सामान्य ज्ञान
ओस्लोबोदान मिलोशोविच यूगोस्लाविया के तानाशाह और बालकान में रक्तरंजित युद्धों के दोषी थे। 5 अक्तूबर सन 2000 ईसवी को ओस्लोबोदान मिलोशोविच को आंतरिक विरोध और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध के बाद सत्ता से हटना पड़ा। वे 1990 से 1997 ईसवी तक सर्बिया के राष्ट्रपति रहे फिर वे यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बन गये।
बोस्निया हिजऱ्ेगोविना युद्ध के दौरान उन्होंने सर्बों को व्यापक सहायता देकर मुसलमानों का निर्मम जनसंहार करवाया। मिलोशोविच ने सत्ता में बने रहने के लिए बहुत से हथकंडे प्रयोग किये। इसी संदर्भ में उन्होंने देश का संविधान बदलने और राष्ट्रपति का सीधा चुनाव करवाने का हथकंडा भी अपनाया जो विफल रहा। चुनावों में पराजय के बाद भी वे सत्ता से हटना नहीं चाहते थे किंतु जनता के व्यापक विरोध के बाद उन्हें पद छोडऩा पड़ा। इसके बाद मिलोशोविच ने पुलिस की सहायता लेकर स्वयं को अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक कार्रवाई से बचाना चाहा। उन्होंने यह प्रयास किया कि उन पर युद्ध अपराधी के रुप में मुक़द्दमा न चले। किंतु 9 महीनों के बाद यूगोस्लाविया के अधिकारियों ने देश पर लगे प्रतिबंध को हटाने और विदेशी सहायता प्राप्त करने के लिए मिलोशोविच को हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध न्यायालय के हवाले कर दिया।
दुनिया के अधिकतर देश पोलियो को कल की बात समझ कर भूल चुके हैं, पर यह वायरस आज भी बच्चों पर हमला कर रहा है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों पर पोलियो वायरस का असर होता है। 200 में से एक मामले में बच्चा विकलांग हो जाता है। यह वायरस टांगों को लाचार कर देता है और इसका कोई इलाज मौजूद नहीं है।
पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया, इन तीन देशों से अब भी पोलियो का सफाया नहीं किया जा सका है। कमजोर स्वास्थ्य प्रणाली और सुरक्षा कारणों से अब भी वहां पोलियो के खिलाफ जंग जीती नहीं जा सकी है। खतरा इस बात का भी है कि वायरस इन देशों से एक बार फिर दूसरे देशों में फैल सकता है।
पोलियो वायरस की तीन नस्लें हैं-टाइप 2 का 1999 में ही सफाया हो गया था। टाइप 3 के मामले ना के बराबर ही हैं। ये वायरस इंसानी शरीर के बाहर ज्यादा देर तक जीवित नहीं रह पाते। अगर सभी को टीका लगा हो तो यह वायरस संक्रमण नहीं कर पाता और जल्द ही खत्म हो जाता है। पोलियो के लिए दो प्रकार के टीके मौजूद हैं, ओपीवी और आईपीवी। ओपीवी यानी ओरल पोलियो वैक्सीन। दो बूंद की इस खुराक देने के लिए डॉक्टरों की जरूरत नहीं पड़ती। अधिकतर पोलियो अभियान में इसी का इस्तेमाल किया जाता है।
वहीं आईपीवी यानी इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन इंजेक्शन के जरिए दी जाती है। 13 जनवरी, 2011 को आखिरी बार भारत में पोलियो का मामला दर्ज किया गया। इस बीच भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित कर दिया गया है। इसके पीछे सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ का सहयोग अहम रहा है। पोलियो अभियान के दौरान एक ही राउंड में देश में 6 लाख 40 हजार बूथ लगाए गए और 20 करोड़ खुराकों का इंतजाम किया गया। पोलियो अभियान के दौरान ना केवल घर घर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की दी गयी, बल्कि उनके स्वास्थ्य का रिकॉर्ड भी तैयार किया गया.। इससे अन्य बीमारियों को रोकने में भी मदद मिलेगी। साथ ही कई जगहों पर बच्चों को विटामिन ए की गोलियां दी गई ताकि बीमारियों से लडऩे की उनकी क्षमता बढ़ाई जाए। पाकिस्तान को डर है कि वर्ष 2014 में पोलियो के मामलों की संख्या 200 को पार कर सकती है। ऐसा होने पर यह देश में पोलियो अभियान शुरू होने के बाद से सबसे अधिक संख्या होगी। तालिबान का असर और कट्टरपंथियों की सोच पाकिस्तान को पोलियो मुक्त कराने के रास्ते के पत्थर बने हुए हैं।
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की अध्यक्षता केंद्रीय सतर्कता आयुक्त द्वारा की जाती है इसके अतिरिक्त इसमें 2 और सतर्कता आयुक्त होते हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग एक्ट, 2003 के अनुसार, आयोग में निधन, इस्तीफे या किसी अन्य कारण से रिक्त हुए पद को भरने के लिए नई नियुक्ति होने तक राष्ट्रपति द्वारा किसी एक सतर्कता आयुक्त को सीवीसी के तौर पर अधिकृत कर सकते हैं। इसी के तहत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 30 सितंबर 2014 को सतर्कता आयुक्त राजीव को सीवीसी की नियुक्ति होने तक केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के तौर पर कार्य करने के लिए अधिकृत कर दिया। उनकी नियुक्ति 29 सितंबर 2014 से प्रभावी हो गई।
भारत सरकार द्वारा सीवीसी का गठन, फरवरी 1964 को भ्रष्टाचार निवारण के लिए बनी के संथनम समीति की सिफारिश पर किया गया था। सीवीसी सरकारी क्षेत्र में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए बनाई गई भारत की शीर्ष संस्था है। यह एक स्वायत्तशासी संस्था है, जो किसी भी कार्यकारी प्राधिकरण के नियंत्रण से मुक्त है।
सीवीसी को केंद्र सरकार और इसके विभिन्न संगठनों की गतिविधियों की निगरानी का कार्य सौंपा गया है। नित्तूर श्रीनिवास भारत के पहले सीवीसी थे।
गूगल ने सोशल नेटवर्किंग साइट ऑर्कुट को स्थायी रूप से 30 सितंबर 2014 को बंद कर दिया है। सोशल नेटवर्किंग साइटों में फेसबुक और ट्विटर के ऑर्कुट की तुलना में अधिक लोकप्रिय होने के कारण ऑर्कुट को बंद करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि ऑर्कुट के पुराने उपयोगकर्ता सितंबर 2016 तक अपने फोटोग्राफ और पोस्ट का बैकअप लेने में सक्षम होंगे और उपयोगकर्ता गूगल टेकआउट का उपयोग करके अपने प्रोफाइल डेटा, पोस्ट और फोटोग्राफ प्राप्त कर सकते हैं।
ऑर्कुट को वर्ष 2004 में शुरू किया गया था। इसका नाम इसके निर्माता ऑर्कुट बॉयोक्टेन (गूगल कर्मचारी) के नाम पर रखा गया था। ऑर्कुट में फेसबुक की तरह, वीडियो को पसंद और साझा करने, फोटोग्राफ को अपलोड और पसंद करने जैसी कुछ सुविधाएं थीं।
ऑर्कुट में फेसबुक से अलग कुछ फीचर्स थे जैसे ऑर्कुट में आप अपने प्रोफाइल का दौरा करने वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त कर सकते थे जबकि फेसबुक में इस तरह की कोई सुविधा नहीं है।
इस साइट ने ब्राजील और भारत में अच्छी पकड़ बनाई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश यह साइट बाकी देशों में कुछ खास न चल सकी। ऑर्कुट की सेवा में कहा गया है कि यह उपयोगकर्ता को नए दोस्त बनाने और वर्तमान संबंधों को बनाए रखने में मदद करने के लिए अन्वेषित किया गया है। पहले इसमें खाता खोलने के लिए किसी पूर्व सदस्य के निमंत्रण की आवश्यकता होती थी पर अक्टूबर 2006 के बाद से बिना निमंत्रण के खाता खोलने की सुविधा दे दी गई, लेकिन यह सब अब बीते जमाने की बात हो गई है।
साविनिया एक प्रकार का पौधा है, जो इस समय चर्चा में है। यह एक प्रकार की जलकुंभी है। दरअसल बॉन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर हवा की परत वाली एक कृत्रिम सतह बनाने में सफल हुए हैं। इसकी प्रेरणा उन्हें जलकुंभी जैसे एक दक्षिण अमेरिकी पौधे से मिली है। वैज्ञानिक चाहते हैं कि इसकी मदद से वो जहाजों को तेज और किफायती बनाएं। इनका मानना है कि पानी पर तैरते साविनिया का पौधा जहाजों के तल की तकनीक बदल सकता है। लाखों टन माल ढोने वाले जहाज अगर पानी पर बहुत ही कम घर्षण के साथ चलें तो इससे अथाह तेल बचेगा। सल्फर और कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन भी कम होगा।
पानी में डूबने या भीगने के बावजूद साविनिया का पौधा खुद पर पानी बिल्कुल नहीं टिकने देता। पत्ते के रोमों की जटिल रचना ऐसा करती है। उसके ऊपर व्हिप जैसे बाल हैं। पत्ते के ऊपरी सतह की तरह उनका ऊपरी सतह भी मोम जैसा होता है, जिस पर पानी नहीं टिकता। अंडा फेंटने वाले व्हिप जैसे तरलरोधी बाल पानी को दूर रखते हैं। उनके बीच हवा की एक परत बन जाती है। व्हिप का पानी को आकर्षित करने वाला उपरी हिस्सा इस सिस्टम को स्थिर रखता है और पानी को बांधकर रखता है। उसके नीचे की हवा की परत तूफान आने पर भी महीनों तक बनी रहती है। बॉन के रिसर्चर जानना चाहते हैं कि पानी पर तैरने वाले पौधों के पत्तों पर बाल की प्राकृतिक संरचना को तकनीकी सतह पर कैसे बनाया जा सकता है। इसके लिए उनके असली पत्तों को समझना होगा।
शोधकर्ताओं का प्रयास है कि बड़े कंटेनर ढुलाई करने वाले जहाज के तल पर ऐसी बायोमैट्रिक या कहें सल्वीनिया प्रभाव वाली परत डाली जाए। इसका मतलब होगा कि कंटेनर जहाजों की यात्रा के दौरान भी हवा की परतें स्थिर रहेंगी। कृत्रिम बाल ठीक असली बालों जैसे नहीं दिखते, लेकिन वे भी हवा को रोक सकते हैं। भले ही फिलहाल उतनी देर नहीं। एक कृत्रिम बाहरी सतह जो टैंकर या कंटेनर जहाजों को हवा के उपर फिसलने दे, इससे न केवल आर्थिक फायदा होगा बल्कि पर्यावरण को उससे लाभ पहुंचेगा। शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि कंटेनर वाले जहाजों को इस तकनीक से लैस किया जाता है, तो घर्षण में कम से कम 10 फीसदी से 30 फीसदी तक कमी संभव है। दुनिया भर में इस तरह से नौवहन में सालाना 60 अरब लीटर भारी तेल की बचत हो सकती है, और उससे जुड़े जहरीले गैसों के निकास में भी।
माउंट ओंटाके ,जापान का दूसरा सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है, जो राजधानी टोक्यो से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर है। हाल ही में वहीं पर विस्फोट हुआ जिससे बहुत सी जानें गई हैं।
माउंट ओंटाके ट्रेकिंग करने वालों के लिए पसंदीदा जगह है। दुनिया में सबसे ज्यादा ज्वालामुखी वाले इलाकों में जापान भी शामिल है। वहां माउंट साकुराजीमा ज्वालामुखी भी है, जो 1991 में फटा था, जिसकी वजह से 43 लोगों की जान गई थीं।
1. दो अक्टूबर को महात्मा गांधी के साथ ही किस पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई जाती है?
