खेल

राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी स्पर्धा में क्षमा 7वें रैंक पर
14-Mar-2021 5:59 PM
राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी स्पर्धा में क्षमा 7वें रैंक पर

राजनांदगांव, 14 मार्च। 41वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून उत्तराखंड में हुआ। जिसमें विभिन्न राज्यों की टीमों की ओर से 650 तीरंदाजी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिए। उक्त प्रतियोगिता में बतौर अतिथि केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुंडा एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ आर्चरी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मुरारका रायपुर भी उपस्थित थे।

उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम में तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र सिंघोला से क्षमा पिस्दा ने चयनित होकर प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय स्तर के जूनियर प्रतियोगिता में कम उम्र की खिलाड़ी होने के बाद भी अपने से बड़े खिलाडिय़ों के साथ खेलकर प्रतियोगिता में 720 में 627 अंक प्राप्त किया। इस तरह आल इंडिया रैंकिंग में क्षमा ने 7वां रैंक हासिल की है। उक्त रैंक हासिल कर राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

छत्तीसगढ़ आर्चरी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बताया कि आगामी 38वीं राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन इस बार छत्तीसगढ़ के रायपुर में 16 से 22 अप्रैल को होगा। जिसमें पूरे देश के खिलाड़ी अपने-अपने राज्य का प्रतिनधित्व करते उक्त प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मेजबान छत्तीसगढ़ की ओर से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजन के लिए जोरशोर से तैयारी एवं रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

सिंघोला के 3 खिलाड़ी होंगे शामिल

रायपुर में होने वाले 38वीं राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र सिंघोला के 3 खिलाड़ी इंडियन राउंड से क्षमा पिस्दा, हर्षिता साहू व रिकर्व राउंड से योगेन्द्र निर्मलकर का चयन छत्तीसगढ़ टीम के लिए हुआ है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news