सामान्य ज्ञान
फलकनुमा महल, हैदराबाद में स्थित है। फलकनुमा का अर्थ होता है-आकाश में। यह महल दो सौ फुट ऊंची एक पहाड़ी पर शहर के ऊपर बना हुआ है, शायद इसीलिए इसका नाम फलकनुमा रखा गया है। इस महल की स्थापना नवाब वकार-उल-उमरा ने की थी। इसमें इटली के पत्थर लगे हुए हैं। वास्तुकला यूनानी और अंग्रेजी शैली की है। वहीं इसमें कोरिन्थियन स्टाइल के कॉलम लगे हुए हैं। महल में जाली का बड़ा सटीक काम किय गया है। इसमें अंदर सुंदर बाग है ।
इस महल की खास चीज है- यहां पर रखी गई रोडवुड की मेज, जिस पर 101 लोग बैठकर खा सकते थे है। इसे ऊपर का कवर भी वन पीस है। इसमें एक बहुत बड़ी मच्छरदानी भी थी, जिसमें हीरे- जवाहरात जड़े हुए थे और जो 40 लाख में नीलाम की गई। 9 लाख 40 हजार मीटर वर्ग में यह महल बना हुआ है। आज इस महल की शानो - शौकत गुजरे जमाने की बात हो गई है।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की ओर से अपनी स्ववित्त पुर्नभरण योजना में शामिल किए गए ‘सूचना प्रौद्योगिकी ऋण’ ने युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले हैं। इस योजना से जहां सूचना एवं प्रौद्योगिकी लोगों तक सुलभ तरीके से पहुंच पाएगी वहीं हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। इस क्षेत्र में प्रशिक्षित युवा रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकने के बजाय खुद का कारोबार शुरू कर सकते हैं।
सूचना प्रौद्योगिकी ऋण के जरिए हजारों प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिल सका है। साथ ही शहर ही नहीं ग्रामीण इलाके में भी सूचना एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े प्रशिक्षण केंद्र खुल सके हैं। इस योजना के तहत ऋण लेकर प्रशिक्षण पाकर युवा लोग प्रशिक्षण केंद्र खोलकर खुद आत्मनिर्भर तो बने ही हैं, साथ ही केंद्र के आसपास के गांवों के बच्चों को प्रशिक्षित कर सूचना एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पारंगत कर रहे हैं।
वर्ष 1855 में बंगाल के मुर्शिदाबाद तथा बिहार के भागलपुर जिलों में स्थानीय जमीनदार, महाजन और अंग्रेज कर्मचारियों के अन्याय अत्याचार के शिकार संथाली जनता ने एकबद्ध होकर उनके विरुद्ध विद्रोह का बिगुल फूंक दिया था। इसे संथाल विद्रोह या संथाल हुल कहते हैं।
संताली भाषा में हूल शब्द का शाब्दिक अर्थ है विद्रोह। यह उनके विरुद्ध प्रथम सशस्त्र जनसंग्राम था। सिधु, कानु और चांद इस आन्दोलन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख नेता थे। 1852 में लॉर्ड कार्नवालिस द्वारा आरम्भ किए गए स्थाई बन्दोबस्त के कारण जनता के ऊपर बढ़े हुए अत्याचार इस विद्रोह का एक प्रमुख कारण था।
चंद्रगुप्त मौर्य के समय में भारत में आए हुए यूनानी राजदूत मैगस्थनीज़ ने अपने इंडिका नामक ग्रंथ में इस स्थान का शूरसेन लोगों के एक बड़े नगर के रूप में उल्लेख किया है। एरियन नामक एक अन्य यूनानी लेखक ने मैगस्थनीज़ के लेख का उद्धरण देते हुए लिखा है कि शौरसेनाई लोग हेराक्लीज (श्रीकृष्ण) को बहुत आदर की दृष्टि से देखते हैं। इनके दो बड़े नगर हैं- मेथोरा (मथुरा) और क्लीसोबोरा।
इस ग्रंथ में उन्होंने आगे लिखा कि -उनके राज्य में जोबरस या जोमनस (यमुना) नदी बहती है जिसमें नावें चलती हैं। प्राचीन रोम के इतिहास लेखक प्लिनी ने मेगस्थनीज के लेख का निर्देश करते हुए लिखा है कि जोमनस या यमुना, मेथोरा और क्लीसोबोरा के बीच से बहती है। प्लिनी के लेख से इंगित होता है कि यूनानियों ने शायद गोकुल को ही क्लीसोबोरा कहा है क्योंकि यमुना के आमने-सामने गोकुल और मथुरा-ये दो महत्वपूर्ण नगर सदा से प्रसिद्ध रहे हैं किंतु गोकुल का यूनानी उच्चारण क्लीसोबोरा किस प्रकार हुआ यह तथ्य संदेहास्पद है। मेक्किडल के अनुसार क्लीसोबोरा का संस्कृत रूपांतर कृष्णपुर होना चाहिए। यह शायद उस समय गोकुल को जनसामान्य का दिया हुआ नाम हो।
जनरल एलेक्जेंडर कनिंघम ने भारतीय भूगोल लिखते समय यह माना कि क्लीसीबोरा नाम वृन्दावन के लिए है। इसके विषय में उन्होंने लिखा है कि कालिय नाग के वृन्दावन निवास के कारण यह नगर कालिकावर्त नाम से जाना गया। यूनानी लेखकों के क्लीसोबोरा का पाठ वे कालिसोबोर्क या कालिकोबोर्त मानते हैं। उन्हें इंडिका की एक प्राचीन प्रति में काइरिसोबोर्क पाठ मिला, जिससे उनके इस अनुमान को बल मिला।
वृन्दावन में रहने वाले के नाग का नाम, जिसका दमन श्रीकृष्ण ने किया, कालिय मिलता है ,कालिक नहीं। पुराणों या अन्य किसी साहित्य में वृन्दावन की संज्ञा कालियावर्त या कालिकावर्त नहीं मिलती। अगर क्लीसोबोरा को वृन्दावन मानें तो प्लिनी का कथन कि मथुरा और क्लीसोबोरा के मध्य यमुना नदी बहती थी, असंगत सिद्ध होगा, क्योंकि वृन्दावन और मथुरा दोनों ही यमुना नदी के एक ही ओर हैं।
अन्य विद्धानों ने मथुरा को केशवपुरा अथवा आगरा जि़ला का बटेश्वर (प्राचीन शौरीपुर) माना है। मथुरा और वृन्दावन यमुना नदी के एक ओर उसके दक्षिणी तट पर स्थित है जब कि मैगस्थनीज के विवरण के आधार पर एरियन और प्लिनी ने यमुना नदी दोनों नगरों के बीच में बहने का विवरण किया है। केशवपुरा, जिसे श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास का वर्तमान मुहल्ला मल्लपुरा बताया गया है, उस समय में मथुरा नगर ही था। ग्राउस ने क्लीसोवोरा को वर्तमान महावन माना है।
कनिंघम ने अपनी 1882-83 की खोज-रिपोर्ट में क्लीसोबोरा के विषय में अपना मत बदल कर इस शब्द का मूलरूप केशवपुरा माना है और उसकी पहचान उन्होंने केशवपुरा या कटरा केशवदेव से की है। केशव या श्रीकृष्ण का जन्मस्थान होने के कारण यह स्थान केशवपुरा कहलाता है। कनिंघम का मत है कि उस समय में यमुना की प्रधान धारा वर्तमान कटरा केशवदेव की पूर्वी दीवाल के नीचे से बहती रही होगी और दूसरी ओर मथुरा शहर रहा होगा। कटरा के कुछ आगे से दक्षिण-पूर्व की ओर मुड़ कर यमुना की वर्तमान बड़ी धारा में मिलती रही होगी।
पुष्यमित्र शुंग
पुष्यमित्र शुंग अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ का सेनापति था। उसने 184 ई.पू. में सम्राट बृहद्रथ की हत्या की तथा मगध में शुंग-वंश के शासन की स्थापना की। पुष्यमित्र शुंग ब्राह्मïण था। उसने 184 ई.पू. से 148 ई.पू. तक शासन किया। पुष्यमित्र एक योग्य एवं प्रतापी शासक था। पुष्यमित्र शुंग ने राजा बनने के पश्चात सबसे पहले अपने साम्राज्य का पुनर्संगठन किया, क्योंकि अशोक के उत्तराधिकारियों के कमजोर होने के कारण साम्राज्य की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी थी।
राज्य को शक्तिशाली बनाने के पश्चात पुष्यमित्र ने साम्राज्य विस्तार का प्रयास किया तथा सर्वप्रथम विदर्भ पर विजय प्राप्त की। पुष्यमित्र शुंग के शासनकाल की सर्वप्रथम घटना यवनों द्वारा भारत का अभियान था। प्रारंभ में पुष्यमित्र को यवनों के विरूद्घ सफलता मिली, किंतु बाद में यवन सेनापति मीनेंडर ने पुष्यमित्र के राज्य के अनेक भू-भागों पर अधिकार कर लिया। मीनेंडर के वापस लौट जाने के पर पुष्यमित्र ने पुन: उन क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया। पुष्यमित्र शुंग पर बौद्घों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया जाता है, किंतु यह सत्य प्रतीत नहीं होता। अधिकांश इतिहासकार उसे धर्म सहिष्णु ही मानते हैं। पुष्यमित्र शुंग की मृत्यु 148 ई. पू. में हुई।
चीन के सिन्चांग में विस्तृत प्राचीन रेशम मार्ग के आसपास बड़ी संख्या में विश्वविख्यात दर्रे , दुर्गे , गुफाएं , मठ , डाक स्टेशन , समाधि और सैन्य चौकी अवशेष के रूप में देखने को मिलते हैं ।
इन ऐतिहासिक धरोहरों में कजील सहस्त्र बुद्ध मूर्ति गुफा और पाईजीकलिक सहस्त्र बुद्ध मूर्ति गुफा ज्यादा मशहूर हैं । इन दो गुफाओं में जो मूर्तियां और भित्ति चित्र सुरक्षित हैं , उन में प्राचीन चीन , भारत तथा फारस की संस्कृतियों के अद्भुत विलय की झलक मिलती है और उस की अनूठी विशेष कला शैली उपलब्ध है । इन मूर्ति कला और भित्ति चित्रों में तत्कालीन विभिन्न जातियों के उत्पादन और जीवन के तौर तरीकों का जीता जागता चित्रण हुआ है ।
पाईजीकलिक वेवूर शब्द है , जिस का अर्थ पहाड़ी ढलान है । यह गुफा तुरूफान शहर के उत्तर पूर्व में स्थित है , जो ईस्वी छठी शताब्दी से ले कर 14 वीं शताब्दी तक खोदी गई थी । गुफा के भीतरी भित्ति चित्रों की संरचना सुनियोजित और सूक्ष्म है , रेखाएं और रंगयोजन चमकीला , शानदार और भव्य होता है , मानव आकृति सुन्दर और भरिपूर्ण है , जो मकाओ गुफा में चित्रित थांग राजकाल की चित्र कला का जारी रूप है । हालांकि इस गुफा में भित्ति चित्रों को भारी तबाही पहुंची थी , तो भी जो 1200 वर्ग मीटर के चित्र सुरक्षित है , वे सर्वमान्य कीमती सांस्कृतिक धरोहर है । इस गुफा में प्राचीन ह्वीह्व जाति की बौद्ध धार्मिक कला का सब से अहम , सब से अच्छी सुरक्षित तथा सब से बड़ा प्रतिनिधित्व वाला कला खजाना है और प्राचीन पश्चिमी क्षेत्र के इतिहास , संस्कृति तथा कला के अध्ययन के लिए अनमोल सामग्री है ।
1. दक्षिणी गोलाद्र्ध का सबसे लंबा दिन कब होता है?