(अ) पंडित जवाहर लाल नेहरू (ब) लाल बहादुर शास्त्री (स) इंदिरा गांधी (द) राजीव गांधी
2. हाल ही में अफगानिस्तान में सी-130 जे. सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह किस देश था?
(अ) अफगानिस्तान (ब) अमेरिका (स) पाकिस्तान (द) बांग्लादेश
3. भारत में कोयले की सबसे मोटी पटल पाई जाती है?
(अ) सिंगरौली (ब) सिंगरैनी (स) सिंगरौली (द) न्येवेली
4. निम्नलिखित में से कौन सा एनर्जी स्टैटिस्टिक्स नामक प्रकाशन को समय-समय पर निकालता है?
(अ) केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (ब) योजना आयोग (स) विद्युत वित्त निगम लिमिटेड (द) केंद्रीय सांख्यिकी संगठन
5. बांग्लादेश की मुद्रा का नाम क्या है?
(अ) रुपया (ब) पैसों (स) टांका (द) सोम
6. यदि जल का प्रदूषण वर्तमान गति से होता रहा तो अंतत:?
(अ) जल चक्र बंद हो जाएगा (ब) वर्षा रूक जाएगी (स) जलपादपों के लिए ऑक्सीजन के अणु अप्राप्य हो जाएंगे
7. निम्रलिखित में से किसके कारण सिफिरिस रोग होता है?
(अ) जीवाणु (ब) कवक (स) प्रोटोजोअन (द) विषाणु
8. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पौषणिक कैल्शियम का एक अच्छा स्त्रोत नहीं है?
(अ) चावल (ब) रागी (स) मलाई उतारा हुआ दूध (द) अण्डा
9. प्रकृति में पौधों के विकास के लिए वायुमण्डल से नाइट्रोजन उन्हें कैसे उपलब्ध होती है?
(अ) कवक की क्रिया द्वारा (ब) विषाणुओं (वाइरस)की क्रिया द्वारा (स) केंचुआ की क्रिया द्वारा (द) जीवाणु की क्रिया द्वारा
10. हाइड्रोफाइट किसे कहते हैं?
(अ) एक सामुद्रिक जानवर को (ब) एक जलीय पौधे को (स) एक पौधीय रोग को (द) एक जडऱहित पौधे को
11. हरे फलों को कृत्रिम ढंग से पकाने के लिए कौन सी कृत्रिम गैस का इस्तेमाल किया जाता है?
(अ) एसिटिलीन (ब) ईथेन (स) हाइड्रोजन (द) कार्बन ड्राइ-ऑक्साइड
12. घोंसला बनाने वाला एकमात्र सर्प है?
(अ)श्रंृखला पृदाकु(चेन वाइपर) (ब)राज नाग (किंग कोबरा) (स) करैत (द) क्रकच-शल्की पृदाकु (सॉ-स्केल्ड वाइपर)
13. नदियों में जल प्रदूषण की माप किससे की जाती है?
(अ) क्लोरीन की घुली हुई मात्रा से (ब) ओजोन की घुली हुई मात्रा से (स)नाइट्रोजन की घुली हुई मात्रा से (द)ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से
14. वायुमंडल में सबसे अधिक किस गैस का प्रतिशत है?
(अ) कार्बन (ब) नाइट्रोजन (स) ऑक्सीजन (द) हाइड्रोजन
15. निम्नलिखित में कौन सा एक बंदरगाह विश्व के कॉफी बंदरगाह के रूप में जाना जाता है?
(अ) साओ पॉलो (ब) सेन्टोस (स) रियो डि जेनेरो (द) ब्यूनस आयर्स
16. ट्रांसफार्मर पर कार्य करते हैं?
(अ) केवल दिष्टधारा से (ब) केवल प्रत्यावर्ती धारा से (स) दिष्ट एवं प्रत्यावर्ती धारा से दोनों से (द) सौर ऊर्जा से
17. कैथोड किरणें चलती हैं?
(अ) तरंग रूप में (ब) सरल रेखा में (स) कभी तरंग, कभी सरल रेखा में (द) किसी भी रूप में
18. वर्तमान गणित में दशमलव प्रणाली आविष्कार का श्रेय निम्न में से किस युग को है?
(अ) कुषाण युग (ब) गुप्त युग (स) मौर्य युग (द) वर्धन युग
19. आठवीं सदी के प्रारंभ में निम्नलिखित में से किसने जोरोएस्ट्रियनों को शरण दी, जो पर्शिया से समुद्र द्वारा फरार होकर तटीय रास्ते से पश्चिमी भारत पहुंचे?
(अ) चालुक्यों ने (ब) चोलों ने (स)होयसलों ने (द)राष्ट्रकूटों ने
20. चक्रवात की आंख की सर्वप्रमुख विशेषता कौन सी है?
(अ) सघन कुहरा (ब) स्वच्छ नीला आकाश (स) कपासी बादल (द) पक्षाभ बादल
21. यूगोस्लाविया के एडियाट्रिक तट पर चलने वाली ठंडी हवा का नाम है?
(अ) बोरा (ब) फॉन (स) खमसिन (द) हटन
22. उत्तरी गोलाद्र्घ के चक्रवात की वायुदिशा क्या होता है?
(अ) दक्षिणावर्त (ब) वामावर्त (स) पश्चिम से पूर्व (द) पूर्व से पश्चिम
23. निम्न में से कौन सी स्थायी पवनों का उदाहरण है?
(अ) मानसून (ब) व्यापारिक (स) घाटी एवं पर्वत समीर (द) सागरीय एवं स्थल समीर
24. यदि वायु का तापमान घटता है तो उसकी जलवाष्प ग्रहण करने की क्षमता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) घटती है (ब) बढ़ती है (स) पहले घटती है, पुन: बढ़ती है (द) कोई प्रभाव नहीं पड़ता
25. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह नहीं है, जिसे प्राचीन भारतीय ग्रह मानते थे?
(अ) सूर्य (ब) अंगरका, मंगल (स) शुक्र (द) शनि
26. वह तारा कौन सा है, जो नीला दिखाई देता है?
(अ) उतना ही गर्म होता है, जितना सूर्य (ब) सूर्य से कम गर्म होता है (स)अत्यधिक ठंडा होता है (द)सूर्य से बहुत अधिक गर्म होता है
27. हरित सूचकांक किसके द्वारा विकसित किया गया था?
