सामान्य ज्ञान
1. कौन सी ऐतिहासिक घटना का शताब्दी स्मरणोत्सव इस वर्ष मनाया जा रहा है?
(अ) नागरिक अवज्ञा आंदोलन (ब) असहयोग आंदोलन (स) कोमागाटा मारू प्रकरण (द) भारत छोड़ो आंदोलन
2. तीसरा ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल कहां आयोजित किया गया है?
(अ) टोरंटो (ब) पेरिस (स) न्यूयॉर्क (द) लंदन
3. आंध्र प्रदेश सरकार ने किस कंपनी के साथ डिजिटल आंध्र प्रदेश परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं?
(अ) टीसीएस (ब) आईबीएम (स) माइक्रोसॉफ्ट (द) गूगल
4. युद्ध अभ्यास नामक सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया है?
(अ) जापान (ब) अमेरिका (स) फ्रांस (द) रूस
5. लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2014 निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा जारी की गई है?
(अ) ग्रीन पीस(ब)यूएनईपी (स)डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (द) विश्व बैंक
6. निम्नलिखित में से किस सोशल नेटवर्किंग साइट को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है?
(अ) फेसबुक (ब) ऑरकुट (स)ट्विटर (द) गूगल प्लस
7. मैग्नीशियम धातु का निष्कर्षण मुख्यत: किस अयस्क से किया जाता है?
(अ) मैग्नेसाइट (ब) डोलोमाइट (स) कार्नेलाइट (द) कीसेराइट
8. निम्नलिखित में से कौन-सी धातु नाइट्रोजन में जलती है?
(अ) सोडियम (ब) कैल्सियम (स) मैग्नीशियम (द) प्लेटिनम
9. निम्नलिखित में से कौन सी धातु सामान्य तापक्रम पर नाइट्रोजन के साथ प्रतिक्रिया करके नाइट्रोजन उत्पन्न करता है?
(अ) सोडियम (ब) पोटैशियम (स) मैग्नीशियम (द) लोहा
10. जब अभिकारक और उत्प्रेरक दोनों की भौतिक अवस्थाएं अलग-अलग होती हैं, तो उत्प्रेरक कहलाता है?
(अ) समांगी उत्प्रेरक (ब) विषमांगी उत्प्रेरक (स) प्रेरित उत्प्रेरक (द) उत्प्रेरक विष
11. कपड़ों और बर्तनों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डिटर्जेंट में क्या होता है?
(अ) सल्फेट (ब) सल्फोनेट (स) नाइट्रेट (द) बिस्मथेट
12. पारे का प्रमुख अयस्क कौन सा है?
(अ) सिनेबार (ब) पाइराइट (स) बॉक्साइट (द) हेमेटाइट
13. निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ साबुन बनाने में प्रयुक्त होता है?
(अ) वनस्पति तेल (ब) मोबिल तेल (स) कैरोसीन तेल (द) कटिंग तेल
14. शराब का निर्माण निम्नलिखित में से किस क्रिया के परिणामस्वरूप होता है?
(अ) किण्वन (ब) उत्प्रेरण (स) संयोजन (द) विस्थापन
15. एथिलीन की क्रिया पोटैशियम परमैंगनेट के क्षारीय तथा ठंडे घोल से कराने पर प्राप्त होता है?
(अ) एसीटिक अम्ल (ब) फॉर्मिक अम्ल (स) एथिलीन ग्लाइकॉल (द) ग्लिसरॉल
16. शीत प्रधान देशों में ऑटोमोबाइलों के रेडियेटर्स में एण्टीफ्रीज मिश्रण का इस्तेमाल किया जाता है। इस मिश्रण में क्या-क्या होता है?
(अ) पानी और एथिल एल्कोहॉल (ब) पानी और ग्लिसरॉल (स) पानी और एथिलीन ग्लाइकॉल (द) इनमें से कोई नहीं
17. निम्नलिखित में से किस एक जंतु में त्वचा एक श्वसन अंग है?
(अ) कॉकरोच (ब) मेंढक (स) शार्क (द) व्हेल
18. निम्नलिखित में से किस एक संचयन से, धावकों को दौडऩे के बाद, पैरों के मांसपेशियों में दर्द का अनुभव होता है?
(अ) लैक्टिक अम्ल (ब) एसीटिक अम्ल (स) मैलिक अम्ल (द) साइट्रिक अम्ल
19. निम्नलिखित में से कौन अंडे देता है?
(अ) एकिड्ना (ब) कंगारु (स) सेही (द) व्हेल
20. तालाबों और कुओं में निम्नलिखित में से किस एक को छोडऩे से मच्छरों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है?
(अ) केकड़ा (ब) डॉगफिश (स) गैंबुसिया फिश (द) घोंघा
21. निम्नलिखित में से कौन सा एक कीटहारी पादप है?
(अ) पैशन फ्लावर पादप (ब) घटपर्णी (स) रात की रानी (द) फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट
22. शीत कोष्ठ भंडारित फल अधिक समय तक चलते हैं, क्योंकि?
(अ) सूरज की रोशनी नहीं पडऩे दी जाती है (ब) पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता बढ़ा दी जाती है (स) श्वसन की दर घटा दी जाती है (द) आद्रता बढ़ जाती है
23. सबसे अधिक समय तक जीवित रहने वाला वृक्ष निम्न में से कौन सा है?
(अ) यूकेलिप्टस (ब) सिकुआ (स) देवदार (द) पर्णाग
24. निम्नलिखित में से किस एक को कोशिका के अंदर एक कोशिका माना जाता है?
(अ) राइबोसोम (ब) क्लोरोप्लास्ट (स) लाइसोसोम (द) गॉल्जी सम्मिश्र
25. निम्नलिखित में से कौन सा एक जीवित कोशिका का प्रधान संरचनात्मक तत्व है?
(अ) ऑक्सीजन (ब) हाइड्रोजन (स) कार्बन (द) नाइट्रोजन
26. भारत में निम्नलिखित उद्योगों में से कौन सा एक, पानी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है?
(अ) अभियांत्रिकी (ब) कागज एवं लुगदी (स) वस्त्रोद्योग (द) ताप शक्ति
27. सिंदरी के विशाल उर्वरक संयंत्र की स्थापना के लिए सबसे उपयुक्त कारण क्या है?
(अ) कोयले तथा कोक की स्थानीय प्राप्ति (ब) सल्फेट संयंत्र के लिए राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर से जिप्सम की प्राप्ति (स) समीपवर्ती दामोदर नदी से जल की सुलभता (द) उपरोक्त सभी
सही जवाब- 1.(स) कोमागाटा मारू प्रकरण, 2.(स) न्यूयॉर्क, 3.(द) गूगल, 4.(ब) अमेरिका, 5.(स)डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, 6.(ब)ऑरकुट, 7.(स) कार्नेलाइट, 8.(स)मैग्नीशियम, 9.(स) मैग्नीशियम, 10.(ब) विषमांगी उत्प्रेरक, 11.(अ)सल्फेट, 12.(स)बॉक्साइट, 13.(अ) वनस्पति तेल, 14.(अ) किण्वन, 15.(स) एथिलीन ग्लाइकॉल, 16.(स) पानी और एथिलीन ग्लाइकॉल, 17.(ब) मेंढक, 18.(अ) लैक्टिक अम्ल, 19.(अ) एकिड्ना, 20.(स) गैंबुसिया फिश, 21.(ब) घटपर्णी, 22.(स) श्वसन की दर घटा दी जाती है, 23.(ब) सिकुआ, 24.(ब)क्लोरोप्लास्ट, 25.(स) कार्बन, 26.(द) ताप शक्ति, 27.(द) उपरोक्त सभी।
लिम्निक ईरप्शन (limnic eruption) एक प्राकृतिक आपदा है। इस प्रकार की आपदा तब आती है , जब अचानक ही एक गहरे पानी की झील से कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलने लगती है, इससे वन्य जीवन, पशुओं और मनुष्यों के दम घुंटने का खतरा बढ़ जाता है। इस प्रकार का रिसाव से झील में सूनामी भी आ सकती है क्योंकि उठती हुई कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस जल को विस्थापित करती है। वैज्ञानिकों का मानना है की भूस्खलन (landslides), ज्वालामुखीय गतिविधि या विस्फोट एक रिसाव का कारण हो सकते हैं। आज तक केवल दो लिम्निक रिसाव देखे और दर्ज किए गए हैं।
* 1984 में कैमरून में मोनोउन झील के लिम्निक रिसाव में आसपास के 37 लोग मरे गए थे।
* न्योस झील के करीब 1986 में एक काफी बड़े रिसाव से 1700 और 1800 के बीच लोग श्वास रुकने से मर गए थे।
10 अक्टूबर, वर्ष 1999 में लंदन के आकाश में पहली बार मिलेनियम व्हील घूमता नजर आया था। इस दिन लंदन में हजारों की तादात में लोग एक विशालकाय घूमने वाली चकरी को देखने के लिए इक_े हुए। बेहतरीन इंजीनियरिंग का नमूना बन के उभरे इस बड़े से झूले की ऊंचाई करीब 125 मीटर थी जो बिगबेन क्लॉक टावर और सेंट पॉल कैथ्रीडल से भी ऊंचा है। थेम्स नदी के किनारे बने इस जटिल से दिखने वाले पहिए को कई तारों की मदद से खड़ा किया गया है। लंडन आइ कहे जाने वाली इस संरचना के निर्माण में करीब 1700 मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया गया।
इसके ठीक एक महीने पहले भी लंडन आई को खड़ा करने की कोशिशें हुईं थीं जो नाकाम रहीं। नए साल की शुरुआत में इस पर पहले व्यक्ति को बिठाने की योजना बनी, लेकिन तमाम तैयारियों के बाद भी नए मिलेनियम की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए जब साल 2000 की न्यू इयर ईव पर इसे जनता के लिए खोला गया तब भी थोड़ी तकनीकी समस्या पेश आई थी। आधिकारिक रूप से मिलेनियम व्हील की उम्र पांच साल बताई गई थी। जबकि इसके निर्माण में शामिल प्रोजेक्ट मैनेजर पॉल बैक्सटर मानना था कि यह काफी सालों तक चलेगा।मिसाल के तौर पर पेरिस के आइफल टावर को भी 1889 में केवल एक प्रदर्शनी के लिए बनाया गया था लेकिन वह आज भी खड़ा है।
लंदन में आज भी यह सबसे ऊंची संरचनाओं में शामिल है। लंदन की एक खास पहचान बन चुके साउथ बैंक पर खड़े इस लंडन आई की ऊंचाई आज 135 मीटर के करीब है। इसके उद्घाटन के दिन से हर दिन यहां औसतन 10 हजार से ज्यादा पर्यटक आते हैं। इस पर बैठ एक चक्कर लगाने में करीब 30 मिनट लगते हैं। चलते हुए पहिए के 32 कैप्सूलनुमा कूपों में पर्यटक उछल कर चढ़ और उतर सकते हैं।