(अ) 21 जून (ब) 23 सितंबर (स) 21 मार्च (द) 22 दिसंबर
2. सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी सूर्य से अधिकतम दूरी पर किस महीने में होती है?
(अ) मार्च (ब) जुलाई (स) सितंबर (द) जनवरी
3. पृथ्वी की उपसौर स्थिति किस महीने में होती है?
(अ) जून (ब) जनवरी (स) सितंबर (द) मार्च
4. ऋतुएं क्यों होती हैं?
(अ) पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूर्णन के कारण (ब) पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिभ्रमण के कारण (स) पृथ्वी के अक्ष के झुकाव के कारण (द) पृथ्वी की आकृति के कारण
5. चंद्रग्रहण किस दिन घटित होता है?
(अ) अमावस्या के दिन (ब) पूर्णिमा के दिन (स) अर्धचंद्र के दिन (द) अमावस्या और पूर्णिमा के दिन
6. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा?
(अ) जिससे संसार के सभी देशों के लिए तिथि निर्धारित की जाती है (ब) जहां का समय ग्रीनविच के समय से 24 घंटे पीछे रहता है (स) जहां का समय ग्रीनविच के समय से 24 घंटे आगे रहता है (द) जिसके दोनों ओर के समय में 24 घंटे का अंतर रहता है
7. मानक समय क्या होता है?
(अ) किसी देशांतर का सूर्य के अनुसार समय (ब) देश के लगभग बीच से गुजरने वाले देशांतर का स्थानीय समय (स) ग्रीनविच औसत का समय (द) इनमें से कोई नहीं
8. हीरक वलय एक दृश्य है, जिसे कब देखा जा सकता है?
(अ) पूर्ण सूर्यग्रहण के आरंभ में (ब) पूर्ण सूर्यग्रहण के अंत में (स) केवल पूर्णता पथचिह्न के परिधीय क्षेत्रों पर (द) केवल पूर्णता पथचिह्न के केंद्रीय क्षेत्रों पर
9. स्थलमंडल की मोटाई भूकंपीय तरंगों के आधार पर कितनी मापी गई है?
(अ) 105 किमी (ब)100 किमी (स) 200 किमी (द) 80किमी
10. निम्नलिखित में से किस परत को बेरीस्फीयर कहा जाता है?
(अ) वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत (ब) पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत (स) पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत (द) पृथ्वी की मध्यवर्ती परत
11. फसल चक्र को अपनाने से क्या होता है?
(अ) भूमि की उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है (ब) फसल का उत्पादन बढ़ जाता है (स) भूमि से जल की मात्रा बढ़ जाती है (द) फसलों में कीड़ों द्वारा हानि की रोकने की क्षमता बढ़ती है
12. निम्नलिखित में से भारत के कौन से राज्य में सबसे अधिक लीची की पैदावार होती है?
(अ) पंजाब (ब) उत्तरप्रदेश (स) बिहार (द) हरियाणा
13. निम्नलिखित में से राज्य में चाय और कॉफी दोनों मुख्य फसले हैं?
(अ) कर्नाटक (ब) असोम (स) केरल (द) महाराष्ट्र
14. तमिलनाडु में कावेरी डेल्टा का प्रसिद्ध उत्पादन कौन सा है?
(अ) मूंगफली (ब) रूई (स) चावल (द) गेहूं
15. भारत में ज्वार का उत्पादन किस राज्य में सर्वाधिक होता है?
(अ) पंजाब (ब) महाराष्ट्र (स) हरियाणा (द) मध्यप्रदेश
16. राष्ट्रीय पद के निर्वाचन हेतु कौन सी पद्धति अपनाई जाती है?
(अ) सूची पद्धति (ब) संचयी मत पद्धति (स)सापेक्ष बहुमत पद्धति (द) समानुपातिक प्रतिनिधित्व एवं एकल संक्रमणीय मत पद्धति
17. राष्ट्रपति पद के चुनाव संबंधी विवाद को किसे निदेशित किया जाता है?
(अ) संसदीय समिति (ब) लोकसभा अध्यक्ष (स) निर्वाचन आयोग (द) उच्चतम न्यायालय
18. राष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रस्तावकों एवं अनुमोदकों की कम से कम कितनी संख्या होनी चाहिए?
(अ) 10-10 (ब) 20-20 (स) 50-50 (द) 100-100
19. भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी बात अयोग्यता मानी जाएगी?
(अ) भारत का नागरिक हो (ब) 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो (स) लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने के अर्हित हो (द) कोई लाभ का पद ग्रहण किए हुए हो
20. भारत में सार्वजनिक मताधिकार के आधार पर प्रथम चुनाव कब हुआ?
(अ) 1947 में (ब) 1950 में (स) 1952 में (द) 1957 में
21. भारत में पहली बार महिलाओं को मताधिकार कब प्राप्त हुआ?
(अ)1920 ई. (ब)1926 ई. (स)1933 ई. (द)1936 ई.
22. पार्लियामेंट द्वारा दिसंबर, 1999 में निर्मित कानून के अनुसार एक नागरिक के वयस्क होने की कानूनी आयु कितनी है?
(अ) 23 वर्ष (ब) 22 वर्ष (स) 20 वर्ष (द) 18 वर्ष
23. भारत में मतदान की आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कब किया गया?
(अ) 1988 ई. (ब) 1969 ई. (स) 1990 ई. (द) 1991 ई.
24. संघ लोक सेवा आयोग के सदस्यों की संख्या को निर्धारित करने की शक्ति किसको प्राप्त है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) उपराष्ट्रपति (द) लोकसभा अध्यक्ष
25. भारत का सबसे महत्वपूर्ण लघु उद्योग कौन सा है?
(अ) गुड़ एवं खांडसारी उद्योग (ब) हथकरघा उद्योग (स) बर्तन निर्माण उद्योग (द) चमड़ा उद्योग
26. किस क्षेत्र में सहकारी इकाइयों ने तीव्र गति से विकास किया है?
(अ) चीनी उद्योग (ब) सूती वस्त्र उद्योग (स)सीमेंट उद्योग (द) जूट उद्योग
27. भारत में निम्नलिखित में से किस उद्योग में सर्वाधिक श्रम शक्ति कार्यरत है?
(अ) सीमेंट उद्योग (ब) लौह इस्पात उद्योग (स) जूट उद्योग (द) कपड़ा उद्योग
सही जवाब- 1.(द)22 दिसंबर, 2.(ब)जुलाई, 3.(ब) जनवरी, 4.(ब) पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिभ्रमण के कारण, 5.(ब) पूर्णिमा के दिन, 6.(द) जिसके दोनों ओर के समय में 24 घंटे का अंतर रहता है, 7.(ब) देश के लगभग बीच से गुजरने वाले देशांतर का स्थानीय समय, 8.(स) केवल पूर्णता पथचिह्न के परिधीय क्षेत्रों पर, 9.(ब)100 किमी, 10.(स)पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत, 11.(अ)भूमि की उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है, 12.(स) बिहार, 13.(ब) असोम, 14.(स) चावल, 15.(ब) महाराष्ट्र, 16.(द) समानुपातिक प्रतिनिधित्व एवं एकल संक्रमणीय मत पद्धति, 17.(द) उच्चतम न्यायालय, 18.(स) 50-50, 19.(द) कोई लाभ का पद ग्रहण किए हुए हो, 20.(स) 1952 में, 21.(ब)1926 ई., 22.(द) 18 वर्ष, 23.(अ) 1988 ई., 24.(अ) राष्ट्रपति, 25.(ब) हथकरघा उद्योग, 26.(अ) चीनी उद्योग, 27.(द) कपड़ा उद्योग।
भारत में गंडक तथा गंगा नदियों से घिरा बिहार का उत्तरी मैदानी हिस्सा तिरहुत कहलाता है। इसके अन्तर्गत पश्चिमी चम्पारन, पूर्वी चम्पारन, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर तथा वैशाली जिला शामिल है। तिरहुत शब्द तीरभुक्ति अर्थात नदी का किनारा से उत्पन्न हुआ है। अतीत में राजर्षि जनक द्वारा शासित विदेह प्रदेश जिसमें हिमालय की तराई में पूर्वी नेपाल से लेकर गंगा के उत्तर का सारा मैदानी भाग शामिल था, तिरहुत कहलाया। बाद में वैशाली महाजनपद यहाँ के गौरवशाली इतिहास में जुड़ गया। जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान महावीर तथा बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध की चरणधूलि से यह भूमि आप्त है।
गंगा, गंडक तथा कोशी नदियों से घिरा सघन आबादी वाला मैदानी हिस्सा सन 1856 तक बंगाल प्रांत में भागलपुर प्रमंडल का अंग था। संथाल विद्रोह के पश्चात तिरहुत को पटना प्रमंडल में मिला दिया गया। 1875 में दरभंगा को तिरहुत से अलग कर स्वतंत्र जिला बना दिया गया। 19 वीं सदी के उत्तरार्ध में इस क्षेत्र में अकाल पडऩे के बाद बंगाल के लेफ्टिनेंट गवर्नर सर एंड्रू फ्रेजर को तिरहुत को अलग प्रशासनिक इकाई बनाने की आवश्यकता महसूस हुई। जनवरी 1908 में भारत के तत्कालिन गवर्नर जेनरल की मंजूरी मिलने के पश्चात तिरहुत प्रमंडल बना जिसमें सारण, चम्पारन, मुजफ्फरपुर तथा दरभंगा जिलों को रखते हुए मुजफ्फरपुर को मुख्यालय बनाया गया।
वर्तमान में तिरहुत प्रमंडल भारत में सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला क्षेत्र है। लगभग समूचा भौगोलिक क्षेत्र मैदानी है जिसमें हिमालय से उतरकर गंगा में मिलने वाली नदियों का जाल बिछा है। जमीन काफी उपजाऊ है इसलिए शीतोष्ण कटिबंध में उगने वाले लगभग सभी फसल यहाँ उपजाए जाते है। आम, लीची, केला तथा शहद के उत्पादन में तिरहुत का स्थान अद्वितीय है।
उर्वरक विभाग
उर्वरक विभाग रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन है जिसके अध्यक्ष केबिनेट मंत्री हैं। केबिनेट मंत्री की सहायता के लिए एक राज्य मंत्री भी होते हैं। उर्वरक विभाग का मुख्य उद्देश्य देश में कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए सस्ती कीमतों पर पर्याप्त मात्रा में और समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जहां तक उर्वरक उद्योग का संबंध है, इस विभाग की मुख्य गतिविधियों में समग्र क्षेत्रीय योजना बनाना एवं विकास करना तथा उद्योग का विनिमयन करने के साथ-साथ उत्पादों का मूल्य-निर्धारण और वितरण करना शामिल है। इस विभाग के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के 9 उपक्रम और एक बहुराज्य सहकारी सोसायटी है।