(अ) विश्व बैंक का पर्यावरणीय एवं सामाजिक सुस्थिर विकास प्रभाग (ब)संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (स) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (द)क्योटो प्रोटोकॉल
28. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2015 को किस राज्य के दुमका में मुद्रा योजना की शुरुआत की? इस योजना के तहत युवाओं को स्व-रोजगार के लिए एक लाख तक का ऋण दिया जाएगा।
(अ) झारखंड (ब) उत्तराखंड (स) उत्तरप्रदेश (द) बिहार
सही जवाब- 1.(ब) लाल बहादुर शास्त्री, 2.(ब) अमेरिका, 3.(अ) सिंगरौली, 4.(द)केंद्रीय सांख्यिकी संगठन, 5.(स)टांका, 6.(द) जलपादपों के लिए नाइट्रेट अप्राप्य हो जाएगी, 7.(अ) जीवाणु, 8.(अ) चावल, 9.(द)जीवाणु की क्रिया द्वारा, 10.(ब) एक जलीय पौधे को, 11.(अ)एसिटिलीन, 12.(ब)राज नाग (किंग कोबरा), 13.(द) ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से, 14.(ब)नाइट्रोजन, 15.(ब) सेन्टोस, 16.(ब) केवल प्रत्यावर्ती धारा से, 17.(ब)सरल रेखा में, 18.(ब) गुप्त युग, 19.(द) राष्ट्रकूटों ने, 20.(ब) स्वच्छ नीला आकाश, 21.(अ) बोरा, 22.(ब) वामावर्त, 23.(ब)व्यापारिक, 24.(अ) घटती है, 25.(अ) सूर्य, 26.(द) सूर्य से बहुत अधिक गर्म होता है, 27.(ब) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, 28. (अ) झारखंड।
डक-बिल्ड डायनासोर की एक नयी प्रजाति की खोज की गयी है। लगभग 30 फुट आकार के इस शाकाहारी ने महीनों सर्दी में बिताए और वह संभवत: अलास्का में बर्फ में रहा होगा।
इस डायनासोर को उग्रानालुक कूकपीकेन्सिस नाम दिया गया है जिसका मतलब है कोलविले नदी का प्राचीन घास खाने वाला। उत्तरी अलास्का की कोलविले नदी के पास इसके अवशेष पाए गए। उत्तरी अलास्का को प्रिंस क्रीक फॉर्मेशन के नाम से जानते हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर में इतनी दूरी पर एक डायनासोर का मिलना सबके लिए एक चुनौती है। वे विश्व के उस हिस्से में रहे जहां औसत तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहता है और संभवत: उन्होंने बर्फ के अनुसार अपने आप को ढाल लिया था।
जंगी जहाज आईएनएस कोच्चि को 30 सितंबर 2015 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। यह समुद्री हवाई हमले के दौरान दुश्मन के दांत खट्टे करने में पूरी तरह सक्षम है। आईएनएस कोच्चि कोलकाता कैटेगरी (परियोजना 15 ए) का दूसरा ‘गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर’ जहाज है। इसमें लेटेस्ट रडार सिस्टम लगाया गया है, जो दुश्मन की मिसाइलों को चकमा देने में माहिर है। यह 7,500 टन वजनी और 30 नॉट की रफ्तार से चलने वाला युद्धपोत है।
आईएनएस कोच्चि भारत में निर्मित सबसे बड़ा युद्धपोत है। यह 164 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा है। इसकी ऊंचाई एक पांच मंजिला इमारत के बराबर है। इसका वजन 7400 टन का है। कोलकाता सीरीज का युद्धपोत आईएनएस कोच्चि में पहली बार थ्री डी रडार का इस्तेमाल किया गया है। हथियारों के मामले में कोच्चि में ब्रह्मोस मिसाइल, 76 एमएम गन, दो रॉकेट लॉन्चर, एंटी-सर्फेस गन, एंटी सबमरीन रॉकेट लॉन्चर लगाए गए हैं। सबमरीन में डिटेक्टर और चार टॉरपीडो भी मौजूद हैं। इस जंगी पोत में अत्याधुनिक हथियार प्रणालियां भी लगाई गई हैं जिनमें पनडुब्बी रोधी तकनीक भी शामिल है। इस युद्धपोत में सतह से सतह पर मार करने वाली अत्याधुनिक ब्रह्मोस मिसाइलें, रॉकेट लांचर, टॉरपीडो ट्यूब लॉन्चर, सोनार हमसा, ईडब्ल्यूएस एलोरा व एके-630 तोप भी मौजूद हैं। यह दुश्मनों के रडार को चकमा देने में पूरी तरह सक्षम है। यह पोत अपनी खास तकनीक की वजह से दुशमनों के रडारों पर किसी छोटी नौका जैसा दिखाई देगा। यह दुश्मन के काफी नजदीक पहुंचकर उसपर हमला कर सकता है।
आईएनएस कोच्चि 7500 टन वजन के साथ 30 नॉट्स की स्पीड से चल सकता है। 16 सुपरसोनिक ब्रम्होस मिसाइल से लैस। इसके अलावा, 76-एमएम की सुपर रैपिड गन और एके-630 भी शामिल। इस पर सी-किंग और चेतक जैसे दो हेलिकॉप्टर भी रखे जा सकते हैं।
समुद्री शैवाल (see weed) मुख्य रूप से 3 प्रकार की होती है। शैवाल का उपयोग औषधि, व्यवसाय और भोजन के रूप में किया जाता है। कुछ जहरीली शैवाल होती है। क्लोरेला नामक शैवाल को कैबिन के हौज में उगाकर अंतरिक्ष यात्री को प्रोटीनयुक्त भोजन, जल और ऑक्सीजन सभी प्राप्त हो सकते हैं।
जिस तरह पश्चिमी देशों में क्यूपिड और यूनानी देशों में इरोस को प्रेम का प्रतीक माना जाता है, उसी तरह हिन्दू धर्म ग्रंथों में कामदेव को प्रेम और अकार्षण का देवता कहा जाता है। काम का अर्थ होता है कामेच्छा या फिर आकर्षण और देव का अर्थ उस शख्सियत से है, जिसका संबंध स्वर्ग लोक से हो।
अथर्ववेद में भी काम का जिक्र हुआ है लेकिन मात्र इच्छा के रूप में ना कि कामेच्छा के। पौराणिक कथाओं के अनुसार कामदेव, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के पुत्र माने जाते हैं। उनका विवाह रति, जिन्हें प्रेम और आकर्षण की देवी कहा जाता है, से हुआ है। कामदेव को अर्धदेव या गन्धर्व भी कहा जाता है, जो स्वर्ग के वासियों में कामेच्छा उत्पन्न करने के लिए उत्तरदायी हैं। कुछ कथाओं में यह भी उल्लेख है कि कामदेव स्वयं ब्रह्माजी के पुत्र हैं और इनका संबंध भगवान शिव से भी है। इनके स्वरूप की बात होती है तो कामदेव को सुनहरे पंखों से लैस एक सुंदर नवयुवक की तरह प्रदर्शित किया गया है, जिसके हाथ में धनुष और बाण हैं। उनका धनुष मिठास से भरे गन्ने का बना होता है और उस पर शहद की मक्खियों से। खूबसूरत तोते की सवारी करते कामदेव के धनुष के बाण अशोक के पेड़ के महकते फूलों के अलावा सफेद, नीले कमल, चमेली और आम के पेड़ पर लगने वाले फूलों से बने होते हैं। माना जाता है कि कामदेव के बाण ही नहीं उनका क्लीं मंत्र भी विपरीत लिंग के व्यक्ति को आकर्षित करता है।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ञ्जद्धद्ग हृड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्य रूशठ्ठह्वद्वद्गठ्ठह्ल ्रह्वह्लद्धशह्म्द्बह्ल4 का गठन प्राचीन संस्मारक तथा पुरातत्वीय स्थल एवं अवशेष (संशोधन एवं विधिमान्यकरण) अधिनियम 2010 के द्वारा किया गया जो मार्च 2010 में प्रभावी हुआ। राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण को संरक्षित स्मारकों एवं पुरास्थलों की सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यों के अनुपालन की जिम्मेदारी प्रतिषिद्ध क्षेत्र एवं विनियमित क्षेत्र के परिप्रेक्ष्य में सौंपी गयी है।
नगरीकरण के विकास एवं जनसंख्या वृद्धि के कारण संरक्षित स्मारकों के आसपास स्थित भूखंडों पर लगातार बढ़ते दबाव के कारण स्मारकों एवं पुरास्थलों के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव हो रहा है। ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि स्मारकों के सरंक्षण एवं व्यक्तिगत आवश्यकताओं, विकास कार्यो के बीच समन्वय स्थापित किया जाए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने आरंभिक उपाय के रूप में स्मारक के चारों तरफ के क्षेत्र/भूखंडों को ‘‘प्रतिरोधक क्षेत्र‘‘ के रूप में अधिसूचित किया। यह अधिसूचना 1992 में जारी की गयी, जिसके अनुसार स्मारक के संरक्षित क्षेत्र के सभी दिशाओं में 100 मी. की दूरी को प्रतिषिद्ध क्षेत्र एवं इस सीमा के परे 200 मी. की दूरी में स्थित क्षेत्र को विनियमित क्षेत्र घोषित किया गया। 2010 में किये गये संशोधन के पहले ऐसी व्यवस्था थी कि कोई भी व्यक्ति यदि इन प्रतिषिद्ध क्षेत्र/विनियमित क्षेत्र में निर्माण/मरम्मत या खनन कार्य करना चाहता था तो उसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना होता था। 2006 में इस प्रक्रिया को सुदृढ़ करने हेतु एक विशेषज्ञ समिति गठित की गयी, जिसका मुख्य कार्य प्रतिषिद्ध क्षेत्र से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन के संबंध में महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को परामर्श देना था।
2010 में इन प्रावधानों में भी बदलाव किया गया जो प्राचीन संस्मारक तथा पुरातत्वीय स्थल एवं अवशेष (संशोधन एवं विधिमान्यकरण) अधिनियम 2010 के रूप में अस्तित्व में आया। इसके अन्तर्गत राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण एवं सक्षम प्राधिकारी का गठन किया गया। वर्तमान में प्रतिषिद्ध क्षेत्र एवं विनियमित क्षेत्र में निर्माण/मरम्मत कार्य से संबंधित सभी आवेदन पत्र उस क्षेत्र के सक्षम प्राधिकारी के पास जमा किये जाते हैं और वहॉ से अग्रसारित होकर विचार के लिए राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण को भेजा जाता है।
इस अधिनियम के द्वारा कुछ अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। अधिनियम के अनुसार राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण में एक अध्यक्ष, पॉच पूर्णकालिक सदस्य, पांच अंशकालिक सदस्य एवं एक सदस्य सचिव की नियुक्ति की जाएगी। इनके अतिरिक्त महानिदेशक पदेन सदस्य होगें। वर्तमान में यहां एक पूर्णकालिक सदस्य एवं दो अंशकालिक सदस्य हैं।
अधिनियम में यह स्पष्ट प्रावधान है कि सक्षम प्राधिकारी का स्तर राज्य सरकार में आयुक्त या पुरातत्व निदेशालय के निदेशक या केन्द्रीय सरकार में निदेशक के समकक्ष होना चाहिए इसके नीचे के स्तर का नहीं। सक्षम प्राधिकारियों की नियुक्ति राज्य सरकार की सहमति एवं परामर्श से की जाएगी।
1. मुंबई ट्रेन धमाके में कितने दोषियों को विशेष न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है?
