राष्ट्रीय

छांगअ नंबर पांच डिटेक्टर ने सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग की
02-Dec-2020 7:51 PM
छांगअ नंबर पांच डिटेक्टर ने सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग की

बीजिंग, 2 दिसंबर | छांगअ नंबर पांच डिटेक्टर ने 1 दिसंबर की रात को सफलतापूर्वक चंद्रमा के निश्चित स्थल पर लैंडिंग की। इसके बाद लैंडर ने औपचारिक रूप से अपना कार्य शुरू किया। 1 दिसंबर की रात को 11 बजकर 11 मिनट पर छांगअ नंबर पांच डिटेक्टर ने सफलता से चंद्रमा के निश्चित स्थल पर लैंडिंग की, और संबंधित फोटो भी खींचकर भेजे। पेइचिंग अंतरिक्ष उड़ान नियंत्रण केंद्र के उपाध्यक्ष हो ज्वुन ने कहा कि इस बार चंद्रमा पर लैंडिंग का नियंत्रण बहुत अच्छा रहा है। जिसने अगले चरण के काम के लिये अच्छी तैयारी की।

लैंडिंग स्थल की चर्चा में चंद्र अन्वेषण परियोजना के उप कमांडर, चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो के चंद्र अन्वेषण व अंतरिक्ष परियोजना केंद्र के अध्यक्ष ल्यू चीचोंग ने कहा कि लैंडिंग स्थल को चुनते समय हमें न सिर्फ़ परियोजना के कार्यान्वयन की व्यवहार्यता पर ध्यान देना पड़ता है, बल्कि वैज्ञानिक अनुसंधान के महत्व का ख्याल भी रखना पड़ता है। क्योंकि इससे पहले अमेरिका व रूस ने इस स्थल में लैंडिंग नहीं की है। अनुसंधान के लिये यह एक नया क्षेत्र है। इसलिये इसके अनुसंधान का बहुत महत्व है।(आईएएनएस)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news