इस विभाग के अंतर्गत उर्वरक उद्योग समन्वय समिति (एफआईसीसी) नामक एक संबद्ध कार्यालय भी है जिसके अध्यक्ष कार्यकारी निदेशक हैं। एफआईसीसी का गठन प्रारंभ में वर्ष 1977 को तत्कालीन प्रतिधारण मूल्य-सह-राजसहायता योजना (एनपीएस) को प्रशासित और संचालित करने के उद्देश्य से किया गया था। आरपीएस के इकाई विशिष्ट दृष्टिकोण के स्थान पर वर्ष 2003 से नई मूल्य-निर्धारण योजना (एनपीएस) नामक एक स्कीम लागू की गई थी ताकि व्यापक आंतरिक दक्षता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा प्राप्त की जा सके। यूरिया संबंधी योजना को प्रशासित करने के लिए एफआईसीसी को नई मूल्य निर्धारण योजना के अंतर्गत बनाए रखा गया है।
भारत प्रतिवर्ष लगभग 10-12 लाख टन वनस्पति घी का उत्पादन करता है जिसमें से वनस्पति खंड ब्रांडेड प्रीमियम का उत्पादन प्रतिवर्ष लगभग 4 लाख टन है।
वनस्पति खाना पकाने के माध्यम की एक सस्ती किस्म है जिसका घी के एक किफायती विकल्प के रूप में घरों, रेस्तरां, मिठाई की दुकानों में प्रयोग किया जाता है। यह विशेष रूप से आदि उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तर पूर्व और झारखंड, जैसे घरेलू क्षेत्र में एक लोकप्रिय खाना पकाने माध्यम है। कोलकाता आधारित रसोई लिमिटेड 50 वर्ष पुरानी वनस्पति ब्रांड है। रसोई भारत में वनस्पति के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों और खाद्य तेल में से एक है। रसोई, वनस्पति बाजार में एक प्रमुख कंपनी के रूप में, पूर्वी क्षेत्र में एक मजबूत आधार है और पश्चिम बंगाल में प्रमुख वनस्पति ब्रांड है। लेकिन अब इमामी बायोटेक समूह ने इस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है।
कौन थे क्षत्रप
क्षत्रप शब्द का प्रयोग ईरान से शु्रू हुआ। यह राज्यों के मुखिया के लिए प्रयुक्त होता था। दारा (डेरियस या दरियुव्ह) के समय में राज्यपालों के लिए यह उपाधि प्रयुक्त होती थी। यही बाद में महाक्षत्रप कही जाने लगी। भारत में क्षत्रप शब्द आज भी राजनीति में प्रयोग किया जाता है।
शकों की संयुक्त शासन- प्रणाली में वरिष्ठ शासक को महाक्षत्रप’ की उपाधि मिलती थी तथा अन्य कनिष्ठ शासक क्षत्रप’ कहे जाते थे। पश्चिमी क्षत्रपों के मिले सिक्कोंं से पता चलता है कि महाक्षत्रप- उपाधि’ सबको नहीं मिलती है। इनकी दो शाखाएं थीं और दोनों का आरंभ शक आक्रमणकारियों के सरदारों ने किया।
एक शाखा थी पश्चिमी क्षत्रपों की। ये महाराष्ट्र में थे और कदाचित इनकी राजधानी नासिक थी। इसका सबसे प्रतापी राजा नैहपान था। सातवाहन शासक गौतमी पुत्र सातकर्णी ने इसे परास्त किया।
दूसरी शाखा उज्जैयनी के महाक्षत्रपों की थी। इस शाखा ने 130 ई से 388 ई तक राज्य किया। यह राजवंश शीघ्र ही अपना विदेशीपन छोडक़र भारतीय बन गया। उन्होंने हिंदू धर्म ग्रहण किया और संस्कृत को अपनी राजभाषा बनाया।
जाइट एक प्रकार का उपरत्न है, जिसकी सर्वप्रथम खोज अमेरीका के कैलीफोर्निया में 1902 में हुई थी। इस उपरत्नका नाम जॉर्ज एफ. कुंज के नाम पर रखा गया है। यह ज्यादातर बड़े आकार में पाया जाता है। यह 8 कैरेट तक पाया जाता है। छोटे आकार में अच्छी क्वालिटी तथा बढिय़ा रंग नहीं मिलते। इसलिए यह उपरत्न बड़े आकारों में ही गहनों के रुप में उपयोग में लाए जाते हैं। हल्के गुलाबी रंग का कुंजाइट गहरे रंग में पाए जाने वाले कुंजाइट की अपेक्षा सस्ता होता है। इस उपरत्न को अधिक समय तक सूर्य की रोशनी में रखने या गर्म स्थान पर रखने से इसकी चमक कम हो जाती है।
गुलाबी रंग का कुंजाइट प्रेम संबंधों के लिए अच्छा माना गया है। गुलाबी रंग का यह उपरत्न प्रेमियों को उपहार में देने के लिए अच्छे माने गए हैं। यह उपरत्न धारक में संवेदनशीलता का संचार करता है। इसकी प्रबल विकिरणें प्रेम संबंधों में कटुता आने से रोकती हैं। एक अच्छे संबंधों को बनाए रखने के लिए यह बाधाओं को आने से रोकता है। यह उपरत्न स्पोडूमीन के नाम से भी जाना जाता है।
यह उपरत्न अमेरीका, ब्राजील, मैडागास्कर, म्यान्मार, अफगानिस्तान, कनाडा, रूस, मेक्सिको, स्वीडन, पाकिस्तान, पश्चिमी आस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह उपरत्न गुलाबी, बैंगनी, हरे, रंगहीन, पीले रंगों में पाया जाता है। हरे रंग के कुंजाइट को हिड्डिनाइट के नाम से भी जाना जाता है।
क्या है मीनमाटा संधि
‘मीनामाटा संधि का संबंध पारे के इस्तेमाल पर रोक से है। अब भारत ने भी मीनामाटा संधि’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस संधि के तहत देश में पारे के इस्तेमाल पर रोक लगेगी। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अमेरिका यात्रा के दौरान इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। दुनिया के सौ से अधिक देश मीनामाटा संधि पर अब तक हस्ताक्षर कर चुके हैं। इस संधि का प्रारंभ 10 अक्टूबर 2013 को हुआ। मीनामाटा संधि पर हस्ताक्षर करने वाले देशों पर इसके प्रावधान कानूनी रूप से लागू होते हैं।
मीनामाटा संधि के तहत दुनिया भर में पारे का उपयोग बंद करने का प्रस्ताव हैैं। इस संधि के लागू होने पर अगले दस वर्षों में देश पारा मुक्त हो जाएगा। मानवीय स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पारे के विपरीत असर पड़ता है इसलिए भारत ने इसके इस्तेमाल पर रोक संबंधी मीनामाटा संधि पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस संधि का नाम मीनामाटा जापान के एक शहर के नाम पर पड़ा। टोक्यो से करीब 1000 किलोमीटर दूर स्थित मीनामाटा में वर्ष 1950 के दशक में एक कंपनी से पारे के रिसाव के चलते लोगों को लाइलाज बीमारी हो गई। वर्ष 1956 में वैज्ञानिकों ने इस बीमारी को ‘मीनामाटा’ नाम दिया। इसके बाद से ही दुनिया भर में पारे के इस्तेमाल को रोकने के लिए अभियान छिड़ा।
दरअसल पारा बेहद जहरीला पदार्थ होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य उत्पादों के साथ-साथ बिजली उपकरण बनाने और धार्मिक कार्यो में होता है। भारत में करीब 3 हजार औद्योगिक उत्पादों में पारे का इस्तेमाल होता है। इनमें थर्मामीटर, रंग, कॉस्मेटिक्स, सीएफएल, इलेक्टिक स्विच और खाद प्रमुख हैं। पारे पर रोक लग जाने के बाद भारत में इन औद्योगिक उत्पादों में पारे का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित हो जाएगा।
1. भारतीय रेलवे बोर्ड के पुनर्गठन के लिए कौनसा पैनल नियुक्त किया गया है?
(अ) वी वी डागा पैनल (ब) बिबेक देबरॉय पैनल (स) रघुराम राजन पैनल (द) वाई एस राव पैनल
2. सरस्वती सम्मान 2013 किसे दिया गया है?
(अ) रवींद्र नाथ (ब) राकेश सूद (स) अमिताभ घोष (द)गोविंद मिश्र
3. किस विदेशी दूतावास ने बाढ़ पीडि़तों के लिए कोष जुटाने के लिए एहसास-ए-कश्मीर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ?
(अ) कनाडा के दूतावास (ब) जर्मन दूतावास (स) अमेरिकी दूतावास (द) फ्रांसीसी दूतावास
4. प्रक्षेपास्त्र का विकास किसने किया?
(अ) वर्न वॉन ब्रॉन (ब) जे. रॉबर्ट ओपेनहीमर (स) एडवर्ड टेलर (द) सैमुएल कोहेन
5. मधुमक्खियों के काटने पर उत्पन्न दर्द निम्नलिखित में से किसके कारण होता है?
(अ) फॉर्मिक अम्ल के कारण (ब) एसीटिक अम्ल के कारण (स) लेक्टिक अम्ल के कारण (द) साइट्रिक अम्ल के कारण
6. टमाटर सॉस में पाया जाता है?
(अ) साइट्रिक अम्ल (ब) ऑक्जैलिक अम्ल (स) लैक्टिक अम्ल (द) एसीटिक अम्ल
7. छोटा नागपुर पठार की सबसे ऊंची पर्वत चोटी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) गुरुशिखर (ब) धूपगढ़ (स) पारसनाथ (द) महेंद्रगिरि
8. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणियों का सम्मिलन स्थल निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) पालनी पहाडिय़ां (ब) अन्नामलाई पहाडिय़ां (स) नीलगिरि पहाडिय़ां (द) शैवराय पहाडिय़ां
9. व्यापारिक हवाएं किस प्रकार की होती हैं?
(अ) नियमित व स्थिर (ब) अनियमित (स) अंशत: अनियमित (द) उपर्युक्त में कोई नहीं
10. पूरे वर्षभर एक ही दिशा में प्रवाहित होने वाली पवन क्या कहलाती है?
(अ) स्थानीय पवन (ब) सनातनी पवन (स) सामाजिक पवन (द) धु्रवीय पवन
11. इनमें से कौन-सा वर्णिक समूह ऐसा नहीं है जिससे वर्तमान समय की जनसंख्या व्युत्पत्र नहीं हुई है?
(अ) मंगोलाइड्स (ब) नॉर्डिक्स (स) ब्रसाइसोफल्स (द)नीग्रो
12. कैथोड किरणें होती हैं?
(अ) 3-किरणों के समान (ब) 4-किरणों के समान (स)इलेक्ट्रॉन के समान (द) प्रोट्रॉन के समान
13. अद्र्धसूत्री विभाजन कहां होता है?
(अ) कोशिका द्रव्य में (ब) केंद्रक में (स) माइटोकॉन्ड्रिया में (द) राइबोसोम्स में
14. डाउंस सिंड्रोम नामक बीमारी किस कारण होती है?
(अ)विटामिन ई की कमी के कारण (ब) विटामिन ई की अधिकता के कारण (स)क्रोमोसोम्स की अधिकता के कारण (द)क्रोमोसोम्स की कमी के कारण
15. भारत में संगम युग में उरैयूर क्षेत्र निम्न में से किसके लिए विख्यात था?