(अ) 12 दोषी (ब) 9 दोषी (स) 7 दोषी (द)5 दोषी
2. मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट निम्नलिखित में से किस तिथि को हुए थे?
(अ) 11 जुलाई 2006 (ब) 16 अगस्त 2008 (स) 11 सितंबर 2009 (द) 11 सितंबर 1993
3. मुंबई ट्रेन धमाके में कितने आरोपी को बरी किया गया?
(अ) एक (ब) दो (स) चार (द) पांच
4. देश में निर्मित अब तक के सबसे बड़े जंगी जहाज आईएनएस कोच्चि का जलावतरण कब किया गया?
(अ) 15अगस्त 2015 (ब)15 सितंबर 2015 (स) 30 सितंबर 2015 (द) 1 अक्टूबर 2015
5. इलिसा परीक्षण किया जाता है?
(अ) एड्स पहचानने के लिए (ब) क्षयरोग की पहचान के लिए (स) मधुमेह की पहचान के लिए (द) टायफाइड की पहचान के लिए
6. निम्न में कौन सा बायो डीजल पौधा है?
(अ) जावा घास (ब) रतनजोत (स) गुग्गुल (द) रोशा घास
7. वह रेडियो- समस्थानिक जिसे परिवहन तंत्र में खून के थक्के का पता लगाने हेतु प्रयोग में लाया जाता है, वह है:
(अ) आर्सेनिक-74 (ब) कोबाल्ट-60 (स) आई-131 (द) सोडियम-24
8. नवजात शिशु को ट्रिपिल एनटीजन वैक्सीन निम्नलिखित में से किन रोगों से प्रतिरक्षित करने के लिए लगाई जाती है?
(अ) कुकुर-खांसी, टिटनेस और खसरा (ब) कुकुर-खांसी, टिटनेस और डिफ्थीरिया (स) टिटनेस डिफ्थीरिया और खसरा (द) टिटनेस, डिफ्थेरिया और चेचक
9. गहरे समुद्र के गोताखोर निम्न में से किस एक गैस मिश्रण का उपयोग करते हैं?
(अ) हीलियम-ऑक्सीजन मिश्रण (ब) हीलियम- नाइट्रोजन मिश्रण (स)ऑक्सीजन- एसीटिलीन मिश्रण (द) ऑक्सीजन- हाइड्रोजन मिश्रण
10. खानों में विस्फोटों का सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या है?
(अ) हाइड्रोजन आर ऑक्सीजन का मिलना (ब) ऑक्सीजन और एसीटिलीन का मिलना (स) मिथेन और हवा से मिलना (द) कार्बन डाइआक्साइड का एथिल से मिलना
11. वर्ष 1857 के विद्रोह में निम्न नेताओं में किसने सबसे पहले अपना बलिदान दिया?
(अ) कुंवर सिंह(ब)तात्या टोपे (स) लक्ष्मीबाई (द) मंगल पाण्डे
12. वर्ष 1857 के विद्रोह में कानपुर में सैनिकों का नेतृत्व किसने किया था?
(अ) कुंवर सिंह(ब) तात्या टोपे (स)लक्ष्मीबाई (द)नाना साहेब
13. योजना आयोग की 1999-2000 की रिपोर्ट के अनुसार गरीबी रेखा के नीचे जनसंख्या का उच्चतम प्रतिशत किस प्रांत में पाया गया?
(अ) बिहार (ब) मध्यप्रदेश (स) उड़ीसा (द) उत्तरप्रदेश
14. साफ्ट करेंसी का क्या अर्थ होता है?
(अ) वह मुद्रा, जिसकी आपूर्ति मांग की अपेक्षा कम हो (ब) वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति मांग की अपेक्षा अधिक हो (स) वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति तथा मांग दोनों स्थिर हो (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
15. निम्नलिखित में से किस शब्द का ऋग्वेद में सबसे अधिक बार उल्लेख हुआ है?
(अ) आर्य (ब) यव (स)ओम (द) गंगा
16. आदर्श गैस के लिये चाल्र्स का नियम किस परिवर्तन में लागू होता है?
(अ)समदाबीय (ब) समतापीय (स)समआयतनिक (द)रूद्धोष्म।
17. डीएनए में कौन से दो प्रकार के पिरिमिडीन होते हैं?
(अ)एडीनिन, थाइमिन (ब)ग्वानीन, साइटोसीन (स) थाइमीन, साइटोसीन (द) एडीनीन, ग्वानीन
18. संगमकालीन दक्षिण भारत में भगवान कृष्ण की तुलना किस देवता से की गई है?
(अ) मरुगन देवता से (ब) सुब्रह्मण्यम देवता से (स) वेलन देवता से (द) मैयों देवता से
19. संगमकाल में मंत्रियों को निम्न में से क्या कहा जाता था?
(अ) अमैच्चार (ब) सुमंत (स) वेल्लाल (द) पल्लव
20. बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण का मुख्यालय कहां है?
(अ) नई दिल्ली (ब) हैदराबाद (स) अहमदाबाद (द) चेन्नई
21. आर.एन. मल्होत्रा समिति ने किस क्षेत्र से संबंधित सुधारों के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत की थी?
(अ) बीमार उद्योग (ब) कर सुधार (स) बीमा क्षेत्र (द) बैंकिंग क्षेत्र
22. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को उनके प्रवर्तक बैंकों में विलय करने की संस्तुति किसने की थी?
(अ) नरसिंहम समिति (ब) रंगराजन समिति (स) खुसरो समिति (द) फेरवानी समिति
23. निम्नलिखित में से किस संस्था का संबंध भारत की कृषि एवं ग्रामीण वित्त की आवश्यकता तक सीमित है?
(अ) भारतीय स्टेट बैंक (ब) औद्योगिक वित्त निगम (स) नाबार्ड (द) भारतीय रिजर्व बैंक
24. निम्नलिखित में से नक्षत्र किसे माना जाता है?
(अ) सूर्य (ब) मंगल (स) बृहस्पति (द) चंद्रमा
25. सूर्य से सबसे अधिक दूरी पर कौन सा गृह स्थित है?
(अ) शुक्र (ब) मंगल (स) शनि (द) यम (प्लूटो)
26.जैन धर्म श्वेतांबर एवं दिगंबर संप्रदायों में कब विभाजित हुआ?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य के समय में (ब)अशोक के समय में (स)
कनिष्क के समय में (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
27. भारत में वाणिज्यिक ऊर्जा को कितने प्रतिशत पूर्ति कोयल से होती है?
