राष्ट्रीय

किसानों को कहीं भी फसल बेचने की आजादी ऐतिहासिक है-मोदी
18-Sep-2020 3:18 PM
किसानों को कहीं भी फसल बेचने की आजादी ऐतिहासिक है-मोदी

नई दिल्ली, 18 सितंबर। कृषि सुधार बिल पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- कल लोकसभा में कृषि सुधार बिल पारित हुआ है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में और ज्यादा विकल्प मिलेंगे। साथ ही उन्हें ज्यादा अवसर मिलेंगे। मैं देशभर के किसानों को इस विधेयक के पारित होने पर बधाई देते हूं। किसान और ग्राहकों के बीच रहने वाले बिचौलियों से किसानों का फायदा मारा जाता था। इस विधेयक से किसानों को रक्षाकवच मिला है, लेकिन जो लोग दशकों तक देश में शासन करते रहे, सत्ता में रहे हैं, वो लोग किसानों को इस विषय पर भ्रमित कर रहे हैं और उनसे झूठ बोल रहे हैं। ऐसे लोग किसानों को लुभाने के लिए चुनाव में बड़े-बड़े वायदे करते थे और चुनाव के बाद भूल जाते थे। आज जब वही चीजें जो इतने दशकों तक राज करने वाली पार्टी के मेनिफेस्टों में है तो वही काम हमारी सरकार के करने पर भ्रम फैला रहे हैं। एग्रीकल्चर मार्केट के प्रावधानों में बदलाव का विरोध करने वाले दलों ने भी अपने घोषणापत्र में लिखी थी। लेकिन जब एनडीए सरकार ने काम कर दिया तो ये विरोध कर रहे हैं। ये लोग सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध कर रहे हैं। वो ये भूल गए कि देश का किसान जागरुक है। 

देश का किसान ये देख रहा है कि वो कौन से लोग हैं जो बिचौलियों के साथ खड़े हैं। ये लोग एमएसपी को लेकर बड़ी बातें करते थे लेकिन कभी अपना वायदा पूरा नहीं किया। किसानों से किया ये वायदा अगर किसी ने पूरा किया है तो भाजपा-एनडीए की सरकार ने पूरा किया है। अब ये दुष्प्रचार किया जा रहा है कि किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं दिया जाएगा, किसानों से सरकार धान-गेंहू नहीं खरीदेगी। ये सरासर झूठ है, किसानों को सरकार एमएसपी के माध्यम से सही कीमत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी खरीद भी पहले की तरह जारी रहेगी। सभी व्यापारी अपना उत्पाद जहां चाहे वहां बेच सकते हैं। लेकिन एकमात्र मेरे किसान भाइयों को इससे अलग रखा गया, लेकिन अब किसान अपनी फसल को किसी भी बाजार में मनचाही कीमत में बेच सकेगा। ये बिहार में जीवीका जैसे समूहों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है।
 
नीतीशजी भली भांति समझते हैं कि एपीएमसी एक्ट से किसानों को कितना नुकसान होता है। इसीलिए उन्होंने बिहार में इस एक्ट को ही खत्म कर दिया। हमने किसानों की हर परेशानी को दूर करने की कोशिश की है।

कृषि सुधार बिल पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- ऐसे लोगों से किसान सावधान रहें जिन्होंने दशकों तक देश पर राज किया और आज किसानों से झूठ बोल रहे हैं। दरअसल वो लोग किसानों को अनेक बंधनों में जकडक़र रखना चाहते थे। वो लोग बिचौलियों का साथ दे रहे हैं। किसानों को देश में कहीं भी अपनी फसल बेचने की आजादी देना एक ऐतिहासिक कदम है। 21वीं सदी में भारत का किसान खुलकर खेती करेगा और जहां मन आएगा वहीं अपना अनाज बेचेगा। अपनी उपज और आय बढ़ाएगा। किसान हों, महिलाएं हों या नौजवान हों, राष्ट्र के विकास के लिए सभी को सशक्त बनाना हमारा दायित्व है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news