(अ) मसालों के व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र (ब) कपास के व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र (स) विदेशी व्यापार का महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र (द) आंतरिक व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र
16. गुप्त शासन के दौरान निम्नलिखित में ऐसा व्यक्ति कौन था, जो एक महान खगोलविज्ञानी और गणितज्ञ था?
(अ) भानुगुप्त (ब) बाणभट्ट (स) आर्यभट्ट (द) वराहमिहिर
17. भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित पर्वत है?
(अ) अरावली (ब) हिमालय (स) नीलगिरि (द) मैकाल
18. हिमालय पर्वत एक मुख्य प्रकार है?
(अ) ज्वालामुखी पर्वत का (ब) वलित पर्वत का (स) ब्लॉक पर्वत का (द) अवशिष्ट पर्वत का
19.भारत में पहली बार जनगणना किसके कार्यकाल में संपन्न हुई थी?
(अ) लॉर्ड लिटन (ब) लॉर्ड रिपन (स) लॉर्ड मेयो (द) लॉर्ड नार्थबु्रक
20. कौन सा मुगल शासक चित्रकारों का सबसे बड़ा संरक्षक था?
(अ) अकबर (ब) जहांगीर (स) शाहजहां (द) औरंगजेब
21. न्यूजीलैंड में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में उतरने वाली गर्म शुष्क एवं धूल भरी स्थानीय हवा निम्न में से किस नाम से जानी जाती है?
(अ) ब्रिक फील्डर (ब) नारवेस्टर (स) टै्रमोण्टेन (द) साण्टाअना
22. निम्नलिखित में से कौन सी स्थानीय पवन को डॉक्टर वायु भी कहा जाता है?
(अ) फॉन (ब) चिनूक (स) हरमट्टन (द) सिरॉकी
23. वायुदाब प्राय: सर्वाधिक होता है, जब वायु होती है-
(अ) ठंडी तथा शुष्क (ब) ठंडी तथा नम (स) उष्ण तथा शुष्क (द) उष्ण तथा नम
24. व्यापारिक हवाएं किन अक्षांशों से किन अक्षांशों की ओर बहती है?
(अ) विषुवत रेखा से उष्ण कटिबंध की ओर (ब) उष्ण कटिबंध से पूर्वी धु्रवीय क्षेत्रों की ओर (स) अश्व अक्षांशों से विषुवत रेखा की ओर (द) उपर्युक्त सभी
25. गैस इंजन की खोज किसने की?
(अ) डीजल (ब) डेवी (स) डैमलर (द) चाल्र्स
26. परमाणु बम का विकास किसने किया?
(अ) वर्नर वॉन ब्रॉन (ब) जे. रॉबर्ट ऑपेनहीमर (स) एडवर्ड टेलर (द) सैमुएल कोहेन
27. राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक कौन हैं?
सही जवाब- 1.(ब)बिबेक देबरॉय पैनल, 2.(द)गोविंद मिश्र, 3.(ब) जर्मन दूतावास, 4.(अ) वर्न वॉन ब्रॉन, 5.(अ) फॉर्मिक अम्ल के कारण, 6.(द) एसीटिक अम्ल, 7.(स) पारसनाथ, 8.(अ) पालनी पहाडिय़ां, 9.(अ) नियमित व स्थिर, 10.(ब) सनातनी पवन, 11.(द)नीग्रो, 12.(स) इलेक्ट्रॉन के समान, 13.(ब) केंद्रक में, 14.(स)क्रोमोसोम्स की अधिकता के कारण, 15.(ब) कपास के व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र, 16.(अ) भानुगुप्त, 17.(ब) हिमालय, 18.(ब)वलित पर्वत का, 19.(स) लॉर्ड मेयो, 20.(ब) जहांगीर, 21.(ब) नारवेस्टर, 22.(स) हरमट्टन, 23.(अ) ठंडी तथा शुष्क, 24.(स) अश्व अक्षांशों से विषुवत रेखा की ओर, 25.(स) डैमलर, 26.(ब) जे. रॉबर्ट ऑपेनहीमर, 27.(अ)लेफ्टिनेंट जनरल अनिरुद्ध चक्रवर्ती ।
केन्द्र सरकार ओडीशा स्थित तालचेर यूरिया संयंत्र का पुनरूत्थान करे जा रही है। भारतीय उर्वरक निगम (एफसीआईएल) ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), गेल इंडिया लिमिटेड तथा राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ) के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। इस समझौते के तहत ओडीशा में तालचेर यूरिया संयंत्र का पुनरूत्थान किया जाना है।
समझौते से संबंधित मुख्य तथ्य-
1. फर्टीलाइजर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की तालचेर इकाई का पुनरूत्थान आरसीएफ, सीआईएल, गेल तथा एफसीआईएल द्वारा मिलकर 8 हजार करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है.
2. इसके लिए गेल ने कोल-गैस तकनीक मुहैया कराने वालों के लिए निविदा भी आमंत्रित की हैं।
3. आरसीएफ ने अमोनिया-यूरिया संयंत्र हेतु निविदा आमंत्रित की हैं।
4. इस परियोजना से आयातित यूरिया पर निर्भरता कम होनी है और देश में उपलब्ध फीडस्टाक का भी उपयोग होना है। ऐसी उम्मीद है कि इस संयंत्र द्वारा वर्ष 2017 तक उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
कोस्टा कोन्कोर्डिया एक जहाज है, जिसे जल्द ही नष्ट कर दिया जाएगा, क्योंकि यह काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिगोलो से निकला क्षतिगस्त कोस्टा कोन्कोर्डिया जिनोवे पहुंच गया है। इसके जंग खा चुके, टूटे फूटे हिस्सों को अब एक एक करके तोड़ा जाएगा और फिर ये जहाज इतिहास की किताब में दफ्न हो जाएगा।
इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त जहाज को सीधा कर उसे 280 किलोमीटर दूर जेनोवे में ले जाया गया। ये एक बहुत बड़ी चुनौती थी। कोस्टा कोन्कोर्डिया को तकनीक के सहारे भूमध्य सागर में दोबारा खड़ा कर दिया गया है। इसे फिलहाल एक प्लेटफॉर्म पर रखा गया है और बाद में उसे धीरे से हटा दिया जाएगा। इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं। जहाज के पेंदे में हवा भरी गई है। इसके बाद जहाज को 30 मीटर पूर्व की तरफ ले जाया जाएगा, जहां पानी गहरा है। वहां इसे प्रोपेलर से जोड़ा जाएगा।
योजना है कि फिर जहाज को 10 मीटर आगे ले जाया जाए और फिर किनारे लगाने की कोशिश हो। समझा जाता है कि इस नाजुक तरीके में हफ्ता भर लग जाएगा। दोबारा तैराने की इस कार्रवाई में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं।
13 जनवरी, 2012 कोस्टा कोन्कोर्डिया के लिए मनहूस रात रही। रात करीब पौने 10 बजे यह लक्जरी जहाज हादसे का शिकार हो गया. गहरे पानी में गिरने से पहले यह कई सौ मीटर घूमता रहा। जहाज में 4 हजार लोग थे, जिनमें से 1000 क्रू सदस्य। इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई और एक लापता शख्स आज तक नहीं मिला है। कई मुसाफिरों को छोटी नावों से बचाया गया। कुछ ने तो पानी में छलांग लगा दी थी। जहाज के कैप्टन फ्रांसेस्को शेटिनो को घटना के कुछ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
तुर्किस्तान का मूल निवासी कुतुबुद्दीन ऐबक गुलाम के रूप में खरीदकर शहीबुदीदन मुहम्मद गोरी के पास लाया गया था। अपनी योग्यता के बल पर वह शीघ्र की मुहम्मद गोरी का विश्वासपात्र बन गया। 1192 ई. में मुहम्मद गोरी ने भारत में विजय अभियान जारी रखने का कार्य कुतुबुद्दीन को सौंपकर खुरासान वापस चला गया। उसके जाने के बाद कुतुबुद्दीन ने बड़ी वीरता के साथ यह काम किया। 1193 ई. में उसने दिल्ली पर अधिकार कर लिया। उसके बाद ऐबक ने दस वर्षों तक कन्नौज, ग्वालियर, अजमेर, कालिंजर पर अधिकार कर लिया और अपने एक सहायक के द्वारा बिहार और बंगाल को भी गोरी के राज्य में मिला लिया।
गोरी का वंशज न होते हुए भी वह इतना प्रभावशाली हो गया था कि गोरी की मृत्यु के बाद वह दिल्ली के पहले मुसलमान सुल्तान के रूप में गद्दी पर बैठा। उसने 1206 से 1210 ई. में अपनी मृत्यु तक राज किया। अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए उसने राज्य के प्रमुख परिवारों से वैवाहिक संबंध स्थापित किए। प्रसिद्ध कुतुबुमीनार का निमाण उसी ने करवाया था ।
पोलाडीन समझौता
27 सितम्बर सन 1940 ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के संयुक्त देशों के बीच पोलाडीन नामक समझौता हुआ। इटली, जर्मनी और जापान के बीच इस समझौते के आधार पर तीन राजधानियां रोम, बरलिन और टोकियो तीन केंद्रों के रुप में एक दूसरे के संपर्क में हो गईं।
इस प्रकार से यह तीनों सरकारें द्वितीय विश्व युद्ध के मुख्य धुव्र के नाम से प्रसिद्ध हुई। जापान का अमरीका पर आक्रमण और अमरीका का द्वितीय विश्व युद्ध में कूद पडऩा इसी समझौते के परिणाम हैं।
ट्रांस काराकोरम ट्रैक्ट लगभग 5,800 कि.मी.2 (2,239 वर्ग मील) क्षेत्रफल का क्षेत्र है जो शक्सगम नदी के दोनों ओर फैला हुआ है। यह क्षेत्र पाकिस्तान द्वारा चीन को एक सीमा समझौते के अंतर्गत 1963 में प्रदान किया गया था।
इसका उद्देश्य कश्मीर विवाद का अंतिम हल निकालना था। पाकिस्तान के अनुसार ये क्षेत्र एक बिना चिह्नित सीमा वाला नोमैन्स लैंड क्षेत्र था, अत: इस समझौते के बारे में कोई विवाद नहीं होना चाहिये था। इस समझौते पर भारत को आपत्ति है। उसके अनुसार यह पुरा क्षेत्र भारतीय जम्मू एवं कश्मीर राज्य का अभिन्न भाग है।
एरिका चिली का एक कम्यून और एक बंदरगाह शहर है। यह चिली का सुदूर उत्तरी शहर है, दक्षिण पेरू की सीमा से केवल 18 किमी दूर स्थित हैं। वर्ष 1541 से 1821 तक ये स्पेन साम्राज्य का हिस्सा था, उसके बाद 1880 तक पेरू का और अब यह चिली का हिस्सा है।
टोंगा का राष्ट्रीय ध्वज कभी बदला नहीं जा सकता
टोंगा, आधिकारिक रूप से टोंगा राजशाही, दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपमण्डल है, जिसमें 169 द्वीप है, जिनमें से 36 अबसासित हैं। राजशाही उत्तर-दक्षिण पंक्ति में लगभग 800 किलोमीटर तक फैली हुई है।
टोंगा की जलवायु उष्णकटिबन्धीय है और यहां केवल दो मौसम होते हैं, सर्दी और गर्मी। अधिकतम वर्षा फरवरी से अप्रैल तक होती है। चक्रवात का मौसम नवम्बर और मार्च तक रहता है। टोंगा का ध्वज लाल रंग का है जिसका एक कैन्टन सफेद है और उसमें लाल रंग का द्विशायिका क्रॉस है। इसे राष्ट्रीय संविधान ने 1875 में स्वीकार किया और आधिकारिक रूप से प्रतिष्ठापित किया। यह उसी वर्ष से किंगडम ऑफ़ टोंगा का ध्वज बन गया। संविधान के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज को कभी भी बदला नहीं जा सकता।
ब्रितानी टोंगा में पहली बार 18वीं सदी के उत्तरार्ध में पहुंचे। उस समय सन् 1773 से 1777 तक कप्तान जेम्स कूक ने यहां की तीन यात्राएंं की। लगभग पचास वर्ष बाद वेस्लेयन मेथोडिस्ट मिशनरियां टोंगा आए और वहां के द्वीपों के लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तन करवाना आरम्भ कर दिया। सन् 1831 में वे वहां के सर्वोच्च प्रमुख (परमाउंट चीफ) तौफा आहऊ तुपोऊ का धर्म-परिवर्तन करने में सक्षम रहे जो 1845 में वहां के राजा बने। यह वही समय था (1840 के दशक के लगभग) जब टोंगा ने प्रथम ध्वज स्वीकार किया था। यह सभी चारों कोनों पर एक क्रॉस (लाल अथवा नीले रंग के) वाला श्वेत ध्वज था तथा इसके केन्द्र में अंग्रेज़ी अक्षर ए (लाल रंग में ) और अंग्रेज़ी अक्षर एम (लाल रंग में ) राजा के प्रतीक थे।
राजगद्दी प्राप्त करने के बाद राजा ने राष्ट्र के लिए एक नया ध्वज बनाने का फैसला लिया । वे चाहते थे कि यह ध्वज इस प्रकार होना चाहिए था जो ईसाई धर्म को निरुपित करे। उन्होंने शर्ली वाल्डेमर बेकर से मित्रता की। शर्ली वाल्डेमर बेकर यूनाइटेड किंगडम के टोंगा मिशन के सदस्य थे जो बाद में टोंगा के प्रधानमंत्री बने और उन्होंने मिलकर ध्वज निर्मित किया। यह ध्वज पहली बार 1866 में काम में लिया गया। नए संविधान ने 4 नवम्बर 1875 में तैयार और घोषित किया। इसे नये स्वरूप में संहिताबद्ध किया गया और राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकृत किया गया। संविधान के अनुच्छेद 47 के अनुसार इस ध्वज को कभी भी परिवर्तित नहीं किया जा सकता और हमेशा टोंगा का ध्वज बना रहेगा।
1. 88वें ऑस्कर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित की गई?