(अ)76प्रतिशत(ब)56 प्रतिशत (स)67 प्रतिशत (द)52 प्रतिशत
सही जवाब-1.(द)5 दोषी, 2.(अ) 11 जुलाई 2006, 3.(अ) एक, 4.(स)30 सितंबर 2015, 5. (अ) एड्स पहचानने के लिए, 6. (ब)रतनजोत, 7.(द)सोडियम-24, 8.(ब) कुकुर-खांसी, टिटनेस और डिपथीरिया, 9.(अ) हीलियम-ऑक्सीजन मिश्रण, 10.(स) मिथेन और हवा से मिलना, 11.(द) मंगल पाण्डे, 12.(द) नाना साहेब,13.(स) उड़ीसा, 14.(ब)वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति मांग की अपेक्षा अधिक हो,15.(स)ओम, 16.(अ)समदाबीय, 17.(स) थाइमीन, साइटोसीन, 18.(द) मैयों देवता से, 19.(अ) अमैच्चार, 20.(ब) हैदराबाद, 21.(स) बीमा क्षेत्र, 22.(स)खुसरो समिति, 23.(स) नाबार्ड, 24.(अ) सूर्य, 25.(द)यम (प्लूटो), 26.(अ) चंद्रगुप्त मौर्य के समय में, 27.(स) 67 प्रतिशत।
नाब्रो ज्वालामुखी एक मिश्रित ज्वालामुखी है जो पूर्वी अफ्रीका के इरीट्रिया देश में स्थित है। भौगोलिक दृष्टि से यह अफऱ द्रोणी में स्थित है जो स्वयं महान दरार घाटी का एक हिस्सा है। नाब्रो ज्वालामुखी लाल सागर के काफ़ी पास पड़ता है। ठीक नाब्रो से दक्षिण में इथियोपिया में मल्लाहले नाम का एक ज्वालामुखी भी है।
नाब्रो एक लगभग मृत ज्वालामुखी माना जाता था क्योंकि पूरे इतिहास में कभी उसके फटने का कोई वर्णन नहीं है। फिर भी 13 जून 2100 को आधी रात के जऱा बाद कुछ हलके भूकम्पों के बाद यह ज्वालामुखी फट पड़ा। इस से निकलता राख और धुंए का बादल आसमान में 15 किमी की ऊंचाई तक उठ गया और सैंकड़ों किलोमीटर तक फैल गया। 25 जून तक इस विस्फोट के नतीजे में 6 लोगों की जाने जा चुकी थीं और यह पृथ्वी के वातावरण में मापी गयी सल्फर डाइआक्साइड की सबसे ज़्यादा मात्रा उगल चुका था।
ग्रीक वर्णमाला 24 अक्षरों का समूह है जिसका प्रयोग 9वी सदी ई.पू. के उत्तराद्र्ध तथा 8 वीं सदी ई. पू. के पूर्वाद्र्ध से ग्रीक भाषा को लिखने में किया गया है। सूक्ष्म अर्थ में यह पहली एवं प्राचीनतम वर्णमाला है जिसमें प्रत्येक स्वर एवं व्यंजन लिये पृथक चिन्ह है.। यह अब तक इसी तरह सतत रूप से प्रयोग में है। दूसरी सदी ई. पू. से अक्षरों का प्रयोग ग्रीक अंकों के प्रयोग के लिये भी किया गया।
ग्रीक वर्णमाला ध्वन्यात्मक वर्णमाला से विकसित हुई है एवं रेखीय बी या सीपरीओट अक्षरमाला से संबंधित नहीं है जो कि ग्रीक हेतु पूर्व लेखन प्रणालियां थीं। इसने लैटिन वर्णमाला सहित यूरोप और मध्य पूर्व में प्रयोग होने वाली कई अन्य वर्णमालाओं को जन्म दिया। आधुनिक ग्रीक को लिखने में प्रयोग होने के अलावा इसके अक्षरों को वर्तमान समय में गणित एवं विज्ञान के प्रतीकों, भौतिकी में तत्वों के नाम, सितारों के नाम, बिरादरी एवं साथी संप्रदाय के नाम, ऊष्ण कटिबंधीय चक्रवातों के नाम एवं अन्य कई उद्देश्यों के लिए प्रयोग किया जाता है।
कृष्णराज वोदयार-4 वोदयार राजवंश के 24वें शासक थे। इस वंश ने 1399 से 1947 में भारतीय गणतंत्र में विलय होने तक मैसूर राज्य पर शासन किया था। कृष्ण राज वोदयार-चतुर्थ की 100 साल पुरानी रॉल्स रॉयस कार की नीलामी होने जा रही है।
कृष्ण राज वोदयार ने सात रॉल्स रॉयस कारें खरीदी थीं। कार के लिए 1911 में ऑर्डर दिया गया था और इसका नाम विक्टोरिया रखा गया था। महाराजा की गिनती दुनिया के सबसे धनी लोगों में होती थी और 1940 में उनकी मौत के समय उनकी संपत्ति के लगभग 35 अरब पाउंड होने का अनुमान लगाया गया है।
आश्वालयन
आश्वालयन (400 ई.पू.) होतार या होत्रि कहलाने वाले पुरोहित वर्ग के लिए रचित बलि अनुष्ठïानों की वैदिक नियमावली आश्वालयन-श्रौत-सूत्र के रचयिता हैं। होत्रियों का मुख्य कार्य देवताओं का आह्वïान था। पुरोहिती के बजाय आश्रमवासियों और घुमक्कड़ साधुओं की आरण्यक परंपरा से संबंध रखने वाले आश्वालयन को वैदिक स्तुति मालाओं में शिक्षक और साधु कहा गया है तथा एक पाठ में इंद्र तथा ब्रह्मïा के पुत्रों के साथ-साथ उनका भी आह्वïान किया गया है। कई ग्रंथों के रचयिता शौनक के शिष्य के रूप में भी उनका वर्णन किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाले इस्टर्न ब्राउन स्नेक बहुत ही ज़हरीला होता है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की इसके ज़हर का 14 हजार वां हिस्सा ही किसी इंसान को खत्म करने के लिए काफी है। उससे भी खराब बात यह है यह ऑस्ट्रेलिया में इंसानी इलाकों के पास ज्यादा पाया जाता है। इस सांप का एक छोटा सा बच्चा भी किसी इंसान को मौत के घाट उतार सकता है।
इनकी चाल बेहद तेज होती है और एक बार खतरा महसूस होने पर ये पीछा करके डसते हैं। इसके काटने के बाद आंखों के आगे अंधेरा छाना, बहुत तेज़ दर्द, बहुत ज्यादा खून का बहना जैसी शिकायतें मरीज करता है। काटने के 5 मिनट के भीतर इंसान खत्म हो जाता है। यह सांप केवल मूवमेंट पर ही प्रतिक्रिया करता है अन्यथा यह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
लाल किताब ज्योतिष का एक ग्रंथ है। इसके मूल रचयिता का नाम अज्ञात एवं विवादास्पद है। भारत के पंजाब प्रांत के ग्राम फरवाला (जिला जालंधर) के निवासी पंडित रूप चंद जोशी जी ने इसे सम् 1939 से 1952 के बीच में इसके पांच खण्डों की रचना की। इस किताब को मूल रूप से उर्दू एवं फारसी भाषा में लिखा गया है। यह ग्रंथ सामुद्रिक तथा समकालीन ज्योतिष पर आधारित है। इस के पांच संस्करण उपलब्ध हैं और हर भाग अपने आप में संपूर्ण है।
इस पद्धति के नियम आम प्रचलित ज्योतिष से कुछ भिन्न हैं। इस किताब के कई रूपांतर हिन्दी में उपलब्ध हैं जो कि मूलत: लाल किताब 1952 का रुपांतर हैं। लाल किताब’ ज्योतिर्विद्या की एक स्वतंत्र और मौलिक सिद्धान्तों पर आधारित एक अनोखी पुस्तक है। इसकी कुछ अपनी निजी विशेषताएं हैं, जो अन्य सैद्धान्तिक अथवा प्रायोगिक फलित ज्योतिष-ग्रन्थों से हटकर हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता ग्रहों के दुष्प्रभावों से बचने के लिए जातक को ‘टोटकों’ का सहारा लेने का संदेश देना है।
शरीर द्रव्यमान सूचकांक
शरीर द्रव्यमान सूचकांक (अंग्रेज़ी-बॉडी मास इंडैक्स, -बी.एम.आई) या एन्थ्रोपोमैट्रिक सूचकांक, ये बताता है कि किसी के शरीर का भार उसकी लंबाई के अनुपात में ठीक है या नहीं। उदाहरण के लिये भारतीय लोगों के लिए उनका बी.एम.आई 22.9 से अधिक नहीं होना चाहिए।
एक युवा व्यक्ति के शरीर का अपेक्षित भार उसकी लंबाई के अनुसार होना चाहिए, जिससे कि उसका शारीरिक गठन अनुकूल लगे। शरीर द्रव्यमान सूचकांक (बीएमआई) व्यक्ति की लंबाई को दुगुना कर उसमें भार किलोग्राम से भाग देकर निकाला जाता है।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून, 2013 (एनएफएसए,2013) के अंतर्गत 30 सितंबर 2015 को मिड डे मील नियम, 2015 अधिसूचित किया है। इसमें मध्यान्ह भोजन योजना सहित कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रावधान है।
कानून के प्रावधानों के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्यों और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों से विचार-विमर्श के बाद मध्यान्ह भोजन नियम तय किए हैंराष्ट्रीय यह भारत सरकार के राजपत्र में अधिसूचित होने के दिन से प्रभावी हो जाएंगे।
मिड डे मील नियम-2015 के तहत छह से चौदह साल की आयु के कक्षा एक से आठवीं तक में पढऩे वाले बच्चों को गर्म और पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। नियमों के अनुसार प्राथमिक कक्षा के बच्चों को 450 कैलोरी और 12 ग्राम प्रोटीन युक्तक भोजन दिया जाएगा। उच्च प्राथमिक कक्षा के बच्चों को 700 कैलोरी और 20 ग्राम प्रोटीन वाला भोजन दिया जाएगा। स्कूलों में छुट्टी के अलावा यह भोजन उन्हें प्रतिदिन मुफ्त दिया जाएगा। भोजन सिर्फ स्कूलों में ही दिया जाएगा। इसके तहत हर स्कूल में खाना बनाने की सुविधा होगी। यहां साफ-सुथरे तरीके से खाना बनाने की व्यवस्था होगी। केंद्रीय सरकार द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक जहां जरूरत हो वहां शहरी इलाकों के स्कूल भोजन तैयार करने में केंद्रीयकृत रसोई घर का इस्तेमाल कर सकते हैं। भोजन सिर्फ संबंधित स्कूलों में ही परोसा जाएगा।
पोषक मानक सुनिश्चित करने के लिए मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं द्वारा भोजन की जांच किए जाने का प्रावधान है। सरकार की खाद्य अनुसंधान प्रयोगशालाएं बच्चों को दिये जाने वाले भोजन की जांच करेंगी और गुणवत्ता प्रमाणित करेंगी। यदि स्कूलों में या किसी स्कूल में अन्न और खाना पकाने की व्यवस्था अर्थात ईंधन या रसोईये के लिए पैसे न हों तो सरकार भोजन देने के महीने के अगले महीने की 15 तारीख को निम्नलिखित तरीके से खाद्य सुरक्षा भत्ता मुहैया कराएगी। यदि एक महीने में लगातार तीन स्कूली दिन या पांच दिन भोजन नहीं मिलता तो व्यक्ति या एजेंसी पर जिम्मेादारी निर्धारित करने के लिए राज्य सरकार नियमों के मुताबिक कार्यवाही करेगी। यदि इस मामले में केंद्र सरकार की कोई एजेंसी शामिल होगी तो वहां राज्य सरकार मामले को केंद्र सरकार के पास ले जाएगी। केंद्र सरकार इसे एक महीने के अंदर सुलझाएगी।
1. फोब्र्स की सबसे अमीर भारतीय सूची 2014 में सबसे ऊपर निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) आनंद महिंद्रा (ब) अजीम प्रेमजी (स) मुकेश अंबानी (द) अनिल अंबानी
2. राइट लाइवलीहुड पुरस्कार (क्रद्बद्दद्धह्ल रुद्ब1द्गद्यद्बद्धशशस्र ्र2ड्डह्म्स्र) 2014 किसने प्राप्त किया है ?