10 अक्तूबर सन 1902 ईसवी को हालैंड के हेग नगर में अंतर्राष्ट्रीय हेग न्यायालय ने पहली बार अपनी कार्यवाही आरंभ की। इस न्यायालय का गठन वर्ष 1899 में रूस के ज़ार शासक निकोलाय द्वितीय के प्रस्ताव पर हुआ।
यह अत्यंत प्राचीन न्यायिक संस्था है जो इस समय भी संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में काम कर रही है। इस न्यायालय का महत्वपूर्ण दायित्व विश्व के देशों के बीच मतभेदों को दूर करके युद्ध की संभावनाओं को समाप्त करना है। इस न्यायालय के लिए सुरक्षा परिषद और महासभा 15 न्यायाधीशों का चयन करती है जो विश्व के देशों के मतभेदों और विवादों का निपटारा करते हैं। देशों को अधिकार होता है कि वे इस न्यायालय के फैसले को पूर्ण रूप से या कुछ शर्तों के साथ स्वीकार कर लें।
दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना
केंद्र सरकार ने शहरी और ग्रामीण गरीबों के लिए दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना का आरंभ 25 सितंबर 2014 को किया है। योजना का उद्देश्य कौशल विकास और अन्य उपायों के माध्यम से आजीविका के अवसरों में वृद्धि कर शहरी और ग्रामीण गरीबी को कम करना है।
दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना में दो घटक है- एक शहरी भारत के लिए और एक ग्रामीण भारत के लिए। शहरी घटक का कार्यान्वयन केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय करेगा जबकि ग्रामीण घटक, जिसका नाम दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना है, का कार्यान्वय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया जाना है।
ग्रामीण योजना की मुख्य बातें-
1. योजना का उद्देश्य आगामी तीन वर्षों अर्थात वर्ष 2017 तक 10 लाख (एक मिलियन) ग्रामीण युवाओँ को प्रशिक्षित करना है।
2. योजना के तहत शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष है। आजीविका कौशल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष थी।
3. ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी की समस्या का समाधान करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की जानी है।
4. योजना के तहत प्रदान किए जाने वाले कौशल अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुकाबले होंगें और प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया अभियान के पूरक बनेंगे।
5. कौशल्या योजना में विकलांगों के प्रशिक्षण की जरूरतों का भी ख्याल रखा जाएगा और ग्रामीण युवाओं में कौशल विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनियों समेत निजी क्षेत्र की कंपनियों को भी शामिल किया जाना है।
शहरी इलाकों के लिए योजना
शहरी इलाकों के लिए दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के अंतर्गत सभी 4041 शहरों और कस्बों को कवर कर पूरे शहरी आबादी को लगभग कवर किया जाएगा. फिलहाल, सभी शहरी गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सिर्फ 790 शहर और कस्बे ही आते हैं। प्रत्येक शहरी गरीब पर 15 हजार रुपयों से लेकर 18 हजार रुपये खर्च कर उन्हें कुशल बनाया जाएगा। सूक्ष्म उद्यमों (माइक्रो-इंटरप्राइजेज) और समूह उद्यमों (ग्रुप इंटरप्राइजेज) की स्थापना के जरिए स्व रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें व्यक्तिगत परियोजनाओं के लिए 2 लाख रुपयों की ब्याज सब्सिडी औऱ समूह उद्यमों पर 10 लाख रुपयों की ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाएगी। सब्सिडी वाले ब्याज की दर 7 फीसदी होगी।
शहर आजीविका केंद्रों (सिटि लाइवलीहुड सेंटर्स) के जरिए शहरी नागरिकों द्वारा शहरी गरीबों को बाजारोन्मुख कौशल में प्रशिक्षित करने की बड़ी मांग को पूरा किया जाएगा. प्रत्येक केंद्र को 10 लाख रुपयों का पूंजी अनुदान दिया जाएगा। शहरी गरीबों को स्वयं सहायता समूहों से वित्तीय और सामाजिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए प्रत्येक समू को दस हजार रुपए का सहयोग दिया जाएगा जो बदले में बैंक लिंकेज के साथ मदद करेगा।
दुनिया के मशहूर कार्निवाल में ब्राजील के रियो दे जनेरो का कार्निवाल भी शामिल है। ये कार्निवाल सिर्फ मजे और पार्टी का नहीं, बल्कि 12 सर्वोत्तम सांबा स्कूलों की प्रतियोगिता का भी दिन होता है और हर स्कूल की खूब बड़ी टीम इस टक्कर में शामिल होती है। रियो दे जनेरो के इस दुनिया के सबसे बड़े कार्निवाल में दुनिया भर से करीब नौ लाख पर्यटक आते हैं। सांबा नृत्य सिखाने वाले स्कूल बहुत आकर्षक तरीके से डांस पेश करते हैं।
प्रतियोगिता में शामिल डांसरों को 10 श्रेणियों में आंका जाता है। बड़ी परेड के अंत में विजेता घोषित किया जाता है और अगले दिन सिर्फ विजेताओं की परेड होती है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ पांच दस मिनट के लिए ये सांबा करना पड़ता हो। इन नर्तकों को 80 मिनट तक डांस पेश करना होता है। हर मिनट उतनी ही ऊर्जा और खुशी के साथ। 30 लाख डॉलर की कमाई वाला यह कार्निवाल डांसरों के लिए सबसे बड़ा मौका होता है। वे आठ नौ महीने इसकी तैयारी करते हैं। ये सांबा स्कूल रियो की गरीब बस्तियों में हैं।
दुनिया में रियो के मशहूर होने का एक कारण उसका सालाना रंग बिरंगा कार्निवाल भी है। 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान में रियो के सांबा डांसर्स घंटों थिरकते रहते हैं। वैसे तो इस कार्निवाल में लोग लाल, पीले, हरे या नीले, हर संभव रंग के कपड़े पहन कर परेड में शामिल होते हैं। नर्तकियां आम तौर पर सजी धजी बिकिनी में ही होती हैं। कार्निवाल की मशहूर परेड के दौरान म्यूजिक बैंड रियो का गीत बजाते हैं। इस गीत के बोल हैं, मार्वेलस सिटी. यहां के लोगों को ये गीत बहुत पसंद है। परेड के रास्ते के दोनों किनारे लोगों के लिए बैठने के लिए जगहें बनाई जाती हैं, ताकि वे ढाई हजार डांसरों को देख सकें। सबसे आगे की सीटें सबसे सस्ती होती हैं।
1. जल की अधिकतम मात्रा जिसकी पौधों को आवश्यकता होती है, वह उसे अवशोषण निम्नलिखित के माध्यम से करते हैं?
(अ) भू्रणीय जोन से (ब) बढ़त बिंदु से (स) दीर्घाकरण जोन से (द) जड़ों के बालों से
2. कबड्डी विश्व कप-2016 भारत के किस शहर में 7 अक्टूबर को शुभारंभ हुआ?
(अ) जयपुर (ब)अहमदाबाद (स)दिल्ली (द) पुणे
3. किस निशानेबाज ने 6 अक्टूबर को बोलोग्ना, इटली में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में सिल्वर मैडल जीता?
(अ) अभिनव राना (ब) जीतू राय (स)वेई पैंग (द) जियुसेपे गियाडरेनो
4. किस हॉकी खिलाड़ी को एशियाई चैम्पियंस ट्राफी हेतु भारतीय हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया?
(अ)आकाश चितके (ब) आकाशदीप सिंह (स)रमनदीप सिंह (द) पीआर श्रीजेश
5. ऑनलाइन राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना के पहले चरण में ढाई सौ मंडियों को ऑनलाइन व्यापार प्लेटफार्म से जोड़ दिया है, परियोजना कब आरंभ की गई?
(अ) 24 अप्रैल 2016 (ब) 14 अप्रैल 2016 (स) 14 मई 2016 (द) 14 जून 2016
6. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चिकित्सा उपकरणों के विनिर्माण हेतु चेंगलपट्टू कांचीपुरम जिला, तमिलनाडु में किसके निर्माण को स्वीकृति प्रदान की?
(अ) सर्जीकल पार्क (ब) मेडीपार्क (स) मेडी फैक्ट्री (द) मेडीकल उपकरण कारखाना
7. पूर्व राजदूत सुरेंद्र कुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गयी पुस्तक का केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में विमोचन किया। पुस्तक का क्या नाम है?
(अ)मोदीज मिडास टच इन फॉरेन पॉलिसी (ब)फॉरेन पॉलिसी में मोदी (स) मोदीज पॉलिसी इन वल्र्ड (द) मोदीज इंटरनेशनल पॉलिसी
8. भारत के किस हवाई अड्डे को ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा प्लैटिनम रेटिंग दी गयी?
(अ) राजा सांसी हवाई अड्डा (ब)छत्रपति शिवाजी हवाई टर्मिनल (स) अगरतला हवाई अड्डा (द) टी3 टर्मिनल
9. भारत के 15 वें प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने किस तिथि को शपथ ली?
(अ) 22 मई 2014 (ब) 24 मई 2014 (स) 26 मई 2014 (द) 28 मई 2014
10. सूर्य में होता है?
