। दिल्ली ने उनकी इस शानदार गेंद का वीडियो शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, क्लीन बोल्ट, ट्रेंट आ गया है।

ट्रेंट को इस सीजन में मुंबई इंडियंस में लसित मलिंगा का साथ मिलता लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। दरअसल, मलिंगा ने निजी वजहों से आईपीएल का मौजूदा सीजन नहीं खेलने का फैसला किया है। हालांकि बोल्ट को मिचेल मैक्कलेघन, जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाजों का जरूर साथ मिलेगा। मुंबई की टीम अपने अभियान की शुरुआथ 19 सितंबर को ही करेगी।

 पहले मुकाबले में उसका सामना महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स होगा।वही सीएसके जिसे पिछले साल मात देकर मुंबई चौथी बार चैंपियन बनी थी। मुंबई की टीम साल 2013, 2015, 2017 औऱ 2019 मे ंचैंपियन रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news