राष्ट्रीय

यूपी : शारीरिक संबंध बनाने से इनकार पर महिला की गला रेत कर हत्या
31-Jan-2021 1:29 PM
यूपी : शारीरिक संबंध बनाने से इनकार पर महिला की गला रेत कर हत्या

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 31 जनवरी | उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने की एक घटना सामने आई है। शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी चाची की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, घटना दो दिन पहले की है। महिला की लाश उसके घर में बरामद हुई। उसका गला रेता हुआ था और उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी जख्म के निशान थे।

थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने महिला के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। वह अभी बी.कॉम फाइनल ईयर का स्टूडेंट है।

पुलिस ने कहा कि महिला के भतीजे ने कथित तौर पर उससे शारीरिक सम्बंध बनाने को कहा। इस पर महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और उसका पोल खोलने की धमकी दी। इसके बाद उस युवक ने चाकू से उसका गला रेत दिया।

पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों ने उस आरोपी युवक को पहचान लिया। पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष हाजिर होने पर वह बहुत नर्वस था। उसके भी हाथों और छाती पर जख्मों के निशान थे। यह चोट कैसे लगी - यह पूछे जाने पर वह निरुत्तर हो गया।

बहरहाल, पूछताछ के दौरान उसने यह स्वीकार किया कि यह हत्या उसी ने ही की है। इसके पीछे की मंशा को भी उसने बताया। उसके अपराध की पुष्टि उस समय हो गई जब पुलिस उसके घर पहुंची और खून से लथपथ कपड़े बरामद किए। (आईएएनएस)
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news