(अ) नाइट्रोजन (ब) फॉस्फोरस (स)ऑक्सीजन (द) हाइड्रोजन व हीलियम
11. भोजपत्र उत्पन्न होता है?
(अ) सिनकोना की छाल से (ब) बेटुला की छाल से (स) डबलर्जिया की छाल से (द) पाइपर की पत्तियों से
12. निम्नलिखित में से किसका उपयोग ऊंचाई नापने के लिए होता है?
(अ)बैरोमीटर (ब)प्लानी मीटर (स)अल्टीमीटर (द)हाइड्रोमीटर
13. तोराह किस समुदाय की पवित्र पुस्तक है?
(अ) मुस्लिमों की (ब) हिंदुओं की (स) यहूदियों की (द) उक्त सभी की
14. राष्टï्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बहुचर्चित सेलुलर जेल कहां पर स्थित है?
(अ) अंडमान में (ब) गोवा में (स) पुणे में (द) श्रीलंका में
15. यदि अम्ल की प्रतिक्रिया जिंक के टुकड़े से कराई जाए, तो कौन सी गैस निकलती है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) ऑक्सीजन (स)आर्गन (द) इनमें से कोई नहीं
16. पृथ्वी के क्रस्ट में कौन सा तत्व अधिक पाया जाता है?
(अ) सिलिकॅान (ब) ऑक्सीजन (स) मैग्नीशियम (द) ऑर्गन
17. समय के सापेक्ष पृथ्वी का ऐतिहासिक अध्ययन क्या कहलाता है?
(अ)भूगोल (ब) जीवाश्म विज्ञान (स) भू-कालानुक्रम (द) भू-आकृति विज्ञान
18. पृथ्वी के किस धरातल पर सर्वाधिक विद्युत रोधन होता है?
(अ) विषुवत क्षेत्र (ब) जलीय पदार्थ (स)उष्णकटिबंधीय रेगिस्तान (द) बहुत बड़े भूभाग
19. भारतीय सुपर कंप्यूटर परम-10,000 का विकास किस वर्ष किया गया था?
(अ)1980 (ब)1990 (स) 1998(द) 1999
20. निम्नलिखित में से कौन मस्तिष्क की कार्यप्रणाली की नकल करने वाला सबसे छोटा और सबसे तीव्र गतिवाला कंप्यूटर होगा?
(अ) सुपर कंप्यूटर (ब) क्वान्टम कंप्यूटर (स)परम-10,000 (द) आईबीएम चिप्स
21. मैग्नीशियम एवं आयरन पौधों के किस कार्य के लिए उपयोगी है?
(अ) क्लोरोफिल का संश्लेषण (ब) ऊर्जा का स्थानांतकरण (स) रंध्रों का खुलना (द) खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण
22. वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड मुख्य रूप से प्राप्त होती है?
(अ) जंगलों की आग से (ब)जीवों के श्वसन से (स) सूक्ष्म जीवों की क्रियाओं से (द) कारखाने के धुएं से
23. वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का प्रतिशत क्या है?
(अ)0.3 प्रतिशत(ब)0.6 प्रतिशत(स)0.06 प्रतिशत(द)0.03 प्रतिशत
24. राष्टï्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना किस समिति की सिफारिश के आधार पर की गई थी?
(अ)लोक लेखा समिति (ब) शिवारमन समिति (स) नरसिंहम समिति (द) इनमें से कोई नहीं
25. पाकिस्तान संसद के संयुक्त सत्र में 6 अक्टूबर 2016 को कौन सा विधेयक पारित किया गया?
(अ) ऑनर किलिंग के खिलाफ बिल (ब) भ्रष्टाचार के खिलाफ बिल (स) आतंकवाद रोकथाम बिल (द) कचरा प्रबंधन बिल
26. किस राज्य के मुख्यमंत्री को सतत विकास नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(अ) झारखण्ड (ब) पंजाब (स) सिक्किम (द) बिहार
सही जवाब- 1.(द) जड़ों के बालों से, 2.(ब)अहमदाबाद, 3.(ब)जीतू राय, 4.(द)पीआर श्रीजेश, 5.(ब) 14 अप्रैल 2016, 6.(ब) मेडीपार्क, 7.(अ)मोदीज मिडास टच इन फॉरेन पॉलिसी, (द) टी-3 टर्मिनल, 9.(स)26 मई 2014, 10.(द) हाइड्रोजन व हीलियम,11.(ब)बेटुला की छाल से, 12.(स) अल्टीमीटर, 13.(स) यहूदियों की, 14.(अ)अंडमान में, 15.(अ) हाइड्रोजन, 16.(ब) ऑक्सीजन, 17.(स)भू-कालानुक्रम,18.(अ)विषुवत क्षेत्र, 19.(स)1998, 20.(ब) क्वान्टम कंप्यूटर, 21.(अ) क्लोरोफिल का संश्लेषण, 22.(ब) जीवों के श्वसन से, 23.(द)0.03, 24.(ब) शिवारमन समिति, 25.(अ) ऑनर किलिंग के खिलाफ बिल, 26.(स) सिक्किम ।
विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। डाक सेवाओं की उपयोगिता और इसकी संभावनाओं को देखते हुए ही हर वर्ष 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की ओर से मनाया जाता है। विश्व डाक दिवस का उद्देश्य ग्राहकों के बीच डाक विभाग के उत्पाद के बारे में जानकारी देना, उन्हें जागरूक करना और डाकघरों के बीच सामंजस्य स्थापित करना है।
सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन सहज रूप से हो सके, इसे ध्यान में रखते हुए 9 अक्टूबर, 1874 को जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किया था। इसी वजह से बाद में 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू किया गया। यह संधि 1 जुलाई, 1875 को अस्तित्व में आई। 1 अप्रैल, 1879 को जनरल पोस्टल यूनियन का नाम बदलकर यूनीवर्सल पोस्टल यूनियन कर दिया गया।
1 जुलाई, 1876 को भारत यूनीवर्सल पोस्टल यूनियन का सदस्य बना। सदस्यता लेने वाला भारत प्रथम एशियाई देश था। भारत में डाक सेवाओं का इतिहास बहुत पुराना है। भारत में एक विभाग के रूप में इसकी स्थापना 1 अक्तूबर, 1854 को लार्ड डलहौजी के काल में हुई। डाकघरों में बुनियादी डाक सेवाओं के अतिरिक्त बैंकिंग, वित्तीय व बीमा सेवाएं भी उपलब्ध हैं। एक तरफ जहां डाक-विभाग सार्वभौमिक सेवा दायित्व के तहत सब्सिडी आधारित विभिन्न डाक सेवाएं देता है वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी, जनजातीय व दूरस्थ अंडमान व निकोबार द्वीप समूह जैसे क्षेत्रों में भी उसी दर पर डाक सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
भारतीय डाक विभाग के अनुसार 9 से 14 अक्टूबर के बीच विश्व डाक सप्ताह मनाया जाता है। राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाने का उद्देश्य आम जन को भारतीय डाक विभाग के योगदान से अवगत कराना है। सप्ताह के हर दिन अलग-अलग दिवस मनाए जाते हैं। 10 अक्टूबर को सेविंग बैंक दिवस, 11 अक्टूबर को मेल दिवस, 12 अक्टूबर को डाक टिकट संग्रह दिवस, 13 अक्टूबर को व्यापार दिवस तथा 14 अक्टूबर को बीमा दिवस मनाया जाता है। सेविंग दिवस पर ग्राहकों को डाक बचत योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। ग्राहकों को बताया जाता है कि कौन सी बचत योजना लाभदायक है। डाक सप्ताह दिवस का उद्देश्य ग्राहकों के बीच डाक विभाग के उत्पाद के बारे में जानकारी देना, उन्हें जागरूक करना और डाकघरों के बीच सामंजस्य स्थापित करना है। डाक दिवस पर बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाता है।
खिलजी वंश
खिलजी वंश या ख़लजी वंश मध्यकालीन भारत का एक राजवंश था । इसने दिल्ली की सत्ता पर 1290-1320 ईं. तक राज किया ।
इसके कुल तीन शासक हुए थे - जलालुद्दीन खिलजी, अल्लाहुद्दीन या अलाउद्दीन खिलजी और मुबारक़ खिलजी।
अलाउद्दीन खिलजी ने अपने साम्राज्य को दक्षिण की दिशा में बढ़ाया । उसका साम्राज्य कावेरी नदी के दक्षिण तक फैल गया था । उसके शासनकाल में मंगोल आक्रमण भी हुए थे पर उसने मंगोलों की अपेक्षाकृत कमजोर सेना का डटकर सामना किया । इसके बाद तुगलक वंश का शासन आया।
लाल-लाल टमाटर हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं, यह तो हम सब जानते हैं। लेकिन, जल्द ही बाजार में टमाटर से बनी गोलियां आने वाली हैं, जो कैंसर, डायबिटीज समेत कई बीमारियों के प्रभाव से बचाने में मदद करेगी। टमाटर खाने में स्वाद का रंग भर देते हैं। लेकिन, टमाटर सिर्फ खाने को ही लजीज नहीं बनाते, बल्कि इसमें सेहत के भी तमाम गुण मौजूद हैं। शोधकर्ताओं ने अब इसी टमाटर की गोलियां बनाई हैं। इन गोलियों के इस्तेमाल से हृदय व मस्तिष्क आघात का खतरा कम किया जा सकता है।
टमाटर को लाल बनाने वाले पदार्थ लाइकोपिन के इस्तेगमाल से शोधकर्ताओं ने ऐसी गोलियां तैयार की हैं जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। ये गोलियां धमनियों में फैट जमा होने से रोकती हैं जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। दवा को तैयार करने वाले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि यह गोली रक्त नलिकाओं में फैलाव लाती है जिससे शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होता है। साथ ही यह धमनियों में लचीलापन भी पैदा करती है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि हृदय रोगों व स्ट्रोक से होने वाले नुकसान को इस दवा के सेवन से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इस गोली से डायबिटीज को काबू करने में भी यह गोली काफी मददगार साबित होगी। साथ ही कैंसर के फैलने की गति को भी धीमा किया जा सकेगा। शोधकर्ताओं का दावा है कि एक गोली खाने से करीब साढ़े तीन किलोग्राम टमाटर खाने जितना ही लाभ मिलता है।
दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के राष्ट्रपति हुआन मानुएल सांतोस को वर्ष 2016 मेंं नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। नोबेल समिति ने अनुसार उन्हें अपने देश में 50 साल से चल रहे गृह युद्ध को खत्म करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति हुआन मानुएल सांतोस और फार्क नेता करीब चार साल से जारी वार्ताओं के दौर के बाद समझौते तक पहुंचे थे।
कोलंबिया का गृह युद्ध दुनिया के सबसे जानलेवा संघर्षों में गिना जाता है। वर्ष 1964 में शुरू हुई इस लड़ाई के अंत तक करीब दो लाख बीस हजार लोगों की जान जा चुकी है और 80 लाख लोग विस्थापित हुए। हालांकि कोलंबिया में वामपंथी विद्रोही लड़ाकों के साथ शांति समझौते को जनमत संग्रह में ठुकरा दिया गया है। बहुत से कोलंबियाई लोगों का कहना है कि शांति समझौते में फार्क को लेकर नरमी बरती गई। सांतोस को नोबेल पुरस्कार के तहत अस्सी लाख स्वीडिश क्रोनर यानी 9.24 लाख डॉलर की राशि मिलेगी। शांति का नोबेल छह नोबेल पुरस्कारों में अकेला ऐसा पुरस्कार है जिसकी घोषणा स्वीडन में नहीं, बल्कि नॉर्वे में होती है। नोबेल पुरस्कार शुरू करने वाले अल्फ्रेड अपनी इस पहल में नॉर्वे को भी जोडऩा चाहते थे क्योंकि उस वक्त नॉर्वे और स्वीडन का आपस में एक संघ था।
नेपाल के काठमांडु में स्थित एक जगह है कपूरधरा, ये जगह धार्मिक उद्देश्य से ही जानी जाती है। यहां कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिनके दर्शन करने सालाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इन्हीं पवित्र स्थलों में से एक जगह ऐसी है, जहां श्रीविष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण के चरण चिन्ह हैं।
कहा जाता है कि स्वयं मुरलीधर कभी यहां आए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 5 हजार वर्ष पहले इसी जगह पर, जिसे आज कपूरधरा कहा जाता है, यहां सूखा पड़ गया था। श्रीकृष्ण यहां पधारे और उन्होंने अपनी कमान से एक तीर जमीन की ओर छोड़ा, वह तीर जहां लगा वहां से जल का फुव्वारा फूट पड़ा। वह पानी बेहद स्वच्छ और कपूर की तरह ही बिल्कुल सफेद था। यही कारण है कि इस जगह को कपूरधरा के नाम से जाना जाता है। आज कपूरधरा में वह स्थान है जहां श्रीकृष्ण के पवित्र पद्म चिन्ह मौजूद हैं। लोग दुनिया के कोने-कोने से यहां आते हैं।
सोलेनाइन हरे आलू में पाए जाने वाले विषैले पदार्थ होते हैं। आलू नाइटशैड (धतूरा) की फैमिली में आता है। इस फैमिली के पौधे अपने में टॉक्सिक कंपाउंड सोलेनाइन जमा करते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इतिहास में बेलाडोना आलू को लोगों की जान लेने के लिए याद किया जाता है। दरअसल इसके बारे में प्रसिद्ध है कि स्कॉटिश के राजा मेकबेथ ने अपने दुश्मनों को मारने के लिए बेलाडोना आलू का इस्तेमाल किया था। आलू में सोलेनाइन इसके तना और अंकूर में जमा होता है। सोलेनाइन खासतौर पर हरा आलू में पाया जाता है। इसी तरह से आलू के अंकुरित हिस्से का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए।
आलू में विटामिन सी, बी कॉम्पलेक्स तथा आयरन , कैल्शियम, मैंगनीज, फास्फोरस तत्व होते हैं। आलू के प्रति 100 ग्राम में 1.6 प्रतिशत प्रोटीन, 22.6 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 0.1 प्रतिशत वसा, 0.4 प्रतिशत खनिज और 97 प्रतिशत कैलोरी पाई जाती है। आलू खाते रहने से रक्त वाहिनियां बड़ी आयु तक लचकदार बनी रहती हैं तथा कठोर नहीं होने पातीं।
यदि दो-तीन आलू उबालकर छिलके सहित थोड़े से दही के साथ खा लिए जाएं तो ये एक संपूर्ण आहार का काम करते हैं। आलू मोटापा नहीं बढ़ाता है। आलू को तलकर तीखे मसाले घी आदि लगाकर खाने से जो चिकनाई पेट में जाती है, वह चिकनाई ही मोटापा बढ़ाती है। आलू को उबालकर या गर्म रेत अथवा गर्म राख में भूनकर खाना लाभकारी है। सूखे आलू में 8.5 प्रतिशत प्रोटीन होता है जबकि सूखे चावलों में 6 - 7 प्रतिशत प्रोटीन होता है। इस प्रकार आलू में अधिक प्रोटीन पाया जाता है। आलू में मुर्गियों के चूजों जैसी प्रोटीन होती है। बड़ी आयु वालों के लिए प्रोटीन आवश्यक है। आलू की प्रोटीन बूढ़ों के लिए बहुत ही शक्ति देने वाली और वृद्धावस्था की कमजोरी दूर करने वाली होती है। आलू रक्तचाप को सामान्य बनाने में लाभ करता है क्योंकि आलू में मैग्निशियम पाया जाता है।
1. माधव गाडगिल रिपोर्ट निम्न में से किससे संबंधित है?
(अ) स्वच्छ गंगा मिशन (ब) पश्चिमी घाट (स) पूर्वी घाट (द) जलवायु परिवर्तन
2. विश्व हृदय दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 22 सितंबर (ब)25 सितंबर (स)27 सितंबर(द)29 सितंबर
3. जी -20 देशों का वर्तमान अध्यक्ष कौन सा देश है?
(अ) फ्रांस (ब) जापान (स)ऑस्ट्रेलिया (द) अमेरिका
4. हाल ही में किसने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है?
(अ) पी. सेव्मंगलम (ब) टी. अन्नामूत्र्ति (स) ओ. पन्नीरसेल्वम (द) टी. एन. सुरेश कुमार
5. केटलोनिआ क्षेत्र ने नवंबर में स्वतंत्रता जनमत संग्रह कराने के फरमान पर हस्ताक्षर किए हैं, यह क्षेत्र किस देश के साथ जुड़ा हुआ है?
(अ) जर्मनी (ब) इटली (स) फ्रांस (द) स्पेन
6. हाल ही में माउंट ओन्टेक पर्वत में ज्वालामुखी विस्फोट किस देश में हुआ है, जिसमें 30 लोगों की मृत्यु हो गई?
(अ) दक्षिण कोरिया (ब) जापान (स) इंडोनेशिया (द) भारत
7. हाल ही में, भारत ने किस देश के साथ बिजली ग्रिड कनेक्टिविटी के लिए अपनी मंजूरी दे दी है ?
(अ) थाईलैंड (ब) नेपाल (स) पाकिस्तान (द) बांग्लादेश
8. टाटा इंटरनेशनल के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) वी वी डागा (ब)जी. के. पिल्लै (स) सीमा मल्होत्रा (द) टी. एन. सुरेश कुमार
9. निम्नलिखित में से कौन सा पृथ्वी के अधिकतम प्रतिशत क्षेत्र पर फैला हुआ है?
(अ) शुष्क प्रदेश (ब) अद्र्ध शुष्क प्रदेश (स) उपाद्र्र प्रदेश (द) आद्र्र प्रदेश
10. अण्डमान और निकोबार द्वीपों की आदिवासी जनसंख्या किस जाति की है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया श्रम जाति (ब) काकेशस जाति (स) मंगोलायाड जाति (द) नीग्रोसम जाति
11. निम्नलिखित नदियों में से किनके स्रोत बिन्दु लगभग एक ही हैं?
(अ) ब्रह्मपुत्र और गंगा (ब) तापी और व्यास (स) ब्रह्मपुत्र और सिंध (द) सिंध और गंगा
12. किस वर्ष इंडियन फॉरेस्ट एक्ट बना?
(अ) 1865 में (ब) 1927 में (स) 1875 में (द) 1878 में
13. निम्नलिखित में से किस ग्रह की विषुवतीय त्रिज्या सर्वाधिक होती है?
(अ) मंगल (ब) पृथ्वी (स) बृहस्पति (द) शनि
14. सोने की रेत मुख्य रूप से किस क्षेत्र में पाई जाती है?
(अ) अंटार्कटिका के तटीय भागों में (ब) दक्षिण अफ्रीका के तटीय भागों में (स) केरल के तटीय भागों में (द) अलास्का के तटीय भागों में
15. अंतर्राष्टï्रीय मुद्रा कोष की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(अ) 1943 में (ब) 1942 में (स) 1945 में (द) 1944 में
16. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना काल में नए रोजगार अवसरों के सृजन का लक्ष्य है, लगभग?
(अ) 680 लाख (ब) 780 लाख (स) 480 लाख (द) 580 लाख
17. निम्नलिखित में से किस उत्पादन के लिए भेड़ों को पाला जाता है?
(अ) दूध के लिए (ब) ऊन के लिए (स) मांस के लिए (द) उपर्युक्त सभी के लिए
18. स्त्रियों की पोशाक में सुधार का आंदोलन किसने शुरू किया?
(अ) श्रीमती ऑस्कर ने (ब) श्रीमती डेविड ने (स) श्रीमती स्टैण्टोन ने (द) श्रीमती विलियम ने
19. कार्ल माक्र्स किस देश का निवासी था?
(अ) इंग्लैंड (ब) फ्रांस (स) रूस (द) जर्मनी
20. प्राथमिक क्रियाकलापों में लगे हुए श्रमिकों को निम्नलिखित नाम से जाना जाता है?
(अ) सफेद कॉलर (ब) सुनहरा कॉलर (स) लाल कॉलर (द) नीला कॉलर
21. उच्च ताप जनित पेटियां हैं?