(अ) मराठी फिल्म-कोर्ट (ब) मराठी फिल्म-लय भारी (स) हिंदी फिल्म-बाहुबली (द) हिंदी फिल्म-कैलेंडर गल्र्स
2. आम के पौधे का वानस्पतिक नाम क्या है?
(अ) मूसा सेपियेण्टम (ब) डोकस-कैरोटा (स) मेंजीफेरा इण्डिका (द) इनमें से कोई नहीं
3. वनस्पति विज्ञान के जनक निम्नलिखित में से कौन कहे जाते हैं?
(अ)थियोफ्रास्र्टस (ब)अरस्तु (स)एक्लर (द)ऑस्टवाल्ड टिप्पो
4. हरे पौधे मानवीय जीवन के लिए अनेक प्रकार से उपयोगी हैं, इनमें प्रमुख हैं?
(अ) ये जीवीय संतुलन बनाए रखकर दूषित वातावरण को शुद्ध करते हैं (ब) ये खाद्य उपलब्ध कराते हैं (स) ये वस्त्र की आवश्यकता की पूर्ति करते हैं (द) उक्त सभी
5. प्रकाश का वेग सर्वप्रथम किसने ज्ञात किया था?
(अ) गैलीलियो (ब)रोमर (स) न्यूटन (द) माइकेल्सन
6. विद्युत आवेश को भंडारित करने के लिए प्रयुक्त उपकरण को क्या कहते हैं?
(अ) प्रेरक (ब) संधारित (स) अमीटर (द) ट्रांजिस्टर
7. विद्युत मरकरी लैम्प में रहता है?
(अ) कम दाब पर पारा (ब) अधिक दाब पर पारा (स) नियोन और पारा (द) इनमें से कोई नहीं
8. प्रकाश का तरंग सिद्धांत किसके द्वारा प्रस्थापित किया गया था?
(अ) न्यूटन (ब)हाइगेन्स (स) प्लांक (द) फैराडे
9. मारीशस की राजधानी का नाम क्या है?
(अ) पोर्ट लुइस (ब) थिम्पू (स) विंडहॉक (द) माले
10. पानी में कांच गीला हो जाता है पारा क्यों नहीं होता?
(अ) पानी और पारे के अणुओं में चिपकने की क्षमता होती है (ब)पारा सूखा होता है (स) पारा पानी के साथ क्रिया करके कुछ और बन जाता है (द) इनमें से कोई नहीं
11. साबुन बनाने के लिए निम्रलिखित में से किसकी आवश्यकता होती है?
(अ) प्रोटीन (ब) वसा (स) कार्बोहाइड्रेट (द) अम्ल
12. अल्फा-किरणें निम्र में से किस प्रकार की होती है?
(अ) ऋण आवेशित (ब) उदासीन (स) धन आवेशित (द) प्रकाशमय
13. लीथोफाइट क्या है?
(अ) कड़ी चट्टानों पर उगने वाली वनस्पति (ब) नमकीन मिट्टी में उगने वाली वनस्पति (स) मरूस्थल में पायी जाने वाली वनस्पति (द) इनमें से कोई नहीं
14. हाइड्रोजन की खोज किसने की?
(अ) शीले (ब) प्रीस्टले (स) चेडविक (द) राजन
15. परमाणु के केंद्रक में निम्रलिखित में से क्या लेते हैं ?
(अ) न्यूट्रॉन और इलैक्ट्रॉन (ब) इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन (स)न्यूट्रॉन और प्रोटॉन (द) इनमें से कोई नहीं
16. पेट्रोल में लगी आग को हम किस कारण से पानी से नहीं बुझा सकते हैं?
(अ) पेट्रोल अत्यधिक ज्वलशील होता है और पानी उसे नहीं बुझा सकता (ब)पेट्रोल पानी को हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन में तोडक़र जलने के लिए ऑक्सीजन लेता रहता है (स)पानी भारी होने की वजह से नीचे चला जाता है और पेट्रोल ऊपर सतह पर आकर जलता है (द)इनमें से कोई नहीं
17. लंदन स्थित ब्लैक हीथ स्टेडियम का संबंध किस खेल से है?
(अ) कुत्तों की दौड़ (ब) डर्बी घुड़दौड़ (स) रग्बी फुटबॉल (द) नौका दौड़
18. राइडर कप किस खेल से संबंधित है?
(अ) पोलो (ब) गोल्फ (स)ब्रिज (द) मोटर रेस
19. हाउ आई प्ले गोल्फ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) टाइगर वुड्स (ब)ज्योति रंधावा (स)टॉम वाडेकर (द) योगराज थानी
20. अमेरिका का राष्ट्रीय मनोरंजन किस खेल को कहा जाता है?
(अ) बास्केटबॉल (ब)वालीबॉल (स) बेसबॉल (द) हैंडबॉल
21. पोलो में प्रत्येक पक्ष में खिलाडिय़ों की संख्या कितनी होती है?
(अ) चार (ब) छह (स) सात (द) नौ
22. वह विशेषीकृत सॉफ्टवेयर प्रोग्राम कौन सा है, जो इनपुट और आउटपुट डिजाइनों को शेष कंप्यूटर सिस्टम के साथ संप्रेषण करने देता है?
(अ) यूटिलिटी ड्राइवर (ब) यूटिलिटी प्रोग्राम (स) डाटा कम्प्रैशन यूटिलिटी (द) डिवाइस ड्राइवर
23. रावतभाटा परमाणु विद्युत गृह किस देश के सहयोग से शुरू किया गया?
(अ) रूस के सहयोग से (ब) कनाडा के सहयोग से (स) अमेरिका के सहयोग से (द) जापान के सहयोग से
24. सफागा बंदरगाह पर किस देश का स्वामित्व है?
(अ) अमेरिका (ब) तुर्की (स) मिस्र (द) इंडोनेशिया
25. भारतीय समुद्रतट की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता है?
(अ) भारतीय समुद्रतट अटूट है (ब) समुद्रतट निम्न और रेतीला है (स) भारत में उत्तम बंदरगाह है (द)उपर्युक्त सभी
26. भारत में नहरों द्वारा सिंचाई के जाल (नेटवर्क) में एक छोटी नहर में सामान्यत: कितना पानी छोड़ा जाता है?
(अ) 4 क्यूसेक से कम (ब) 10 क्यूसेक से कम (स) 15-20 क्यूसेक के बीच (द) 25-30 क्यूसेक के बीच
27. विटामिन सी का मानव शरीर में क्या कार्य है?