(अ) अरविंद केजरीवाल (ब) किरण बेदी (स) एडवर्ड स्नोडेन और एलन रूसब्रिजर (द) अन्ना हजारे
3. सार्क संस्कृति मंत्रियों की तीसरी मीटिंग कहां आयोजित की गई?
(अ) इस्लामाबाद (ब) नई दिल्ली (स) काठमांडू (द) थिम्पू
4. दचिगाम वन्य जीव अभयारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(अ) पश्चिम बंग (ब) मध्यप्रदेश (स) छत्तीसगढ़ (द) जम्मू-कश्मीर
5. निम्नलिखित मृदाओं में से कौन सी एक उत्तरी मैदानों पर अधिकतम पाई जाती है?
(अ) लैटेराइट (ब) रेगुर (स) जलोढ़ (द) लाल मृदा
6. धान की खेती के लिए अति उपजाऊ भूमि कौन सी होती है?
(अ) बलुई (ब) दोमट (स) काली (द) जलोढ़
7. छोटा नागपुर पठार पर अत्यधिक मृदा अपरदन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा उत्तरदायी है?
(अ) वर्षभर वर्षा (ब) ढीली बलुई मिट्टी (स) टैक्टरों द्वारा गहरी जुताई (द) वृक्षों की बड़े पैमाने पर कटाई
8. मृदा अपरदन रोका जा सकता है?
(अ) अति चराई द्वारा (ब) वनस्पति उन्मूलन द्वारा (स) वन रोपण द्वारा (द) पक्षी संख्या में वृद्धि द्वारा
9. राजकोषीय नीति किससे संबंध रखती है?
(अ) सरकारी राजस्व (ब) सरकारी खर्च व ऋण (स) बैंक दर नीति (द) सरकारी राजस्व, सरकारी खर्च व ऋण
10. दो रुपए और उससे अधिक मूल्य वर्ग के करेन्सी नोट किसका दायित्व है?
(अ) भारत सरकार का (ब) भारतीय रिजर्व बैंक का (स) भारतीय स्टेट बैंक का (द) उपरोक्त सभी का
11. मुद्रा अवमूल्यन का अर्थ है?
(अ) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में प्रयुक्त प्रमुख मुद्राओं की तुलना में मूल्य में गिरावट (ब) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मुद्रा को अपना स्तर ढूंढने की अनुमति (स) तथा की सहायता से मुद्रा का मूल्य निर्धारण (द) इनमें से कोई नहीं
12. किस उद्योग को लाइसेंस की अनिवार्यता से मुक्त कर दिया गया है?
(अ) मोटरकार उद्योग (ब) एयर कंडीशनर, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि से संबंधित उद्योग (स) कुछ विशेष प्रकार के चमड़ा उद्योग (द) उपरोक्त सभी
13. अब पैकेजिंग (संवेष्टन) की महत्ता बढ़ गई है, क्योंकि?
(अ) यह उत्पादों को सुरक्षा प्रदान करता है (ब) यह उत्पादों को आकर्षक बनाता है (स) यह उत्पादों की विश्वनीयता बढ़ाता है (द) उपरोक्त सभी प्रदान करता है
14. भारत निर्माण योजना का संबंध है?
(अ) अवस्थापन विकास से (ब) खाद्यान्न उत्पादन आत्मनिर्भरता से (स) पारिवारिक कल्याण कार्यक्रम से (द) इनमें से कोई नहीं
15. भारत में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को प्रोत्साहन देना, बढ़ावा देना है?
(अ) निजीकरण नीति को (ब) वैश्वीकरण नीति को (स) उदारीकरण नीति को (द) उपरोक्त सभी नीतियों को
16. साइकिल और कारों में बॉल-बेयरिंग का प्रयोग होता है, क्योंकि?
(अ) पहिया और धुरी के बीच संस्पर्श का वास्तविक क्षेत्र बढ़ जाता है (ब) पहिया और धुरी के बीच संस्पर्श का प्रभावी क्षेत्र बढ़ जाता है (स) पहिया और धुरी के बीच संस्पर्श का प्रभावी क्षेत्र घट जाता है (द) उपरोक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
17. आदर्श राशि क्या है?
(अ) ऊर्जा (ब) बल आघूर्ण (स) संवेग (द) ये सभी
18. जब एक गेंद को ऊपर की तरफ फेंका जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा स्थिर रहता है?
(अ) विस्थापन (ब) गतिज ऊर्जा (स) त्वरण (द) वेग
19. क्यों शीतकाल की तुलना में ग्रीष्मकाल में अधिक मछलियां मरती हैं?
(अ) खाने की कमी के कारण (ब) आविष के सान्द्रण के कारण (स) ऑक्सीजन के अपक्षय के कारण (द) रोग के फैलने के कारण
20. प्रकाश उत्सर्जक डायोड (एलईडी)?
(अ) प्रकाश ऊर्जा को वैद्युत ऊर्जा में रूपान्तरित करता है (ब) वैद्युत ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में रूपान्तरित करता है (स) ऊष्मीय ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में रूपान्तरित करता है (द) यांत्रिक ऊर्जा को वैद्युत ऊर्जा में रूपान्तरित करता है
21. जब विकिरण ऊर्जा का नाम बताइए, जिसकी न्यूनतम ऊर्जा है?
(अ) गामा किरण (ब) यू.वी. किरण (स) दृश्य प्रकाश (द) सूक्ष्म तरंग विकिरण
22. झाल, बिदाई, दमामा तथा मुरयो क्या है?
(अ) उत्तराखंड के धार्मिक स्थल (ब) उत्तराखंड की पहाडिय़ां (स) कुमायूं के वाद्ययंत्र (द) कुमायूं के गहने
23. उत्तराखंड राज्य का प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
(अ) भगत सिंह कोश्यारी (ब) नित्यानंद स्वामी (स) एन.डी. तिवारी (द) इनमें में से कोई नहीं
24. उत्तराखंड में कौन सा मंदिर रानीखेत के समीप है?
(अ) कालिका मंदिर (ब) कोट की माई (स) होकारा देवी (द) गौरा भाई
25. भागीरथी नदी का अन्य नदी से किस स्थान पर संगम होने के कारण उसे गंगा नाम से जाना जाता है?