(अ) धु्रवीय एवं उपधु्रवीय वायुदाब पेटियां (ब) उपधु्रवीय व शीतोष्ण पेटियां (स) विषुवतरेखीय निम्नदाब (द) उपधु्रवीय व विषुवत् रेखीय पेटियां
22. अति सघन कुहरे के समय दृश्यता कितनी रहती है?
(अ) 1 किमी से अधिक (ब) 550 मीटर से 1 किमी (स) 330 से 550 मीटर (द) 330 मीटर से भी कम
23. रॉक्साल्ट, एनहाइड्राइट एवं जिप्सम, ये सभी हैं?
(अ) कार्बनिक निक्षेप (ब) वाष्पित निक्षेप (स) अश्ममुद्रनीय निक्षेप (द) अपरदी निक्षेप
24. एजेंट ऑरेंज निम्र में से क्या है?
(अ) वियतनाम की खुफिया एजेंसी (ब) वियतनाम की विधि संहिता (स) जहर (द) राजनीतिक संगठन
25. प्रथम व्यक्ति, जिसने यह कहा कि पृथ्वी एक गोला है, वह था?
(अ) कोपर्निकस (ब) एराटॉस्थिनी (स) गैलीलियो (द) आर्किमिडीज
26. निम्नलिखित में से किस अदृश्य निर्यात की संज्ञा दी जाती है?
(अ) सेवाओं का निर्यात (ब) प्रतिबंधित वस्तुओं का निर्यात (स) वस्तुओं का अवैध निर्यात (द) तस्करों द्वारा किया जाने वाला निर्यात
27. विश्व में सर्वाधिक सकल घरेलू उत्पाद वाला देश कौन सा है?
(अ) अमेरिका (ब) जापान (स) चीन (द) स्विट्जरलैंड
28. मूच्र्छना का आरंभ जाति गायन में निम्नलिखित में से किस स्वर से किया जाता है?
(अ) न्यास (ब) अपन्यास (स) अंश (द) ग्रह
29. भारतीय वायुसेना का गठन किस वर्ष हुआ?
(अ) 1950 (ब) 1940 (स) 1932 (द) 1960
सही जवाब- 1.(ब) पश्चिमी घाट, 2.(द)29 सितंबर, 3.(स) ऑस्ट्रेलिया, 4.(स)ओ. पन्नीरसेल्वम, 5.(द) स्पेन, 6.(ब) जापान, 7.(ब) नेपाल, 8.(ब)जी. के. पिल्लै, 9.(अ) शुष्क प्रदेश, 10.(द) नीग्रोसम जाति, 11.(स) ब्रह्मपुत्र और सिंध, 12.(ब) 1927 में, 13.(स) बृहस्पति, 14.(द) अलास्का के तटीय भागों में, 15.(स) 1945 में, 16.(अ) 680 लाख, 17.(द)उपर्युक्त सभी के लिए, 18.(स) श्रीमती स्टैण्टोन ने, 19.(द) जर्मनी, 20.(स) लाल कॉलर, 21.(स) विषुवतरेखीय निम्नदाब, 22.(द) 330 मीटर से भी कम, 23.(ब) वाष्पित निक्षेप, 24.(स) जहर, 25.(अ) कोपर्निकस, 26.(अ) सेवाओं का निर्यात, 27.(अ) अमेरिका, 28.(स) अंश, 29.(स) 1932।
मसाई दक्षिणी केन्या और उत्तरी तंजानिया में निवास कर रहे अद्र्ध$-खानाबदोश लोगों का एक नीलोटिक जातीय समूह हैं। वह महान अफ्रीकी झीलों के कई खेल पार्क के पास निवास करने और विशिष्ट रीति-रिवाज और पोशाक के कारण सबसे अच्छी ज्ञात स्थानीय आबादी हैं। वह नीलो-साहरन भाषा समूह की मां भाषा बोलते हैं। वह केन्या और तंजानिया की आधिकारिक भाषाओं, स्वाहिली और अंग्रेजी में भी शिक्षित है।
मसाई निलोत जनजाति है। वे महान अफ्रीकी झीलों के आसपास निवास करते हैं। निलोत लोग नीलो-साहरन भाषा समूह की भाषाएं बोलते हैं और पूर्वी अफ्रीका में दक्षिण सूडान के रास्ते से आए हैं। ज़्यादातर निलोत लोग, मसाई लोग सहित अपने मवेशियों के चरवाहे हैं और योद्धाओं के रूप में वो अपनी भयानक प्रतिष्ठा के लिए प्रसिद्ध हैं। बांटू लोगों की तरह पूर्वी अफ्रीका के मसाई और ज़्यादातर निलोत लोगों ने अपने पड़ोसियों के कई रिवाजों और प्रथाओं को अपना लिया है।
अपने स्वयं के मौखिक इतिहास के अनुसार, मसाई तुर्काना झील (उत्तर पश्चिमी केन्या) के उत्तर में निचली नील घाटी से उत्पन्न हुए और 15 वीं सदी के आसपास दक्षिण पलायन शुरू किया। 17 वीं और 18 वीं सदी में वो उत्तरी केन्या और केंद्रीय तंजानिया के खुले मैदान में पहुंचे। पहले से ही इस क्षेत्र में बसे लोगों को मसाई ने बलपूर्वक विस्थापित कर दिया और जबकि बाकियों को आत्मसात कर लिया।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 1 रॉकस्टार नॉर्थ द्वारा विकसित और रॉकस्टार गेम्स द्वारा प्रकाशित खुली दुनिया डिज़ाईन वाला एक एक्शन रोमांच वीडियो गेम है। इसे प्लेस्टेशन 3 और एक्सबॉक्स 360 के लिए 17 सितंबर 2013 को जारी किया गया था।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 1 एक एक्शन रोमांच गेम है जो अन्य पुरुष के नज़रिए से खेला जाता है। कहानी में प्रगति करने के लिए, खिलाड़ी मिशन पूरा करते हैं जो कि अटल उद्देश्यों वाले रैखिक परिदृश्य होते हैं। मिशन के बाहर खिलाड़ी स्वतंत्र रूप से खुली दुनिया घूम सकते हैं। गेम में सैन एंड्रियास के अंदर एक खुला देहात क्षेत्र और लॉस सैंटोस ( लॉस एंजेलिस पर आधारित) नाम का काल्पनिक शहर है और इस प्रकार ग्रैंड थेफ्ट ऑटो ङ्क की दुनिया श्रृंखला में पहले की प्रविष्टियों की तुलना में कहीं अधिक बड़े क्षेत्र वाली है।
भारत उप-महाद्वीप की जनसंख्या विश्व का 15 प्रतिशत है और यहां विकास कार्यक्रमों जैसे कई कारणों से इसमें धीरे-धीरे जनसांख्यिकी परिवर्तन हो रहा है। प्रजनन और मृत्यु दर में आई गिरावट के साथ बच्चों के जीवन और जीवन प्रत्याशा में वृद्धि से जनसांख्यिकी में परिवर्तन आया है। साथ ही एक महत्वपूर्ण कारक वृद्ध लोगों की बढ़ती हुई संख्या भी है। 1951 में 60 से ज्यादा उम्र के लोगों की जनसंख्या 20 मिलियन थी। तीन दशक बाद 1981 में यह संख्या 43 मिलियन तक पहुंच गई और वहीं आगे के दशकों, 1991 में यह 55.30 मिलियन तक पहुंच गई।
वर्ष 2001 में यह संख्या बढक़र 76.5 मिलियन तक और वर्ष 2011 में 103.2 मिलियन तक पहुंच गई। भारत में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए प्रमुख मंत्रालय के बतौर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वृद्ध व्यक्तियों पर राष्ट्रीय नीति (एनपीओपी), 1999 में वृद्धों के कल्याण के लिए सभी मुद्दे उठाए गए हैं और 60 साल और उससे ऊपर के व्यक्ति की पहचान वरिष्ठ नागरिक के बतौर की गई है। एनपीओपी का अनुसरण करते हुए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की अध्यक्षता में, 1999 में ही वृद्ध व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय परिषद (एनसीओपी) बनाई गई जो कि नीतियों के कार्यान्वयन की देख-रेख करेगी। एनपीओपी के कार्यान्वयन के लिए एक अन्य समन्वय उपायों के अंतर्गत सामाजिक न्याय और सषक्तिकरण मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में एक अंतर मंत्रालयी समिति गठित की गई है जिसमें 22 मंत्रालय/विभाग शामिल हैं।
भारत में अभिभावक और वरिष्ठ नागरिक और भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 दिसम्बर 2007 से लागू है जो अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिक की जरूरत के मुताबिक उनका भरण-पोषण और कल्याण सुनिश्चित करता है। अधिनियम में - अभिभावकों/वरिष्ठ नागरिकों को उनके बच्चों/संबंधियों द्वारा भरण-पोषण को अनिवार्य और ट्रिब्यूनल द्वारा कानूनी बनाया गया है। वरिष्ठ नागरिकों की उनके संबंधियों द्वारा अनदेखी करने पर उनकी संपत्ति का हस्तांतरण करा लिए जाने, निर्धन वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धा आश्रम बनाने, वरिष्ठ नागरिकों को उचित चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराने का भी प्रावधान इस अधिनियम में किया गया है।
दूसरे विश्व युद्ध के बाद जर्मनी दो हिस्सों में बंटा और 40 साल तक अलग अलग रहा, लेकिन 9 नवंबर 1989 को लोगों ने बर्लिन की दीवार गिरा दी। इसके बाद 3 अक्टूबर 1990 को जर्मनी एक हो गया। 155 किलोमीटर लंबी बर्लिन की दीवार के टुकड़े अब लोग अपने साथ लिफाफों में ऐतिहासिक समृति के तौर पर ले जाते हैं। इन्हें खूबसूरत रंगों में रंग कर बेचा जाता है।
बर्लिन की दीवार का निर्माण 13 अगस्त 1961 को शुरु हुआ और 9 नवम्बर, 1989 के बाद के सप्ताहों में इसे तोड़ दिया गया। बर्लिन की दीवार अंदरुनी जर्मन सीमा का सबसे प्रमुख भाग थी और शीत युद्ध का प्रमुख प्रतीक थी।
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जब जर्मनी का विभाजन हो गया, तो सैंकड़ों कारीगर और व्यवसायी प्रतिदिन पूर्वी बर्लिन को छोडक़र पश्चिमी बर्लिन जाने लगे। बहुत से लोग राजनैतिक कारणों से भी समाजवादी पूर्वी जर्मनी को छोडक़र पूंजीवादी पश्चिमी जर्मनी जाने लगे । इससे पूर्वी जर्मनी को आर्थिक और राजनैतिक रूप से बहुत हानि होने लगी। बर्लिन दीवार का उद्देश्य इसी प्रवासन को रोकना था। इस दीवार के विचार की कल्पना वाल्टर उल्ब्रिख़्त के प्रशासन ने की और सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव ने इसे मंजूरी दी।
बर्लिन की दीवार बनने से यह प्रवास बहुत कम हो गया - 1949 और 1962 के बीच में जहां 25 लाख लोगों ने प्रवास किया वहीं 1962 और 1989 के बीच केवल 5 हजार लोगों ने। लेकिन इस दीवार का बनना समाजवादी गुट के प्रचार तंत्र के लिए बहुत बुरा साबित हुआ। पश्चिम के लोगों के लिए यह समाजवादी अत्याचार का प्रतीक बन गई, खास तौर पर जब बहुत से लोगों को सीमा पार करते हुए गोली मार दी गई। बहुत से लोगों ने सीमा पार करने के अनोखे तरीके खोजे - सुरंग बनाकर, गरम हवा के गुब्बारों से, दीवार के ऊपर गुजरती तारों पर खिसककर, या तेज रफ्तार गाडिय़ों से सडक़ अवरोधों को तोड़ते हुए।
1980 के दशक में सोवियत आधिपत्य के पतन होने से पूर्वी जर्मनी में राजनैतिक उदारीकरण शुरू हुआ और सीमा नियमों को ढीला किया गया। इससे पूर्वी जर्मनी में बहुत से प्रदर्शन हुए और अंतत: सरकार का पतन हुआ। 9 नवम्बर 1989 को घोषणा की गई कि सीमा पर आवागमन पर से रोक हटा दी गई है। पूर्वी और पश्चिमा बर्लिन दोनों ओर से लोगों के बड़े बड़े समूह बर्लिन की दीवार को पारकर एक-दूसरे से मिले। अगले कुछ सप्ताहों में उल्लास का माहौल रहा और लोग धीरे-धीरे दीवार के टुकड़े तोडक़र यादगार के लिए ले गए। बाद में बड़े उपकरणों का प्रयोग करके इसे ढहा दिया गया। इस तरह 3 अक्तूबर 1990 को जर्मनी फिर से एक हो गया।
1. किस कंपनी ने एशियाई निगमित सामाजिक दायित्व पुरस्कार(Asian Corporate Social Responsibility Award) प्राप्त किया है?