(अ) एस्कार्बिक एसिड को नष्ट करना (ब) एस्कार्बिक एसिड बनाना (स) फ्री रेडीकज मालीक्यूल्स नष्ट करना (द) फ्री रेडीकल मालीक्यूल्स बनाना
सही जवाब-1.(अ) मराठी फिल्म-कोर्ट, 2.(स)मेंजीफेरा इण्डिका, 3.(अ) थियोफ्रास्र्टस, 4.(द) उक्त सभी, 5.(ब)रोमर, 6.(ब) संधारित, 7.(स) नियोन और पारा, 8.(ब)हाइगेन्स, 9.(अ)पोर्ट लुइस, 10.(अ)पानी और पारे के अणुओं में चिपकने की क्षमता होती है, 11.(ब) वसा, 12.(स) धन आवेशित, 13.(अ)कड़ी चट्टानों पर उगने वाली वनस्पति, 14.(अ) शीले, 15.(स)न्यूट्रॉन और प्रोटॉन, 16.(स) पानी भारी होने की वजह से नीचे चला जाता है और पेट्रोल ऊपर सतह पर आकर जलता है, 17.(स) रग्बी फुटबॉल, 18.(ब)गोल्फ, 19.(अ)टाइगर वुड्स, 20.(स) बेसबॉल, 21.(अ) चार, 22.(द) डिवाइस ड्राइवर, 23.(ब) कनाडा के सहयोग से, 24.(स) मिस्र, 25.(द)उपर्युक्त सभी, 26.(ब)10 क्यूसेक से कम, 27.(ब)दिल्ली।
पितृपक्ष में सूर्य दक्षिणायन होता है। शास्त्रों के अनुसार सूर्य इस दौरान श्राद्ध तृप्त पितरों की आत्माओं को मुक्ति का मार्ग देता है। कहा जाता है कि इसीलिए पितर अपने दिवंगत होने की तिथि के दिन, पुत्र-पौत्रों से उम्मीद रखते हैं कि कोई श्रद्धापूर्वक उनके उद्धार के लिए पिंडदान तर्पण और श्राद्ध करे ।
शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध का समय तब होता है जब सूर्य की छाया पैरों पर पडऩे लगे। यानी दोपहर के बाद ही श्राद्ध करना चाहिए। सुबह-सुबह या 12 बजे से पहले किया गया श्राद्ध पितरों तक नहीं पहुंचता है। देवताओं से पहले पितरों को प्रसन्न करना अधिक कल्याणकारी होता है। देवकार्य से भी ज्यादा पितृकार्य का महत्व होता है। वायु पुराण, मत्स्य पुराण, गरुण पुराण, विष्णु पुराण आदि पुराणों तथा अन्य शास्त्रों जैसे मनुस्मृति में भी श्राद्ध कर्म के महत्व के बारे में बताया गया है। पूर्णिमा से लेकर अमावस्या के मध्य की अवधि अर्थात पूरे 16 दिनों तक पूर्वजों की आत्मा की शान्ति के लिये कार्य किये जाते हैं। पूरे 16 दिन नियमपूर्वक कार्य करने से पितृ-ऋण से मुक्ति मिलती है। इस दौरान ब्राह्मणों को भोजन कराकर यथाशक्ति दान-दक्षिणा दी जाती है। श्राद्ध कर्म द्वारा पूर्वजों की मृत्यु तिथि अनुसार पिण्डदान, तर्पण आदि करने से पितृ दोष से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। यदि किसी को अपने पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात न हो तो वह लोग अमावस्या तिथि के दिन अपने पितरों का श्राद्ध कर सकते हैं और पितृदोष की शांति करा सकते हैं।
तैत्रीय संहिता के अनुसार पूर्वजों की पूजा हमेशा, दाएं कंधे में जनेऊ डालकर और दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके ही करनी चाहिए। माना जाता है कि सृष्टि की शुरुआत में दिशाएं देवताओं, मनुष्यों और रुद्रों में बंट गई थीं, इसमें दक्षिण दिशा पितरों के हिस्से में आई थी। श्राद्ध में सात पदार्थ- गंगाजल, दूध, शहद, तरस का कपड़ा, दौहित्र, कुश और तिल महत्वपूर्ण हैं। तुलसी से पितृगण प्रलयकाल तक प्रसन्न और संतुष्ट रहते हैं। मान्यता है कि पितृगण गरुड़ पर सवार होकर विष्णुलोक को चले जाते हैं। श्राद्ध सोने, चांदी कांसे, तांबे के पात्र से या पत्तल के प्रयोग से करना चाहिए। साथ ही केले के पत्ते पर श्राद्ध भोजन कराना भी निषेध है। श्राद्ध पक्ष में मांगलिक कार्य यानी सगाई और शादी से लेकर गृह प्रवेश निषेध है, लेकिन श्राद्ध में खरीदारी अशुभ नहीं शुभ है। इससे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।
शास्त्रों में पिंडदान के लिए 3 जगहों को सबसे विशेष माना गया है-पहला है बद्रीनाथ जहां ब्रह्मकपाल सिद्ध क्षेत्र में पितृदोष मुक्ति के लिए तर्पण का विधान है।
- दूसरा है हरिद्वार जहां नारायणी शिला के पास लोग पूर्वजों का पिंडदान करते हैं।
- और तीसरा है गया जहां साल में एक बार 16 दिन के लिए पितृ-पक्ष मेला लगता है। कहा जाता है पितृ पक्ष में फल्गु नदी के तट पर विष्णुपद मंदिर के करीब और अक्षयवट के पास पिंडदान करने से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है।
आइसोटोप्स किसी खास रसायनिक तत्व के प्रकार होतें हैं जिसके न्यूक्लियाई में प्रोटॉन की संख्या तो समान होती है लेकिन न्यूट्रॉन की संख्या अलग- अलग होती है। इसलिए वे संबंधित परमाणु द्रव्यमान में अलग होते हैं लेकिन उनके रसायनिक गुण एक जैसे होते हैं।
मणिपाल यूनिवर्सिटी, कर्नाटक के मणिपाल सेंटर ऑफ नेचुरल साइसेंस के शोधकर्ताओं ने जीएसआई, जर्मनी के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर चार नए आण्विक न्यूक्लियाई की खोज का दावा किया है, जिन्हें न्यूक्लाइड्स के चार्ट में जोड़ा जा सकता है। यह दावा 2 सितंबर 2015 को फिजिक्स लेटर्स बी नाम की पत्रिका में प्रकाशित एक पेपर में किया गया था। यह पेपर मणिपाल यूनिवर्सिटी के मणिपाल सेंटर ऑफ नेचुरल साइसेंस के एच.एम. देवराज द्वारा प्रकाशित किया गया था।
न्यूक्लियाई में बरकेलियम और नेपट्यूनियम के एक-एक आइसोटोप और दो आइसोटोप अमेरिसीयम के हैं।
आज कुछ ही नाम ऐसे हैं जिन्हें भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के लोग सम्मान से देखते हैं। भगत सिंह इन्हीं में से एक हैं। 28 सितंबर 1907 को पंजाब के एक किसान के घर जन्मे भगत सिंह को बचपन से ही पढऩे लिखने का बड़ा शौक था। लाहौर में स्कूली शिक्षा के दौरान उन्होंने यूरोप के अलग अलग देशों में हुई क्रांति के बारे में पढ़ा। इसका भगत सिंह पर गहरा असर पड़ा। किशोरावस्था में ही उनके भीतर एक सामाजवादी सोच जगी। धीरे-धीरे वो कुछ संगठनों से जुड़ गए।
1928 में लाहौर में साइमन कमीशन के खिलाफ हो रहे जूलूस के दौरान ब्रिटिश अधिकारियों ने लाठीचार्ज का आदेश दिया। लाठीचार्ज में बुरी तरह से घायल हुए पंजाब केसरी अखबार के संपादक लाला लाजपत राय की बाद में मौत हो गई। पंजाब में गरम दल के नेता लाला लाजपत राय का खासा प्रभाव था। भगत सिंह ने अपने साथियों शिवराम राजगुरु, सुखदेव ठाकुर और चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी की हत्या की साजिश रची। अगले ही साल 1929 में भगत सिंह ने बटुकेश्वर दत्त और राजगुरु के साथ असेंबली में बम धमाके की योजना बनाई। भगत सिंह और बटुकेश्वर ने एक एक बम फेंका। धमाके में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन ये बड़ी खबर बन गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। देर सबेर राजगुरु को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जेल में कैद रहने के दौरान भगत सिंह ने डायरी और किताबें भी लिखी। उनकी डायरी से पता चला कि वो कार्ल माक्र्स, फ्रीडरिष एंगेल्स और लेनिन के विचारों से प्रभावित थे। हालांकि भगत सिंह ने कभी कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता नहीं ली।
अदालती सुनवाई के दौरान भगत सिंह ने अपनी बात अखबारों के जरिए दुनिया भर तक पहुंचाने की कोशिश की। अदालत ने तीनों को फांसी की सजा सुनाई। 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में तीनों को फांसी दे दी गई। शाम को दी गई फांसी की खबर अगले दिन ब्रिटेन के द ट्रिब्यून अखबार में पहले पन्ने की पहली खबर थी।
1. वर्ष 2030 तक जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु बनाई गई 17 ‘यूएन यंग लीडर्स’ में कितने भारतीयों को शामिल किया गया है?
(अ) चार (ब) दो (स)आठ (द) पांच
2. किस पूर्व विकेट कीपर/बल्लेबाज को सीनियर टीम इंडिया चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
(अ) अजय शिर्के (ब)जतिन परांजपे (स)अनुराग ठाकुर (द) एमएसके प्रसाद
3. गिरीश चंद्र गुप्ता को निम्न में से किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया गया?
(अ) इलाहाबाद (ब)मुंबई (स)कोलकाता (द) जबलपुर
4. डीएनए परीक्षण निम्नलिखित में से किसके द्वारा विकसित किया गया था?
(अ) डॉ. ऐलेक जेफ्रीस द्वारा (ब) डॉ. वीके कश्यप द्वारा (स) वाटसन और क्रिक द्वारा (द) ग्रेगोर मेण्डेल द्वारा
5. अरक्तता किसकी कमी के कारण होती है?
(अ) राइबोफ्लेविन (ब) थायामीन (स) फॉलिक एसिड (द) नियासिन
6. भारत की विधिग्राह्य मुद्रा कौन सी है?
(अ) यूरो (ब) रुपया (स) डॉलर (द) पाउंड स्टर्लिंग
7. कम्बोडिया के निम्नलिखित में से किस शासक ने अंकोरवाट मंदिर का निर्माण करवाया था?
(अ) अनंत वर्मन (ब) सूर्य वर्मन (स) चंद्र वर्मन (द) सोमेश्वर
8. किस पाल शासक ने प्रसिद्घ विक्रमशीला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?
(अ) महिपाल (ब) देवपाल (स) धर्मपाल (द) गोपाल
9. हड़प्पा सभ्यता को मानव सभ्यता के निम्नलिखित में से किस युग में रखा जा सकता है?
(अ) कांस्य युग (ब) नवपाषाण काल (स) लौह युग (द) पूर्व पाषाण काल
10. सिंधु लिपि के प्राचीनतम नमूने निम्नलिखित में से किस वर्ष देखने को मिले?
(अ) 1813 (ब) 1853 (स) 1893 (द) 1913
11. औद्योगिक क्षेत्र में किस क्षेत्र में विगत निर्यात वृद्धि दर सबसे अधिक रही?
(अ) टेक्सटाइल्स (ब) जूट (स) समुद्री उत्पाद (द) इलेक्ट्रानिक्स
12. कौन सी वस्तु भारत में आयातित वस्तु नहीं है?
(अ) रसायन एवं रासायनिक सामान (ब) मूल रसायन (स) औषधियां (द) लौह धातु
13. कोई कण एक सेकंड में जितने कंपन करता है, उस संख्या को कहते हैं?
(अ) आवृति (ब) आवर्तकाल (स) तरंग दैध्र्य (द) चाल
14. वायु में ध्वनि की चाल 332 मीटर/सेकंड होती है। यदि दाब बढ़ाकर दो गुना कर दिया जाए, तो ध्वनि की चाल क्या होगी?
(अ)664 मी./से.(ब)332 मी./से.(स)166 मी./से.(द)100 मी./से.
15. कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े जल की सतह पर निम्नलिखित में से किस कारण नाचते हैं?
(अ)पृष्ठ तनाव के कारण (ब) श्यानता के कारण (स)कपूर का यह गुण है (द) जल के घनत्व के कारण
16. निम्नलिखित में से कौन-सा एक यौगिक है?
(अ) हवा (ब) ऑक्सीजन (स) अमोनिया (द) पारा
17. कोशिका में पाया जाने वाला आनुवांशिक पदार्थ निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(अ) डीएनए (ब) आरएनए (स)प्रोटीन (द) कार्बोहाइड्रेट
18. वीनस के फूलों की डलिया के नाम से निम्नलिखित में से किसे जाना जाता है?
(अ) ल्यूकोसोलीनिया (ब) साइकॉन (स) यूस्पंजिया (द)यूप्लेक्टेला
19. किलोवाट घंटा निम्नलिखित में से किसका मात्रक है?
(अ) ऊर्जा (ब) शक्ति (स) विद्युत आवेश (द) विद्युत धारा
20. निम्नलिखित में से कौन-सा तांबे का शत्रु तत्व है?
