राष्ट्रीय

देखें वीडियो : बुर्का पहने पुजारी को मंदिर में घुसते पकड़ा गया, कमर में छुपा रखी थी कटार,
14-Sep-2020 9:00 AM
देखें वीडियो : बुर्का पहने पुजारी को मंदिर में घुसते पकड़ा गया, कमर में छुपा रखी थी कटार,

गुजरात के अहमदाबाद के शाहीबाग क्षेत्र में स्थित संतोषी माता मंदिर के पुजारी का एक Video सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर वायरल हो रहा है। जिसमे पुजारी को बुर्का पहन कर मंदिर में दाखिल होते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। इतना ही नहीं पुजारी के पास से एक कटार भी बरामद हुई है। जो उसने बुर्के के नीचे छुपाई हुई थी।

ये वीडियो लगभग 1 मिनट 46 सेकंड का है। इस वीडियो में बुर्का पहने इंसान को लोग टोकते हैं जिसके बाद वो सड़क किनारे बने संतोषी माता मंदिर की तरफ चला जाता है। उस इंसान को टोकते हुए वीडियो में लोग उसे बुर्का उतारने के लिए कहते हैं।

 

फिर ये शख़्स बुर्क़ा उतारता है। बुर्के में उसने अंदर नारंगी रंग का शर्ट और गेरुआ कुर्ता पहना रखा था। उसने अपनी कमर में एक कटार भी रखा था। इस बारे में गुजरात पुलिस ने कहा कि आरोपी दावा कर रहा है कि उसे परिवार से मिलना होता था इसलिए वो बुर्का पहनता था क्योंकि संन्यासी परिवार से नहीं मिला करते, इसलिए वो इंसान छुपकर अपने परिवार से मिलता था।

वहीं अहमदाबाद के जॉइंट पुलिस कमिश्नर राजेंद्र असारी ने कहा, ‘रजनीकांत नाम का ये इंसान संतोषी माता मंदिर का पुजारी है। आगे बताया कि इसकी मानसिक हालत सही नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने गुजरात पुलिस एक्ट की धारा 135(1) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी को बेल पर छोड़ दिया गया है।(Newexpress)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news