(अ) ओएनजीसी (ब) टाटा स्टील की सुखिंदा क्रोमाइट खान (स) एनएचपीसी (द) एनटीपीसी
2. हाल ही में पता लगाई गई कंप्यूटर बग शेलशॉक (स्॥श्वरुरु स्॥ह्रष्ट्य) कंप्यूटर के किस प्रोग्राम के साथ संबंधित है?
(अ) नोटपैड (ब) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (स) गूगल ड्राइव (द)बैश (लिनक्स)
3. दक्षिण एशिया के निम्नलिखित देशों में से क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन सबसे छोटा है?
(अ) मालदीव (ब) भूटान (स) श्रीलंका (द) बांग्लादेश
4. किस नगर को निषिद्ध नगर कहा जाता है?
(अ) शंघाई (ब) सैन फ्रांसिस्को (स) न्यूयॉर्क (द) ल्हासा
5. विश्व में अधिकतम सम्भाव्य जलशक्ति वाले कतिपय नदी बेसिन हैं?
(अ) कांगो, कोलंबिया, यांग्टिसी (ब) कांगो, अमेजन, नर्मदा (स) कोलोरेडो, नर्मदा, सेण्ट लॉरेन्स (द) नील, अमेजन, ओव
6. उष्ण कटिबंधीय आद्र्र सदाहरित वन पाए जाते हैं?
(अ) शिलांग पठार (ब) शिवालिक (स) दक्कन पठार (द) दक्षिण भारत
7. भारत में कागज उद्योग का प्रथम सफल कारखाना सन् 1870 में निम्न में से किस स्थान पर लगाया गया?
(अ) ट्रैंकूवर, चेन्नई (ब) बालीगंज, कोलकाता (स) लखनऊ, उत्तरप्रदेश (द) सीरामपुर, पश्चिम बंगाल
8. पार्वती परियोजना निम्नलिखित में से किस राज्य की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना के रूप में विकसित की जाएगी?
(अ) जम्मू-कश्मीर (ब) हिमाचल प्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) बिहार
9. भारत का 90 प्रतिशत अभ्रक झारखंड में पाया जाता है, इस अभ्रक को क्या कहा जाता है?
(अ) करैया (ब) झिबारो (स) रूबी वैराइटी (द) हुरा
10. रेणुकूट स्थित एल्युमीनियम की फैक्टरी, हिण्डाल्को का वहां स्थित होने का मूल कारण है?
(अ) कच्चे माल की निकटता (ब) बिजली की प्रचुर आपूर्ति (स) प्रभावी परिवहन नेटवर्क (द) बाजार की निकटता
11. भारत में कुल राष्टï्रीय राजमार्गोे की संख्या कितनी है?
(अ)110 (ब) 152 (स) 166 (द) 172
12. भारतीय रिजर्व बैंक निम्नलिखित में से किस माध्यम को वित्त प्रदान करता है?
(अ) कृषि को सीधा वित्त प्रदान करता है (ब) प्राथमिक सहकारी समितियों को वित्त प्रदान करता है (स) राज्य सहकारी बैंकों को वित्त प्रदान करता है (द) कृषि को वित्त प्रदान नहीं करता है
13. माई चाइना डायरी के लेखक कौन हैं?
(अ) जुबीन मेहता (ब) खुशवंत सिंह (स) के. नटवर सिंह (द) सिस्टर जेस्मे
14. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 15 मार्च (ब) 15 अप्रैल (स) 15 मई (द) 15 जून
15. पारिवारिक वातावरण में सौहार्दपूर्ण स्थिति के साथ यदि कोई पारिवारिक समस्या है, तो उसका जल्द से जल्द समाधान करने, विवाह आदि पारिवारिक मुद्दों को निपटाने के लिए परिवार न्यायालयों की स्थापना परिवार न्यायालय के कौन से अधिनियम के द्वारा की गई है?
(अ) अधिनियम 1980 (ब) अधिनियम 1984 (स) अधिनियम 1990 (द) अधिनियम 1955
16. भारत में सर्वप्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा निम्नलिखित में से किस एक स्थान से अंतरिक्ष में रवाना किए गए थे?
(अ) बैकानूर (ब) केप केनावरेल (स) कोरू (द) ताशकंद
17. लोकायुक्त व उपलोकायुक्त अधिनियम सर्वप्रथम पारित किया गया?
(अ) महाराष्टï्र में (ब) पश्चिम बंगाल में (स) कर्नाटक में (द) उड़ीसा में
18. स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के निवार्चित पदधारकों को हटाने के लिए वापस बुलाने का प्रावधान लागू किया गया?
(अ) बिहार में (ब) केरल में (स) मध्यप्रदेश में (द) हरियाणा में
19. साओ पाउलो किस देश की नई राजधानी है?
(अ) ब्राजील की (ब) फ्रांस (स) थाइलैंड (द) इनमें से कोई नहीं
20. जिप्सम सर्वाधिक मात्रा में भारत के किस राज्य में पाया जाता है?
(अ) राजस्थान में (ब) मध्यप्रदेश (स) महाराष्टï्र (द) गुजरात
21. पानीपत का द्वितीय युद्घ 1556 में किस-किस के बीच हुआ था?
(अ) हेमू और अकबर के बीच (ब) बाबर और इब्राहीम लोदी के बीच (स) अहमदशाह अब्दाली और मराठों के बीच (द) अकबर और मराठों के बीच
22. सत्यार्थ प्रकाश की रचना किसने की थी?
(अ) स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने (ब) स्वामी विवेकानंद ने (स) स्वामी दयानंद सरस्वती ने (द)इनमें से कोई नहीं
23.ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना किस वर्ष हुई?
(अ) 1920 (ब) 1930 (स)1940 (द) 1950
24. संसार में सबसे ज्यादा लंबे कद के लोगों की प्रजाति कौन सी है?
(अ) पिग्मी (ब) नीग्रो (स) अल्पाइन (द) ऑस्टे्रलॉयड
25. दक्षिणी गोलाद्र्ध के निम्नलिखित किस देश सडक़ों का जाल अधिक विस्तृत है?
(अ) ब्राजील (ब) अर्जेंटिना (स) न्यूजीलैंड (द) चिली
26. मेसाबी रेंज किससे संबंधित है?
(अ) लौह-अयस्क (ब) पेट्रोलियम (स) कोयला (द) सोना
27. भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार कहां स्थित है?