(अ) गंधक (ब) कार्बन (स) नाइट्रोजन (द) हाइड्रोजन
21. निम्नलिखित में से कौन एक जड़ नहीं है?
(अ) आलू (ब) गाजर (स) शकरकंद (द) मूली
22. जड़ें किस भाग से विकसित होती हैं?
(अ) प्रांकुर से (ब) मूलांकुर से (स) तने से (द) पत्ती से
23. गाजर एक प्रकार से क्या है?
(अ)जड़ (ब) तना (स) पुष्प (द) प्रकंद
24. घूर्णन करती एक गोल मेज पर अचानक एक लडक़ा आकर बैठ जाता है। मेज के कोणीय वेग पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
(अ) कम हो जाएगा (ब) बढ़ जाएगा (स) उतना ही रहेगा (द) कुछ नहीं कहा जा सकता
25. निम्न में से आग बुझाने वाली गैस कौन-सी है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) ऑक्सीजन (स) नाइट्रोजन (द) कार्बन डाइ ऑक्साइड
26. भारत में सबसे ज्यादा बकरियां निम्नलिखित में से किस राज्य में पायी जाती है?
(अ) बिहार (ब) राजस्थान (स)गुजरात (द) उत्तर प्रदेश
27. दुधारु गाय की मुख्य पहचान क्या होती है?
(अ) अयन पूर्ण विकसित होता है (ब) दुग्ध नलिका उभरी रहती है (स) दुग्ध नलिका टेढ़ी-मेढ़ी होती है (द) उपर्युक्त सभी
28. कोशिका को एक निश्चित रूप निम्नलिखित में से कौन प्रदान करती है?
(अ) कोशिका झिल्ली (ब) केंद्रिका (स) कोशिका भित्ति (द) गॉल्जीकाय
29. पत्तियों को हरा रंग किसके द्वारा प्राप्त होता है?
(अ) क्रोमोप्लास्ट (ब) क्लोरोप्लास्ट (स)ल्यूकोप्लास्ट (द) टोनोप्लास्ट
30. वायुमंडल में आद्र्रता की उपस्थिति एक ऐसे स्टील के गिलास की बाह्य सतह पर जल की बूंदे देखकर सुनिश्चित की जाती है, जो भरा हो?
(अ)गर्म दूध (ब) गर्म जल (स) ठंडे जल (द) सामान्य जल
सही जवाब-1.(ब) दो,2.(द) एमएसके प्रसाद, 3.(स)कोलकाता, 4.(अ) डॉ. ऐलेक जेफ्रीस द्वारा, 5.(स) फॉलिक एसिड, 6.(ब)रुपया, 7.(ब) सूर्य वर्मन, 8.(स) धर्मपाल, 9.(अ) कांस्य युग, 10.(ब) 1853, 11.(अ) टेक्सटाइल्स, 12.(द) लौह धातु, 13.(अ) आवृति, 14.(ब)332 मी./से., 15.(अ)पृष्ठ तनाव के कारण, 16.(स) अमोनिया, 17.(अ) डीएनए, 18.(द) यूप्लेक्टेला, 19.(अ) ऊर्जा, 20.(अ)गंधक, 21.(अ)आलू, 22.(ब) मूलांकुर से, 23.(अ)जड़, 24.(अ)कम हो जाएगा, 25.(द) कार्बन डाइ ऑक्साइड, 26.(द) उत्तर प्रदेश, 27.(द) उपर्युक्त सभी, 28.(स) कोशिका भित्ति, 29.(ब) क्लोरोप्लास्ट, 30.(स) ठंडे जल से ।
कौंच का वानस्पतिक नाम मुकुना प्रूरिएंस है और यह फाबेसी परिवार का पौधा है। यह एक औषधीय पौधा है। यह भारत के मैदानी इलाकों में झाडिय़ों के रूप में मिलता है। इस की पत्तियों, बीजों व शाखाओं का इस्तेमाल दवा के तौर पर किया जाता है। इसे किवांच भी कहा जाता है।
वजन बढ़ाने में भी कौंच का इस्तेमाल कारगर साबित होता है। इस के अलावा गैस, दस्त, खांसी, गठिया दर्द, मधुमेह, टीबी व मासिक धर्म की तकलीफों के इलाज के लिए भी कौंच के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। कौंच को कपिकच्छू और कैवांच वगैरह नामों से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में इसे यौन कूवत बढ़ाने वाली दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
इसकी फसल में एल्केलाइड पाए जाते हंै। जिसके कारण अधिक मात्रा में यह विष है किन्तु कम मात्रा में दवा है। इसका मुख्य प्रयोग दमा एवं सांस के रोगों की दवा निर्माण में होता है। इसमें एल-डोपा रसायन पाया जाता है। इसके बीज, पत्ती, जड़, रोम सभी का प्रयोग औषधि में होता है। बीज में लेसिविन ग्लूकोसाइड तथा 0.5 प्रतिशत एल्केलाइड भी पाये जाते हैं। बीज में गहरे भूरे रंग का तेल पाया जाता है। इसकी फलियां सब्जी के रुप में तथा जड़ एवं रोम-पेट के कृमि तथा पित्त रोग दूर करते हैं। यह उत्तम लाभदायक फसल है।
भारत-फ्रांस के बीच 36 राफेल विमानों की खरीदी के लिए करीब 59 हजार करोड़ के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
भारतीय वायुसेना की पहली पसंद राफेल विमान दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है। यह हर तरह के मिशन पर जा सकता है। राफेल हवा से हवा और हवा से जमीन में मार करने में सक्षम है।
इसकी अधिकतम स्पीड 2,130 किमी/ घंटा है। चीन के पास भी इसकी टक्कर का कोई विमान नहीं है। यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। राफेल लड़ाकू विमानों को फ्रांस की डसाल्ट एविएशन कंपनी बनाती है। एक राफेल की कीमत हथियार के सहित करीब 1600 करोड़ रुपये की होगी। राफेल विमान मिटीयोर मिसाइल और बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल जिसकी क्षमता 150 किलीमीटर से भी सुसज्जित है।
हवा से जमीन में मार करने वाली स्कैल्प मिसाइलें होंगी। कारगिल दौरान भारतीय लड़ाकू विमानों के पास बियॉन्ड विजुअल रेंज वाले मिसाइल की रेंज 60 किलोमीटर तक थी। डसाल्ट वायुसेना को मुफ्त में प्रशिक्षण भी देगी। राफेल की स्पीड 2250-2500 किमी प्रति घंटे तथा फ्यूल कैपिसिटी 4700 लीटर है। राफेल एयरक्राफ्ट कैरियर से भी उड़ान भर सकता है। राफेल की ब्रह्मोस जैसी 6 एटमी हथियार वाली मिसाइल आसानी से ले जाने की क्षमता है। 3 लेजर गाइडेड बम हवा से जमीन पर मार करने वाली 6 मिसाइल। लगातार 10 घंटे तक उडऩे की क्षमता है।
लोकतंत्रीय केंद्रवाद
लोकतंत्रीय केंद्रवाद का सिद्घांत सोवियत संघ के संस्थापक नेता एवं विचारक वी.आई. लेनिन ने निरुपित किया था। यह सिद्घांत सोवियत संघ तथा जनवादी चीन के साम्यवादी दल के संगठन के आधार पर था।
इसका अर्थ यह था कि साम्यवादी दल के निम्नस्तरीय संगठन अपनी ऊपरी संस्थाओं का चुनाव करेंगे, उनके आदेशों का पालन करेंगे और उनके प्रति उत्तरदायी होंगे, लेकिन ऊपर (राष्टï्रीय) संगठन की संस्थाएं जनसाधारण के प्रति उत्तरदायी होंगी।
स्पष्टï है कि स्थानीय या निम्र स्तर पर सार्वजनिक निर्णय लेने का अधिकार प्रदान नहीं किया जाता है। शक्ति राष्टï्रीय (केंद्रीय) संस्था में केंद्रीयकृत कर दी जाती है, जो कि सार्वजनिक निर्णय लेेने के लिए स्वतंत्र होती है।
पामारोजा का उपयोग इत्र बनाने में, विशेष रूप से तम्बाकू को स्वादिष्ट बनाने में और साबुन में सम्मिश्रण के रूप में किया जाता है। पामारोजा का तेल फूलों के शूट्स से प्राप्त होता है। इसे रोसा घास या रूसा घास भी कहा जाता है और इसके तेल में उच्च सिरेप्रियल (75.90 प्रतिशत) पाया जाता है जिसके कारण इसे जिरेनियम तेल या रूसा तेल कहा जाता है। पामरोजा का तेल सबसे महत्वपूर्ण आवश्यक तेलों में से एक हैं। यह एक खुशबूदार बारहमासी घास है। पामारोजा गर्म उष्णकटिबंधीय जलवायु में अच्छी तरह से बढ़ता है।
बौद्ध भिक्षुक संहिता -पतिमोक्ख
पतिमोक्ख एक पालि शब्द है जिसाक अर्थ है जो बाध्यकारी है। संस्कृत में इसका अर्थ है-प्रतिमोक्ष। यह बौद्घ भिक्षुक संहिता है, जिसमें 227 नियमों का संग्रह है, जो भिक्षुओं और साध्वियों के दैनिक जीवन की गतिविधियों पर नियंत्रण रखता है।
पालि धर्म विधान में पतिमोक्ख के निषेध अपराध की गंभीरता के अनुसार व्यवस्थित है- वे अपराध, जिनमें संप्रदाय से तुरंत और आजीवन निष्कासन आवश्यक है, अस्थायी निलंबन या विभिन्न अंशों में क्षतिपूर्ति अथवा प्रायश्चित से लेकर वह अपराध, जिनमें केवल स्वीकारोक्ति की आवश्यकता होती है। इसमें भिक्षुक समुदाय के आपसी मतभेदों के समाधान के लिए नियम भी दिए गए हैं। संपूर्ण भिक्षुक समुदाय के आपसी मतभेदों के समाधान के लिए नियम भी दिए गए हैं।
संपूर्ण पतिमोक्ख का पाठ उपोसथ अथवा थेरवाद भिक्षुओं की पाक्षिक सभा के दौरान किया जाता है। सर्वास्तिवाद (सभी सत्य है का सिद्घांत) परंपरा के संस्कृत धर्मविधान में भिक्षुक जीवन के 250 नियमों के एक तुलनीय समूह का वर्णन है, जो उत्तरी बौद्घ देशों में व्यापक रूप से प्रचलित है।
चीन और जापान में महायान मत ने उन नियमों को, जो स्थानीय तौर पर लागू करने योग्य नहीं है, सामान्यत: अस्वीकार कर दिया और उन्हें अनुशासनात्क संहिताओं से प्रतिस्थापित कर दिया, जो एक संप्रदाय से दूसरे संप्रदाय तथा कभी-कभी एक मठ से दूसरे मठ में भिन्न थे।
