राष्ट्रीय

हरियाणा 'खापों' ने टिकैत का भव्य स्वागत किया
03-Feb-2021 3:50 PM
हरियाणा 'खापों' ने टिकैत का भव्य स्वागत किया

जींद (हरियाणा), 3 फरवरी | बीकेयू नेता राकेश टिकैत बुधवार को हरियाणा के जिंद में समर्थन जुटाने और किसान आंदोलन में तेजी लाने के लिए यहां एक किसान महापंचायत को संबोधित करने एक गांव पहुंचे, जहां उनका हजारों लोगों ने शानदार स्वागत किया और उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित की। टिकैत के साथ प्रदेश भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी मौजूद थे।

'महापंचायत' के आयोजक कंडेला 'खाप' के अध्यक्ष टेक राम ने कहा कि सभी 'खाप' या सामुदायिक कोर्ट इसमें भाग ले रहे हैं।

उन्होंने मीडिया को बताया, "हमने 50,000 लोगों की उपस्थिति के लिए व्यवस्था की है।"

'महापंचायत' में भाग लेने से एक दिन पहले टिकैत ने कहा कि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान सरकार की बात नहीं मानेंगे, तो अखिल भारतीय ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।

इससे पहले भी कंडेला किसानों के आंदोलन का केंद्र रहा है। किसानों ने 2002 में कंडेला से बिजली बकाया की माफी की मांग को लेकर आंदोलन चलाया था। (आईएएनएस)
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news