(अ) मुंबई (ब) दिल्ली (स) हैदराबाद (द) कोलकाता
सही जवाब- 1.(ब) टाटा स्टील की सुखिंदा क्रोमाइट खान, 2.(द)बैश (लिनक्स), 3.(अ) मालदीव, 4.(द) ल्हासा, 5.(अ) कांगो, कोलंबिया, यांग्टिसी, 6.(अ)शिलांग पठार, 7.(ब) बालीगंज, कोलकाता, 8.(ब) हिमाचल प्रदेश, 9.(स) रूबी वैराइटी, 10.(ब) बिजली की प्रचुर आपूर्ति, 11.(द)172, 12.(स) राज्य सहकारी बैंकों को वित्त प्रदान करता है, 13.(स) के. नटवर सिंह,14.(अ) 15 मार्च, 15.(ब) अधिनियम 1984, 16.(अ) बैकानूर, 17.(द) उड़ीसा में, 18.(ब) केरल में, 19.(अ) ब्राजील की, 20.(अ) राजस्थान में, 21.(द) गोल्फ की, 22.(स) स्वामी दयानंद सरस्वती ने, 23.(अ)1920, 24.(द) ऑस्टे्रलॉयड, 25.(ब) अर्जेंटिना, 26. (अ) लौह-अयस्क, 27.(ब) दिल्ली।
विक्रमादित्य एक उपाधि थी जिसे प्राचीन भारत के अनेक शक्तिशाली सम्राटों ने धारण किया। इनमें मुख्य थे- चंद्रगुप्त द्वितीय, उसका पुत्र स्कंदगुप्त, चालुक्य राजा विक्रमादित्य प्रथम, त्रिभुवन मल्ल। इनमें चंद्रगुप्त द्वितीय सबसे प्रसिद्घ हैं। उसकी राजधानी उज्जैन थी। संभवत: कालिदास उसी के शासनकाल में हुए। विक्रम संवत् विक्रमादित्य का चलाया हुआ बताया जाता है। इसका आरंभ ई.पू. 58 से माना जाता है, परंतु इतिहास में उस समय किसी विक्रमादित्य का उल्लेख नहीं मिलता।
वैज्ञानिकों ने एड्स महामारी की उत्पत्ति का पता लगा लिया गया है और कहा जा रहा है कि इसकी उत्पत्ति किन्शासा शहर में हुई, जो कि अब कॉन्गो गणराज्य के रूप में जाना जाता है।
इस बीमारी के सामने आने के 30 साल बाद इसकी उत्पत्ति का पता चल पाया है। साइंस जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है वैज्ञानिकों ने वायरस के जैनेटिक कोड के नमूनों का विश्लेषण किया। प्रमाणों में इसकी उत्पत्ति किन्शासा में होने का पता चला। रिपोर्ट के मुताबिक तेज़ी से बढ़ती वेश्यावृत्ति, आबादी और दवाखानों में संक्रमित सुइयों का उपयोग संभवत इस वायरस के फैलने का कारण बने। दुनिया भर की नजऱों में एचआईवी 1980 के दशक में आया था और कऱीब साढ़े सात करोड़ लोग एचआईवी से ग्रस्त हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि असुरक्षित यौन संबंधों से एड्स तेज़ी से फैला। ऑक्सफ़ोर्ड और बेल्जियम की ल्यूवेन यूनिवर्सिटी की शोध टीमों ने एचआईवी की फैमिली ट्री की पुनर्संरचना बनाने का प्रयास किया। वैज्ञानिकों के मुताबिक एचआईवी चिंपैज़ी वायरस का परिवर्तित रूप है, यह सिमियन इम्युनोडिफिसिएंसी वायरस के नाम से भी जाना जाता है। किन्शासा बुशमीट का बड़ा बाज़ार था और संभवत संक्रमित खून के संपर्क में आने से यह मनुष्यों तक पहुंचा। वायरस कई तरीके से फैला। इन वायरस ने चिंपैंज़ी, गोरिल्ला, बंदर और फिर मनुष्यों को अपने प्रभाव में लिया। मसलन, एचआईवी-1 सबग्रुप ओ ने कैमरून में लाखों लोगों को संक्रमित किया।
एचआईवी-1 सब ग्रुप एम दुनिया के हर हिस्से में फैला में लाखों लोगों को अपनी गिरफ़्त में लिया। 1920 के दशक तक किन्शासा बेल्जियन कॉन्गो का हिस्सा था और 1966 तक इसे लियोपोल्डविले कहा जाता था। शहर में बड़ी संख्या में पुरुष आए और किन्शासा का लिंग अनुपात बिगडक़र प्रति स्त्री दो पुरुष हो गया। इसका नतीजा वैश्यावृति तेज़ी से फैली। ये दोनों प्रकार के वायरस लगभग एक ही तेज़ी से फैलते रहे। स्वास्थ्य शिविरों में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही संक्रमित सुइयों ने इस वायरस को मानों पंख ही लगा दिए।
विविध जानकारी
* कीड़े-मकौड़े खाने वाले पौधे- धरती पर कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो कीड़े मकौड़े खाते हैं। अपनी नाइट्रोजन की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए वे ऐसा करते हैं पिचर प्लान्ट,वीनस ïलाई टेप ब्लेैडर बर्र आदि ऐसे ही पौधे हैं जो कीड़े - मकौड़े खाते हैं।
*सबसे हल्के बीज- आर्किड पौधें के बीज वजन में इतने हल्के होते है कि दस लाख बीजों का वजन केवल एक ग्राम होता है
* सूरज की तरफ खिलने वाला फूल- सूरजमुखी का पौधा ऐसा विचित्र पौधा है जिसका फूल हमेशा ही सूरज की तरफ झुका रहता हैैैै।
* कॉफी की खोज- कॉफी आविष्कार भेड़-बकरियों ने किया था, कॉफी एक पौधे के बीजों से बनाई जाती है। बहुत समय पहले इस पौधे के बीज खाकर बकरियां मस्त हो गई थीं और तभी से मनुष्य को कॉफी का महत्व पता चला।
* सबसे भारी लकड़ी-बाक्सवुड नामक पौधे की लकड़ी इतनी भारी होती है कि यह पानी में तैरती नहीं, बल्कि डूब जाती है।
*कुत्ता फूल- बाग-बगीचों में एक फूल ऐसा मिलता है जिसको यदि किनारे से दबाया जाए तो आगे से वह कुत्ते की तरह मुंह फाड़ता है इसे आम भाषा में कुत्ता फूल कहते हैं।
* सबसे बड़ा तरबूज-अमेरिका के एक खेत में अप्रैल सन् 1980 को 907 किलो वजन का तरबूज पैदा किया गया था।
हिन्दी साहित्य में कृष्ण भक्त तथा रीतिकालीन कवियों में रसखान का महत्वपूर्ण स्थान है। रसखान को रस की ख़ान कहा जाता है। इनके काव्य में भक्ति, श्रृगांर रस दोनों प्रधानता से मिलते हैं।
रसखान कृष्ण भक्त हैं और प्रभु के सगुण और निर्गुण निराकार रूप के प्रति श्रृध्दालु हैं। रसखान के सगुण कृष्ण लीलाएं करते हैं। यथा- बाललीला, रासलीला, फागलीला, कुंजलीला आदि। उन्होंने अपने काव्य की सीमित परिधी में इन असीमित लीलाओं का बहुत सूक्ष्म वर्णन किया है। भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने जिन मुस्लिम हरिभक्तों के लिये कहा था, इन मुसलमान हरिजनन पर कोटिन हिन्दू वारिए उनमें रसखान का नाम सर्वोपरि है। सैय्यद इब्राहीम रसखान का जन्म उपलब्ध स्रोतों के अनुसार सन् 1533 से 1558 के बीच कभी हुआ होगा। अकबर का राज्यकाल 1556-1605 है, ये लगभग अकबर के समकालीन हैं। जन्मस्थान पिहानी कुछ लोगों के मतानुसार दिल्ली के समीप है। कुछ और लोगों के मतानुसार यह पिहानी उत्तरप्रदेश के हरदोई जि़ले में है। मृत्यु के बारे में कोई प्रामाणिक तथ्य नहीं मिलते हैं। रसखान ने भागवत का अनुवाद फारसी में भी किया।
मथुरा (उप्र) के महावन में रसखान की समाधि बनी हुई है।
भारत में छपाई
छपाई एक कलाकृति है। यह प्रारंभिक चित्र के समान प्रकार में लगभग विविधता की अनुमति देती है। भारत में छपाई का इतिहास 1556 से शुरू होता है। इस युग में गोवा में पुर्तगालियों ने छपाई की मशीन लगाई। अंतर्राष्ट्रीय संदर्भ में देखने पर यह ज्ञात होता है कि कला की यह विधा ग्यूटेर्नबर्ग कीबाइबल की एक शताब्दी बाद भारत में आई। प्रसिद्ध कालाकार थोमस डैनियल (1749-1840) तथा विलियम डैनियल (1769-1837) ने ओरियन्टल सिनरी शीर्षक से कलमकारी की 6 श्रृंखलाओंको प्रस्तुत किया। 1786 में डैनियल ने ट्वेल्व व्यूज ऑफ कलकत्ता शीर्षक वाले एक रंग की कलमकारी का एलबम प्रकाशित किया। यह पहला मौका था जब भारत में लिथोग्राफी एक ही कागज पर छपाई की संभावना की तलाश की गई। 1822 में फ्रांसीसी कलाकार डी. सैविगनैक ने एक ही कागज पर लिथोग्राफी रूप में छपाई की।
1870 के दशक में कैलेन्डर, पुस्तक तथा अन्य प्रकाशनों के लिए छपी हुई तस्वीरों की मांग बढ़ी। इसके परिणाम स्वरूप एक ही कागज परछपाई की लोकप्रियता बढ़ी। आगे पूरे भारत में अनेक आर्ट स्टुडियो तथा छापेखाने तैयार हुए। कोलकाता के शोवा बाजार और चितपुर बट-ताला को 19वीं शताब्दी के प्रमुख छपाई केंद्र के रूप में देखा गया। मुंशी नवल किशोर ने 1858 में लखनऊ में नवल किशोर प्रेस तथा बुक डिपो की स्थापना की। इसे एशिया में सबसे पुराने छपाई और प्रकशन प्रतिष्ठान के रूप में मान्यता मिली और यहीं स्टोनब्लॉक के साथ अखबार और किताबों की छपाई होने लगी। इसके अतिरिक्त 19वीं शताब्दी के अंत में राजा रवि वर्मा ने मुंबई केघाटकोपर में लिथोग्राफी प्रेस स्थापित किया। रवि वर्मा के प्रेस को प्रसिद्धि मिली और उनके अनेक धार्मिक और धर्म निस्पेक्ष चित्रों की कॉपियों तैयार हुई और आम जनता के लिए तैल चित्र रूप में इनकी छपाई हुई।
20वीं शताब्दी के दूसरे दशक में अबनींद्रनाथ टैगोर, गगनेंद्रनाथ टैगोर तथा समरेंद्रनाथ टैगोर द्वारा छपाई को सृजनात्मक माध्यम का रूप दिया गया। इन तीनों ने सामूहिक रूप से बिचित्र क्लब की स्थापना की ताकि कटी हुई लकड़ी तथा कटे हुए पत्थरों से चित्रकारी और छपाई हो सके। इस क्लब के एक अन्य प्रमुख व्यक्ति थे मुकुलचंद्र डे,जिन्हें 1916 में रवींद्रनाथ टैगोर ने जेम्स ब्लाइंडिंग स्लोन से नक्काशी तकनीक सीखने के लिए अमेरिका भेजा। 1921 में शांति निकेतन में नंदलाल बोस ने कला भवन की स्थापना की। इसके साथ भारत में छपाई कला लोकप्रिय हुई। 1924 में चीन और जापान की यात्रा से वह चीनी घिसाई तथा जापानी रंग वाली लकड़ी से छपाई का माध्यम लेकर आए। इस कारण कला भवन के विद्यार्थियों ने सुदूर पूर्व की मौलिक छपाई के साथ सीधा संपर्क स्थापित किया। 1930 से 40 के बीच बिनोदबिहारी मुखर्जी तथा रामकिंकर बैज ने इस माध्यम का उपयोग किया।
के. जी. सुब्रह्मण्यम ने अपनी कला में लिथोग्राफी, कलमकारी और सेरीग्राफी को शामिल किया। 1970 से लक्ष्मा गौड़, देवराज डाकोजीतथा डीएलएन रेड्डी ने हैदराबाद, आरएम पलनियप्पन तथा आरपी भास्करण ने चेन्नई में तथा चित्त प्रसाद भट्टाचार्य अतिन बसाक में तथा अमिताभ बनर्जी ने कोलकाता में इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण छाप छोड़ी। अहमदाबाद में रॉबर्ट राउसनबर्ग तथा नई दिल्ली के एनजीएमए की छपाई संग्रह से पूरी दुनिया में अपनाए गए विभिन्न व्यवहारों की छाप दिखाई दी। 1990 के दशक में भारतीय प्रिंट मेकर्स गिल्ड की स्थापना के साथ आशा की नई किरण जागी। छपाई के क्षेत्र में डिजीटल टेक्नोलॉजी तथा मेकेनाईज्ड सॉफ्वेटर के आगमन से क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ।
1. कौन-सी साइट, विज्ञापनों को हटाने की वजह से एंटी फेसबुक के रूप में लोकप्रिय हो रही है?