(अ) विष्णु प्रयाग (ब) देव प्रयाग (स) कर्ण प्रयाग (द) रुद्र प्रयाग
सही जवाब- 1.(स) मुकेश अंबानी, 2.(स) एडवर्ड स्नोडेन और एलन रूसब्रिजर, 3.(ब) नई दिल्ली, 4.(द) जम्मू-कश्मीर, 5.(स) जलोढ़, 6.(ब) दोमट, 7.(द) वृक्षों की बड़े पैमाने पर कटाई, 8.(स) वन रोपण द्वारा, 9.(द) सरकारी राजस्व, सरकारी खर्च व ऋण, 10.(ब) भारतीय रिजर्व बैंक का, 11.(अ) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में प्रयुक्त प्रमुख मुद्राओं की तुलना में मूल्य में गिरावट, 12.(द)उपरोक्त सभी, 13.(द) उपरोक्त सभी प्रदान करता है, 14.(अ)अवस्थापन विकास से, 15.(द) उपरोक्त सभी नीतियों को, 16.(स) पहिया और धुरी के बीच संस्पर्श का प्रभावी क्षेत्र घट जाता है, 17.(अ) ऊर्जा, 18.(स) त्वरण, 19.(स) ऑक्सीजन के अपक्षय के कारण, 20.(स) ऊष्मीय ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में रूपान्तरित करता है, 21.(द)सूक्ष्म तरंग विकिरण, 22.(स)कुमायूं के वाद्ययंत्र, 23.(ब) नित्यानंद स्वामी, 24.(अ)कालिका मंदिर, 25.(ब)देव प्रयाग।
हुगली नदी, पश्चिम बंगाल राज्य की प्रमुख नदी है। यह पूर्वोत्तर भारत में पहने वाली गंगा की एक धारा है, जो कोलकाता को बंगाल की खाड़ी से जोड़ती है। यह नबद्वीप के पास भागीरथी और जलांगि नदियों के मेल से बनती है। वहां से हुगली सामान्यत: दक्षिण दिशा में सघन औद्योगिक क्षेत्र (जहां पश्चिम बंगाल की आधी से अधिक आबादी रहती है) से होती हुई लगभग 260 किमी दूर बंगाल की खाड़ी तक बहती है।
इस नदी के निचले हिस्से में दामोदर, रूपनारायण और हल्दी (कसई) नदियां मिलती हैं, जो पश्चिमोत्तर में छोटा नागपुर के पठार से निकलती है। यद्यपि कोलकाता के बाद यह नदी गाद से भरी हुई है, लेकिन छोटे समुद्री जहाजों को नगर तक ले जाया जा सकता है। तलछट की लगातार सफाई और उच्च ज्वार के समय भीतरी भाग में पहुंचने वाली ज्वार भित्ति द्वारा सफाई से नौकायन संभव हो पाता है। बांग्लादेश के साथ बातचीत के फलस्वरूप गंगा नदी का कुछ पानी फरक्का की ओर मोड़ दिया जाता है, ताकि कोलकाता में गाद के जमाव को कम किया जा सके।
कोलकाता से हुगली नदी पश्चिम तथा दक्षिण में रूपनारायण मुहाने की ओर बहती है, फिर दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में मुडक़र 5 से 32 किमी बाहर चौड़े मुहाने के जरिए बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। इसकी धारा के निचले भाग में कुछ किलोमीटर दूर हल्दी नदी के संगम पर हल्दिया का नया बंदरगाह स्थित है। नबद्वीप और कोलकाता के बीच हुगली पर छह पुल हैं, जिनमें से सिर्फ बाली (विवेकानंद पुल) सडक़ और रेल पुल दोनों है।
सूफी कवि कुतबन
हिंदी के सूफी कवि कुतबन जिनकी रचना - मिरगावती काव्य का कुछ ही अंश प्राप्त हुआ है। प्राप्त प्रमाणों के अनुसार मुल् ला दाऊद हिंदी के पहले सूफी कवि और कुतबन दूसरे कवि माने जाते हैं। विद्वानों का अनुमान है कि ुउन्होंने अपने काव्य में जौनपुर के तत्कालीन शासक की ओर संकेत किया है। इस आधार पर इन्हें उत्तरप्रदेश में जौनपुर के आसपास का निवासी माना जाता है। कहा जाता है कि वाराणसी के कुतबन शहीद नामक मुहल्ले में इन्हीं की मजार है। मिरगावती या मृगावती के उपलब्ध अंश से कुतबन की काव्य प्रतिभा का पता चलता है।
हिमालय पर्वत की चोटियों में साल भर हिम जमी रहती है। इसलिए वहां पेड़-पौधे उग ही नहीं सकते। अगर हम हिम से घिरे इस ऊंचे इलाके से कुछ नीचे उतरें तो पहाड़ों की ढलानों पर मुलायम रसीली घास पाएंगे। यहां इतनी ठंड है कि पेड़ नहीं उग सकते हैं। मगर यहां पर घास भी गर्मी के महीनों में ही उग पाती है। इस घास वाले प्रदेश से और नीचे उतरने पर ही हमें पेड़ देखने को मिलेंगे। सबसे पहले नुकीली, सुईनुमा पत्तियों के कोणधारी पेड़ों के वन मिलेंगे। इनमें पाईन (चीड़) और देवदार के पेड़ प्रमुख है। देवदार का पेड़ बहुत ऊंचा (40 मीटर तक) होता है। कोणधारी वन के प्रदेश से नीचे उतरने पर चौड़े पत्तों के वन मिलते हैं जिनमें तरह-तरह के पेड़ होते हैं, जैसे ओक, बर्च आदि।
हिमालय पर खेती लायक जमीन बहुत कम है। खेतिहर भूमि की कमी के कारण पहाड़ों पर आबादी कम और बिखरी हुई है। यहां के लोग सदियों से पहाड़ो की ढलानों पर सीढ़ीनुमा खेत बनाकर खेती करते आए हैं। हिमालय के लोग सीढ़ीनुमा खेतों में चावल, मक्का, सब्जियां और फल उगाते हैं। जानकर आश्चर्य होगा कि इन खेतों में सब्जियां बहुत अच्छी होती है। शिमला के पहाड़ी आलू और शिमला मिर्च, सेब, आलू बुखारा, खुबानी, नाशपाती, आलूचा और चेरी जैसे फल हिमालय के पहाड़ों की ढलानों पर बहुत होते हंै।
हिमालय पर साढ़े चार हजार मीटर की ऊंचाई चढऩे पर पहाड़ों पर साल भर हिम जमी रहती है। इस पर्वतमाला की ऊंचाइयां हिम से ढंकी रहने के कारण ही इसका नाम हिमालय पड़ा। गर्मी के दिनों में यह हिम का विशाल भंडार पिघलने लगता है। ये हिम के भंडार पिघलने पर गंगा, यमुना जैसी बड़ी-बड़ी नदियों को जन्म देते हैं। आसमान को छूने वाली, चमकीली बर्फ से ढकी ये चोटियां हिमालय पर्वत की है। इन्हीं पर्वतों में दुनिया की सबसे ऊंची चोटियां हैं। यहीं से गंगा-यमुना, सिंधु-सतलज जैसी साल भर बहने वाली नदियां निकलती है।
हिमालय पर्वत पश्चिम से पूर्व तक 2.500 कि.मी. लंबा है। इसके पश्चिम छोर पर जम्मू-कश्मीर राज्य और पूर्वी छोर पर अरुणाचल प्रदेश पड़ता है। हिमालय की चोटियां समुद्र की सतह से लगभग 9 कि. मी. ऊपर हैं। हिमालय में भारत के अन्य प्रदेशों की तुलना में तापमान बहुत कम रहता है। गर्मी के दिनों में हिमालय के निचले हिस्सों में जरूर अधिक गर्मी पड़ती है, लेकिन ऊंचे हिस्सों में बहुत कम गर्मी पड़ती है। ठंड के महीनों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। ऊंचे प्रदेशों में तापमान 0 डिग्री सेंटीग्रेड से भी कम हो जाता है। ऐसे में वहां हिमपात होता है, यानी बर्फ गिरती है। बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसे तीर्थ स्थान बहुत ऊंचाई पर हैं - वहां जाड़े में खूब बर्फ जम जाती है और वहां के रास्ते बंद हो जाते हैं।
गंगा-यमुना, सिंधु-सतलज नदियां हिमालय के ऊंचे पहाड़ों को काटती हुई बहुत गहरी घाटियों से बहती हंै। बरसात और ठंड की ऋतुओं में ये नदियां बारिश का पानी लाती हैं। गर्मी में हिम से पिघला पानी इन नदियों में बहता है। इस तरह इन नदियों में साल भर भरपूर पानी रहता है। इसके विपरीत, दकन के पठार से निकली नदियों में गर्मी के समय पानी बहुत कम हो जाता है, क्योंकि दकन के पहाड़ों पर हिम नहीं है।
हिमालय पर्वत भारत के उत्तर में एक ऊंची दीवार की तरह खड़ा है। सागर से भाप भरी हवाएं, जो जून और जुलाई के महीनों में यहां पहुंचने लगती हैं, इस दीवार को फांदने के लिए ऊपर उठती हैं। ऊपर भाप भरी हवाएं ठंडी हो जाती हैं, तो भाप पानी की बूंदों में बदल जाती है और नीचे बारिश के रूप में गिरने लगती है। इस कारण हिमालय के कई हिस्सों में वर्षा ऋतु में तेज वर्षा होती है।
एकशरण संप्रदाय क्या था?
मध्यकालीन असम के महानतम धार्मिक सुधारक शंकरदेव द्वारा स्थापित संप्रदाय एकशरण संप्रदाय के नाम से जाना गया।
एकेश्वरवाद इनकी शिक्षाओं का सार था। इन्होंने सर्वोच्च देवता की महिला सहयोगियों (जैसे की लक्ष्मी, राधा, सीता आदि) को मान्यता प्रदान की थी और निष्काम भक्ति पर बल दिया। शंकरदेव के संप्रदाय में भागवत पुराण या श्रीमद्भागवत को गुरुद्वारों में ग्रंथ साहिब की भांति इस संप्रदाय के मंदिरों की वेदी पर श्रद्धापूर्वक प्रतिष्ठित किया जाता था। शंकरदेव मूर्तिपूजा एवं कर्मकांड दोनों के विरोधी थे। ये अकेले कृष्णमार्गी वैष्णव संत थे, जो मूर्ति के रुप में कृष्ण की पूजा के विरोधी थे। असम के महानतम वैष्णव संत होने के कारण वे असम के चैतन्य के रूप में प्रसिद्ध है।
डिहाईड्रेशन शरीर में पानी के कमी को कहते हैं। इसके साथ शरीर में नमक का भी असंतुलन हो सकता है। बहुत अधिक डिहाईड्रेशन जानलेवा भी हो सकता है।
डिहाईड्रेशन के अनेक लक्षण होते हैं। बिना इलाज़ के डिहाईड्रेशन अधिक हो सकता है और इलाज करने से डिहाईड्रेशन कम हो सकता है। सभी लोगों में, जिनमें किसी कारण से पानी का कमी हो सकता है। इसके दो प्रकार होते हैं- बहुत अधिक डिहाईड्रेशन या बहुत अधिक पानी का कमी या सिवियर डिहाईड्रेशन , हल्का डिहाईड्रेशन या हल्का पानी का कमी या सम डिहाईड्रेशन।
डिहाईड्रेशन को जानने के लिये स्किन पिंच टेस्ट होता है। डिहाईड्रेशन का इलाज है शरीर में पानी के कमी को पूरा करना। इसके साथ शरीर को नमक और चीनी भी चाहिए होता है। ।
आरमेइक
आरमेइक एक सेमिटिक भाषा है जो मध्यपूर्व और उसके उत्तरी-केन्द्रीय भाग में पिछले 3 हजार बरसों से बोली जा रही है। यह कई प्राचीन यहूदी तथा इसाई ग्रंथों की भाषा है और माना जाता है कि ईसा मसीह की मातृभाषा आरामाईक ही थी।
अब यह भाषा मृतप्राय हो गई है। सम्राट अशोक के कई शिलालेखों में अरामाईक लिपि (भाषा नहीं बल्कि केवल लिपि) का प्रयोग हुआ है।
आरमेइक (भाषा), सेमेटिक अथवा सामी भाषा परिवार के उत्तर पश्चिम भाग की एक प्रसिद्ध भाषा है। आरमेइक मूल रूप से फिलस्तीन एवं सीरिया के उन प्रवासियों की भाषा थी और उत्तर में बढक़र आरम अर्थात पहाड़ी प्रदेश में जाकर बस गए। आरमेइक की हिब्रू से बहुत अधिक समानता है। आरमेइक के प्राचीन अभिलेख दमिश्क के निकट ई.पू. छटी शताब्दी के आसपास के मिलते हैं।
आरमेइक की मुख्य दो शाखाएं हैं- - पूर्वी आरमेइक और पश्चिमी आरमेइक।
पूर्वी आरमेइक की मुख्य उपभाषाएं हैं-बेबीलोनियन, बेईअन, हरनियन एवं सीरिअक। सीरिअक को क्रिश्चिनी आरमेइक भी कहते हैं क्योंकि इस आरमेइक में ईसाइयों का धार्मिक साहित्य लिखा गया है। स्वयं ईसा भी पूर्वी आरमेइक बोलते थे। पूर्वी आरमेइक की उपर्युक्त समस्त भाषाएं उपभाषाएं प्राय: समाप्त हो चुकी हैं। इसकी कुछ आधुनिक उपभाषाओं का प्रयोग मेसोपोटेमिया के कुछ भागों में होता है। पश्चिमी आरमेइक ई.पू. चौथी शताब्दी से ईसा की सावतीं शताब्दी तक पश्चिमी एशिया एवं मिस्र की मुख्य एवं संपर्क भाषा थी। पश्चिमी आरमेइक की मुख्य उपभाषाएं हैं - प्राचीन आरमेइक, बाइबिली आरमेइक, फिलस्तीनी आरमेइक तथा सेमेरीटन आरमेइक।
1. आकार की दृष्टि से सौरमण्डल में पृथ्वी का कौन सा स्थान है?
