राष्ट्रीय

त्रिपुरा में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
30-Jan-2021 8:14 PM
त्रिपुरा में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

अगरतला, 30 जनवरी| एक चौंकाने वाली घटना में, त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता, कृपा रंजन चकमा की शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने कहा कि हथियारों के साथ दो से तीन हमलावरों ने शनिवार तड़के धलाई जिले के मानिकपुर में 35 वर्षीय भाजपा नेता के घर पर हमला किया और उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी ने हमलावरों को पकड़ने के लिए जनजातीय बहुल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। घटना के सिलसिले में एक स्थानीय संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

भाजपा ने इस घटना को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संवैधानिक निकाय 'त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल' के चुनाव से पहले एक 'राजनीतिक साजिश' करार दिया है।

भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्जी ने कहा, "यह बहुत ही चौंकाने वाला है कि कृपा रंजन चकमा की हत्या कर दी गई है। वह एक बहुत ही सक्रिय और समर्पित व्यक्ति थे, जिन्होंने जनजातीय लोगों के कल्याण और विकास के लिए काम किया।"

2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से चकमा राजनीतिक रूप से सक्रिय थे। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news