शेख़ चिल्ली का नाम सुनते ही एक गपोड़ी और मसखरे व्यक्ति की शख्सियत हमारे मन में उभरती है, उनके ढेर सारे कि़स्से मशहूर हैं। आज भी डींगे बखारने वाले को शेख चिल्ली कह दिया जाता है। शेख़ चिल्ली मुग़ल शहज़ादे और विद्वान दारा शिकोह के उस्ताद थे। माना जाता है कि दारा शिकोह ने अपने उस्ताद के जीवित रहते ही उनका मक़बरा बनवा दिया था।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थानेसर इलाक़े में शेख़ चिल्ली का मक़बरा आज भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शेख़ चिल्ली की असली कहानी कुछ और ही है। कुरुक्षेत्र शहर के थानेसर इलाक़े में एक निहायत ही ख़ूबसूरत मक़बरा है, जिस पर लिखा है शेख़ चिल्ली का मक़बरा। मक़बरे की मुख्य इमारत ताजमहल की तरह संगमरमर से बनी है। ताज महल की ही तरह बड़ा सा गुंबद ऊपर और शेख़ चिल्ली की क़ब्र नीचे तह-ख़ाने में...वहां कुल छह क़ब्रें हैं, जिसमें से पांच के बारे में कोई उल्लेख यहां पर नहीं है। मुख्य द्वार पर लगे सरकारी पटल के अनुसार शेख़ चिल्ली का नाम अब्दुल रहीम अब्दुल करीम था और वह मुग़ल शहज़ादे दारा शिकोह के उस्तादों में से थे। कहा जाता है की दारा शिकोह महीनों यहां आकर रहते थे और अपने उस्ताद से सूफ़ी मत की तालीम हासिल करते थे।
भारतीय पुरातत्व विभाग के मुताबिक़ दारा शिकोह (सन 1615-1659) ने यह मक़बरा वर्ष 1640 में बनवाया था, लेकिन इतिहासकारों में इसको लेकर विवाद है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये मक़बरा शेरशाह सूरी (1472-1545) के ज़माने में बनाया गया था। इतिहास में इस मक़बरे का संबंध फिरोज़ शाह तुग़लक़ (1309-1388) से भी जोड़ा गया है। मक़बरे के चारों तरफ ख़ूबसूरत बाग़ हैं, लॉन पूरा हरा भरा है, बाहरी दीवारों पर बारह छतरियां और नौ मेहराबें बनी हैं, कऱीब ही पुराना तालाब है जो अब सूखा है, लेकिन उसे देखकर लगता है पानी लाने के लिए यहां नहरें भी बनाई गईं थीं।
यह भी माना जाता है कि शेख़ चिल्ली ने सबसे पहले मुग़ल शासन की समाप्ति की भविष्यवाणी की थी और उन्होंने दारा शिकोह को सलाह दी थी कि जो भी काम करने हैं अपने जीवन में कर लो। इसीलिए दारा शिकोह ने अपने उस्ताद के जीवित रहते ही उनके इस मक़बरे का निर्माण करवा दिया था।
ब्रह्मïर्षि देश
ऋषि या संतों की भूमि को ब्रह्मïर्षि देश कहते हैं। ऐतिहासिक तौर पर यह संस्कृत शब्द है, जिसका प्रयोग सरहिंद के पूर्व में दक्षिण में मथुरा तक पूरे गंगा और यमुना नदियों के मध्यवर्ती मैदानी क्षेत्र के लिए किया जाता था।
इसमें पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) और कौरवों तथा पांडवों के बीच हुए महाभारत रणक्षेत्र, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। इस क्षेत्र को पवित्र भूमि ब्रह्मïवर्त से अलग समझा जाना चाहिए, जिसमें सिंधु से सरस्वती तक सात नदियां और सरहिंद नगर शामिल थे। ब्रह्मïर्षि देश 1000 ई.पू. से पहले बसा हुआ था और यह वेदों पर ब्राह्मïणों की टीकाओं और उपनिषदों पर टिप्पणियों से संबंधित है।
1. भारत के अजय जयराम ने 20 सितंबर 2015 को विक्टर कोरिया ओपन 2015 के बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में कौन सा पदक जीता?
(अ) स्वर्ण पदक (ब) रजत पदक (स) कांस्य पदक (द) कोई पदक नहीं
2. विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के चुनाव खर्च की नई सीमा कितनी निर्धारित की गई है?
(अ) 25 लाख (ब) 26 लाख (स) 27 लाख (द) 28 लाख
3. लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के लिए खर्च की नई सीमा क्या तय की गई है?
(अ) 50 लाख (ब) 60 लाख (स) 70लाख (द) 80 लाख
4. निम्नलिखित में से किस पशु को राजस्थान में विरासत का दर्जा दिया जाता है?
(अ) घोड़ा (ब) चिंकारा (स) ऊंट (द) गाय
5. एकदिवसीय अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट मैच में पॉवर प्ले कौन साइड होता है?
(अ) केवल बैटिंग साइड (ब) केवल बॉलिंग साइड (स) बैटिंग एवं बॉलिंग दोनों साइड (द) अम्पायर की इच्छानुसार
6. चांद पर उतरने वाला दूसरा आदमी कौन था?
(अ) एवी जॉन (ब)नामर्स सेज (स) ब$ज एल्ड्रिन (द) एन्ड्रू सेविज
7. भारत में सर्वाधिक शुद्घ सिंचित क्षेत्र पाया जाता है?
(अ) हरियाणा में (ब)मध्यप्रदेश में (स)उत्तरप्रदेश में (द) पंजाब में
8. स्थलीय और समुद्री समीर किन क्षेत्रों में प्रचण्ड स्तर पर चलता है?
(अ) भूमध्यवर्ती क्षेत्रों में (ब) धु्रवीय क्षेत्रों में (स) मानसूनी क्षेत्रों में (द) सहारा क्षेत्रों में
9. विली-विली किस प्रकार के तूफान हैं?
(अ) धु्रवीय (ब) शीतोष्ण कटिबंधीय (स) समशीतोष्ण कटिबंधीय (द) उष्ण कटिबंधीय
10. चंद्रमाओं की संख्या, जो बृहस्पति के पास हैं, होती है?
(अ) 0 (ब) 16 (स) 11 (द) 5
11. भारत में अनुसूचित जनजातियों की सर्वाधिक जनसंख्या किस राज्य में पाई जाती है?
(अ) झारखंड (ब) मध्यप्रदेश (स) ओडिशा (द) छत्तीसगढ़
12. पृथ्वी की उत्पत्ति से संबंधित संघट्टन परिकल्पना संशोधित रूप है?
(अ) ग्रहाणु परिकल्पना का (ब) द्वैतारक परिकल्पना का (स) ज्वारीय परिकल्पना का (द) सुपरनोवा परिकल्पना का
13. निम्नलिखित दक्षिण एशियाई देशों में किसका जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है?
(अ) श्रीलंका (ब) भारत (स) नेपाल (द) पाकिस्तान
14. क्रिकेट टीम में एक तरह कितने खिलाड़ी होते हैं?
(अ) नौ (ब) दस (स) ग्यारह (द) बारह
15. ग्रीनपार्क स्टेडियम कहां स्थित है?
(अ) कोलकाता (ब) मुंबई (स) कानपुर (द) लखनऊ
16. प्राकृतिक प्रदेशों में से कौन सा एक विश्व के ब्रेड बास्केट के रूप में जाना जाता है?
(अ) स्टेपी प्रदेश (ब) भूमध्यसागरीय प्रदेश (स) मानसून प्रदेश (द) भूमध्यसागरीय प्रदेश
17. तांबा का शत्रु तत्व निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) गंधक (ब) कार्बन (स) नाइट्रोजन (द) हाइड्रोजन
18. फोटोग्राफी में उपयोगी तत्व है?
(अ) सिल्वर नाइट्रेट (ब) सिल्वर ब्रोमाइड (स) सल्फ्यूरिक अम्ल (द) साइट्रिक अम्ल
19. सामान्य ट्यूब लाइट में कौन सी गैस भरी रहती है?
(अ) ऑर्गन के साथ सोडियम वेपर (ब) नियॉन के साथ सोडियम वेपर (स) ऑर्गन के साथ मरकरी वेपर (द) नियॉन के साथ मरकरी वेपर
20. निम्नलिखित में से किन तिथियों को सूर्य की किरणें विषुवत् रेखा पर सीधी पड़ती है?
(अ) वर्ष भर (ब) 21 मार्च (स) 23 सितंबर (द) 21 मार्च तथा 23 सितंबर
21. अलेग्जेण्ड्रिया समुद्रपत्तन किस देश में स्थित है?
(अ) मिस्र का (ब) इजराइल का (स) जोर्डन का (द) लीबिया का
22. रॉकी पर्वत श्रेणी के पूर्वी ढालों पर उतरने वाली हवा को संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में कहा जाता है?
(अ) सिरोको (ब) चिनूक (स) खमसिन (द) हरिकेन
23. वायुमंडल के निम्नलिखित में से किस परत में जलवाष्प का सर्वाधिक संकेंद्रण पाया जाता है?
(अ) आयन मंडल (ब) मध्य मंडल (स) समताप मंडल (द) क्षोभ मंडल
24. वायुमंडल में निम्नलिखित में से कौन सा मेघ सर्वाधिक ऊंचाई पर पाया जाता है?
(अ) पक्षाभ कपासी (ब) पक्षाभ (स) स्तरी (द) कपासी
25. वनस्पति घी के निर्माण में निम्नलिखित में से कौन सी गैस प्रयुक्त होती है?
(अ) नाइट्रोजन (ब) कार्बन डाइऑक्साइड (स) हाइड्रोजन (द) नियॉन
26. ग्रामीण क्षेत्रों में जल का कीटाणुनाशन किया जाता है?
(अ) सोडियम क्लोराइड द्वारा (ब) क्लोरीन द्वारा (स) पोटैशियम परमैंगनेट द्वारा (द) सोडियम सल्फेट द्वारा
27. संसार के निम्नलिखित में से किस देश में संरक्षित भूमि का सर्वोत्तम तंत्र है?
(अ) चीन (ब) कोस्टा रीका (स) भारत (द) स्विट्जरलैंड
28. मानव प्रजातियों के वितरण से संबंधित पेटी एवं संस्तर सिद्घांत को प्रतिपादित किया था?
(अ) ए.सी.हैडन ने (ब) ए.एल. क्रोबर ने (स) हर्बर्ट रिजली ने (द) ग्रिफिथ टेलर ने
सही जवाब-1.(ब) रजत पदक, 2.(द) 28 लाख, 3.(स) 70लाख, 4.(स) ऊंट, 5.(अ) केवल बैटिंग साइड, 6.(स) ब$ज एल्ड्रिन, 7.(स) उत्तरप्रदेश में, 8.(अ) भूमध्यवर्ती क्षेत्रों में, 9.(द) उष्ण कटिबंधीय, 10.(ब) 16, 11.(ब) मध्यप्रदेश में, 12.(अ)ग्रहाणु परिकल्पना का, 13.(ब)भारत, 14.(स) ग्यारह, 15.(स)कानपुर, 16.(अ)स्टेपी प्रदेश, 17.(अ)गंधक, 18.(ब)सिल्वर ब्रोमाइड, 19.(स)ऑर्गन के साथ मरकरी वेपर, 20.(द) 21 मार्च तथा 23 सितंबर, 21.(अ) मिस्र का,22.(ब) चिनूक, 23.(द) क्षोभ मंडल, 24.(ब) पक्षाभ, 25.(स)हाइड्रोजन, 26.(ब) क्लोरीन द्वारा, 27.(द) स्विट्जरलैंड, 28.(द) ग्रिफिथ टेलर ने।