(अ) तीसरा (ब) चौथा (स) पांचवां (द) छठा
2. निम्नलिखित में से किस एक को स्थलीय ग्रह कहते हैं?
(अ) बुध (ब) गुरु (स) शनि (द) यूरेनस
3. परिक्रमा पथ में पृथ्वी के दोनों ओर रहने वाले ग्रह हैं?
(अ) मंगल और बृहस्पति (ब) बुध और शुक्र (स) शुक्र और शनि (द) मंगल और शुक्र
4. सूर्य और पृथ्वी के मध्य न्यूनतम दूरी किस तारीख को होती है?
(अ) 22 दिसंबर को (ब) 21 जून को (स) 22 सितंबर को (द) 3 जनवरी को
5. सूर्य के संगठन में सहायक गैस कौन सी है?
(अ) ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड (ब) हीलियम और ऑक्सीजन (स)हीलियम और नाइट्रोजन (द)हाइड्रोजन और हीलियम
6. पृथ्वी से तारों की दूरी को मापने की इकाई क्या है?
(अ) प्रकाश वर्ष (ब) फैदम (स) समुद्री मील (द) किलोमीटर
7. पृथ्वी की कुंडली कहलाने वाला ग्रह कौन सा है?
(अ) शुक्र (ब) गुरु (स) शनि (द) बुध
8. पृथ्वी की सतह पर ऊष्मा का चरम स्रोत क्या है?
(अ) सौर ऊर्जा (ब) विकिरण ऊर्जा (स) नाभिकीय ऊर्जा (द) पृथ्वी के क्रस्ट का आंतरिक ताप
9. निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सही है?
(अ) वृहत ज्वार-भाटा पूर्णिमा को आते हैं (ब) लघु ज्वार-भाटा केवल अमावस को आते हैं (स) भारत के पश्चिम तट में दिन में चार बार ज्वार-भाटा आते हैं (द) खाडिय़ों में ज्वार-भाटा नहीं आते
10. निम्नलिखित स्थानों में से किस स्थान पर 22 दिसंबर को सबसे लंबा दिन एवं सबसे छोटी रात होती है?
(अ) मेलबोर्न (ब) मास्को (स) मैड्रिड (द) चेन्नई
11. लोकसभा में केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि चुने जाते हैं?
(अ) प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा (ब) अप्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा (स) नामाकंन द्वारा (द) उक्त सभी
12. राष्ट्रपति लोकसभा के दो सदस्यों को निम्न का प्रतिनिधित्व देने के लिए नामित कर सकता है?
(अ) एंग्लो-इंडियन (ब) ईसाई (स) बौद्ध धर्मावलंबी (द) पारसी
13. लोकसभा में निम्नलिखित में से किसके लिए स्थान आरक्षित है?
(अ) अनुसूचित जाति (ब) अनुसूचित जनजाति (स) आंग्ल-भारतीय वर्ग (द) उक्त सभी
14. लोकसभा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों का आरक्षण संविधान के किस अनुच्छेद में उपबंधित है?
(अ) अनुच्छेद 137 (ब) अनुच्छेद 16 (स) अनुच्छेद 330 (द) अनुच्छेद 335
15. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के सर्वाधिक प्रतिनिधि निर्वाचित करता है?
(अ) आंध्र प्रदेश (ब) बिहार (स) मध्यप्रदेश (द) महाराष्ट्र
16. जिन संघ शासित क्षेत्रों में विधानसभाएं नहीं होती है, उनके प्रतिनिधि किस प्रकार चुने जाते हैं?
(अ) विशेष निर्वाचक मण्डल द्वारा (ब) उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत (स) वहां की जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से (द) इनमें से कोई नहीं
17. शुद्ध विदेशी मुद्रा उपार्जन में सर्वाधिक योगदान किस उद्योग का है?
(अ) कपड़ा उद्योग (ब) हस्तशिल्प उद्योग (स) आभूषण उद्योग (द) विनिर्माण उद्योग
18. पंजाब में कौन सा स्थान हौजरी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) गुरुदासपुर (ब) अमृतसर (स) जालंधर (द) लुधियाना
19. भारत में गन्ने की पिराई से कुल गन्ने के वजन का लगभग कितने प्रतिशत चीनी प्राप्त की जाती है?
(अ) 5 प्रतिशत (ब) 10 प्रतिशत (स) 20 प्रतिशत (द) 30 प्रतिशत
20. चीनी उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
21. मुद्रा उपार्जन में सर्वाधिक योगदान कपड़ा उद्योग का है, क्योंकि?
(अ) इसके निर्यातों के लिए आयातों पर निर्भरता बहुत अधिक है (ब) इसके निर्यातों के लिए आयातों पर निर्भरता बहुत कम है (स) इसके आयातों के लिए देश को किसी भी प्रकार के आयात पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है (द) इसकी लागत न्यूनतम रहती है
22. निम्नलिखित में से किस एक की अधिकतम आवृत्ति है?
(अ) कॉस्मिक किरण (ब) एक्स किरण (स) रेडियो तरंग (द) सूक्ष्म तरंग
23. निम्नलिखित में से किसमें सर्वोच्च विशिष्ठ ऊष्मा का मान होता है?
(अ) कांच (ब) तांबा (स) सीसा (द) जल
24. कोई भी नाव डूब जाएगी, यदि वह पानी हटाती है, अपने-
(अ) आयतन के बराबर (ब) भार के बराबर (स) पृष्ठ भाग के बराबर (द) घनत्व के बराबर
25. प्रतिदीप्तशील ट्यूब में चोक कुण्डली किस कारण होती है?
(अ) यह लाइन वोल्टता का अपचयन करती है (ब) यह धारा को नियंत्रित करती है, ताकि वह निरंतर गिरती न जाए (स) यह लाइन वोल्टता का उच्चयन करती है (द) यह धारा को नियंत्रित करती है, ताकि वह निरंतर बढ़ती न जाए
26. नाभिकीय रिएक्टर में भारी पानी का प्रयोग किस रूप में होता है?
(अ) विलायक (ब) उत्प्रेरक (स) ईंधन (द) विमन्दक
27. जब किसी धातु का पृष्ठ किरणित किया जाता है, तब इलेक्ट्रॉनों का निष्कासन क्या कहलाता है?
(अ) प्रकाश विद्युत प्रभाव (ब) क्रॉम्पटन प्रभाव (स) जेमान प्रभाव (द) प्रकाश वोल्टीय प्रभाव
(अ) (ब) (स) (द)
सही जवाब- 1.(स) पांचवां, 2.(अ) बुध, 3.(द) मंगल और शुक्र, 4.(द) 3जनवरी को, 5.(द)हाइड्रोजन और हीलियम, 6.(अ) प्रकाश वर्ष, 7.(अ) शुक्र, 8.(अ) सौर ऊर्जा, 9.(अ) वृहत ज्वार-भाटा पूर्णिमा को आते हैं, 10.(अ) मेलबोर्न, 11.(अ) प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा, 12.(अ) एंग्लो-इंडियन, 13.(द) उक्त सभी, 14.(स) अनुच्छेद 330, 15.(स) मध्यप्रदेश, 16.(अ) विशेष निर्वाचक मण्डल द्वारा, 17.(अ) कपड़ा उद्योग, 18.(द)लुधियाना, 19.(ब) 10 प्रतिशत, 20.(ब) द्वितीय, 21.(ब) इसके निर्यातों के लिए आयातों पर निर्भरता बहुत कम है, 22.(अ) कॉस्मिक किरण, 23.(द) जल, 24.(अ) आयतन के बराबर, 25.(ब) यह धारा को नियंत्रित करती है, ताकि वह निरंतर गिरती न जाए, 26.(द) विमन्दक, 27.(अ) प्रकाश विद्युत प्रभाव।