राष्ट्रीय

राजगढ़ में पुलिस पर पथराव करने वाले शराब माफियाओं पर आंसूगैस के गोले छोड़े
16-Jan-2021 8:35 PM
राजगढ़ में पुलिस पर पथराव करने वाले शराब माफियाओं पर आंसूगैस के गोले छोड़े

राजगढ़ 16 जनवरी | मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने गए पुलिस दल पर आरोपियों ने हमला बोल दिया और पथराव किया। पथराव में दो पुलिस जवान घायल हुए है। वहीं पुलिस ने आंसूगैस के गोले छोड़े। सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। राज्य में मुरैना में जहरीली शराब पीने से हुई 24 लोगों की मौत के बाद अनेक हिस्सों में शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में राजगढ़ में तीन थाना क्षेत्रों ब्याबरा, पचोर और राजगढ़ में पुलिस व आबकारी दल ने दबिश दी। इसी कार्रवाई के दौरान पचोर के कंजरपुरा में आरोपियों ने पुलिस व आबकारी दल पर हमला बोल दिया।

राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि, "आरेापियों ने पुलिस को आते देख उस पर पथराव किया। इस पथराव में दो जवानों को मामूली चोट आई, पुलिस ने आंसूगैस के गोले भी छोड़े और सात आरोपियों को दबोच लिया और बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।"  (आईएएनएस)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news