(अ) ट्विटर (ब) स्नेपचैट (स) एलो (द) व्हाट्सएप्प
2. माइक्रोसॉफ्ट द्वारा घोषित किये गए नये ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम क्या है?
(अ) विंडोज 9 (ब) विंडोज 8.2 (स)विंडोज 10 (द)विंडोज 11
3. भारत सरकार द्वारा शुरू किये पुनर्जागरण अभियान का क्या उद्देश्य है?
(अ) कला और संस्कृति को बढ़ावा देना (ब) सरकारी स्कूलों का पुनरुद्धार (स) भारत की आर्थिक विकास दर में वृद्धि (द) राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी
4. सूचना राजपथ किसे कहते हैं?
(अ) इलेक्ट्रॉनिक मेल को (ब) सेल्युलर फोन को (स) इंटरनेट को (द) पेजर को
5. मानव प्रतिरक्षा हीनता विषाणु (एचआईवी) एक जीवधारी है, क्योंकि वह?
(अ) एक कोशिका से दूसरी में जा सकता है (ब) पोषक कोशिका श्वसन को अस्त-व्यस्त कर सकता है (स) स्वत: प्रजनन कर सकता है (द) पोषद में रोग उत्पन्न कर सकता है
6. किन दो कंपनियों ने, वीमेन इन टेक (ङ्खशद्वद्गठ्ठ द्बठ्ठ ञ्जद्गष्द्ध) कार्यक्रम की पहल करने के लिए करार किया है?
(अ) फेसबुक और गूगल (ब) माइक्रोसॉफ्ट और टीसीएस(स) गूगल और इंफोसिस (द) माइक्रोसॉफ्ट और एनआईआईटी
7. कैटालोनिया जनमत संग्रह मतदान योजना बना रहा है, यह किस देश से संबंधित है?
(अ) यूनाइटेड किंगडम (ब) जर्मनी (स) फ्रांस (द) स्पेन
8. कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा किसके द्वारा की जाती है?
(अ) योजना आयोग (ब) राष्ट्रीय किसान आयोग (स) भारतीय खाद्य निगम (द) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग
9. राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन निम्नलिखित में से किस तिथि को किया गया?
(अ) जनवरी, 2003 (ब) अप्रैल, 2003 (स) अक्टूबर, 2003 (द) जनवरी, 2004
10. संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस ग्रह की खोज के लिए गैलीलियो नामक अंतरिक्ष यान भेजा था?
(अ) मंगल (ब) बृहस्पति (स) नेपच्यून (द) शनि
11. सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) टाइटन (ब) मिराण्डा (स) चंद्रमा (द) गैनीमीड
12. वह काल्पनिक रेखा, जो पृथ्वी को दो भागों में बांटती है, वह कहलाती है?
(अ) भूमध्य रेखा (ब) कर्क रेखा (स) मकर रेखा (द) इनमें से कोई नहीं
13. लकड़ी की वस्तुओं को कीड़ों से बचाने के लिए उस पर लेपन किया जाता है?
(अ) जिंक क्लोराइड का (ब) सोडियम क्लोराइड का (स) अमोनियम क्लोराइड का (द) सिल्वर ब्रोमाइड का
14. सिल्वर नाइट्रेट को प्राय: रंगीन बोतलों में क्यों रखते हैं?
(अ) यह वायु में ऑक्सीकृत हो जाता है (ब) यह सफेद बोतलों में वाष्पीकृत हो जाता है (स) यह सूर्य के प्रकाश में विस्फोट हो जाता है (द) यह सूर्य के प्रकाश में अपघटित हो जाता है
15. सोना निम्नलिखित में से कौन से अम्ल में घुल जाता है?
(अ) सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल (ब) सांद्र नाइट्रिक अम्ल (स) ग्लेशियल एसीटिक अम्ल (द) अम्लराज
16. शासक टीपू सुल्तान अंग्रेजों के साथ युद्ध में किस वर्ष मारे गए थे?
(अ) 1857 ई. (ब) 1799 ई. (स) 1793 ई. (द) 1769 ई.
17. किसके शासनकाल में ब्लैक होल की दुर्घटना घटित हुई थी?
(अ) अलीवर्दी खां (ब) मीर जाफर (स) सिराजुद्दौला (द) मीर कासिम
18. डायनोसॉर निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) जीवाश्म पक्षी (ब) लुप्त सरीसृप (स) एककोशीय जंतु (द) प्राचीन जिम्नोस्पर्मी पादप
19. मनुष्य में सर्वप्रथम किस जंतु को पालतू बनाया?
(अ) कुत्ता (ब) बकरी (स) बिल्ली (द) गाय
20. दौड़ लगाते समय मनुष्य का रक्तचाप में निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन होता है?
(अ) बढ़ जाता है (ब) घट जाता है (स) ऊपर-नीचे होता रहता है (द) एक समान रहता है
21. नदियों में जल प्रदूषण की माप निम्नलिखित में से किस आधार पर की जाती है?
(अ) क्लोरीन की घुली हुई मात्रा से (ब) ओजोन की घुली हुई मात्रा से (स) नाइट्रोजन की घुली हुई मात्रा से (द) ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से
22. निम्रलिखित में से कौन-सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है?
(अ) आलू (ब) सोरघम (स) सूरजमुखी (द) मटर
23. आमतौर पर सुरक्षा फ्यूज लगाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला तार किस पदार्थ का बना होता है?
(अ) टिन (ब)सीसा (स) निकेल (द) टिन तथा सीसे का मिश्र धातु
24. दांत का शिखर किसका बना होता है?
(अ) उपास्थि (ब) डेन्टीन (स) एनामिल (द) काइटिन
25. मानव शरीर में सबसे बड़ी ग्रंथि निम्नलिखित में से कौन-सी होती है?
(अ) यकृत (ब) अग्राशय (स) अवटुगं्रथि (द) अमाशय
26. किस कंपनी ने नई कंसेप्ट कार क्यू80 इंस्पायरेशन निकाली है?
(अ) टाटा मोट्र्स (ब) निसान (द) मारुचि (द) फेरारी
सही जवाब- 1.(स) एलो, 2.(स) विंडोज 10, 3.(द) राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी, 4.(स) इंटरनेट को, 5.(स) स्वत: प्रजनन कर सकता है, 6.(द)माइक्रोसॉफ्ट और एनआईआईटी, 7.(द)स्पेन, 8.(द) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग, 9.(द)जनवरी, 2004, 10.(ब) बृहस्पति, 11.(द) गैनीमीड, 12.(अ) भूमध्य रेखा, 13.(अ) जिंक क्लोराइड का, 14.(द) यह सूर्य के प्रकाश में अपघटित हो जाता है, 15.(द) अम्लराज, 16.(ब) 1799 ई., 17.(स) सिराजुद्दौला, 18.(ब) लुप्त सरीसृप, 19.(अ) कुत्ता, 20.(अ) बढ़ जाता है, 21.(द)ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से, 22.(द) मटर, 23.(द) टिन तथा सीसे का मिश्र धातु, 24.(स)एनामिल, 25.(अ) यकृत, 26. (ब) निसान।
द्वितीय विश्व युद्ध के आखिरी दिनों में अगस्त 1944 में वॉरसा विद्रोह के नाम से विख्यात विद्रोह 70 साल बीत जाने के बाद भी विवादों के घेरे से नहीं निकला है।
पहली अगस्त को हर साल वॉरसा में शाम पांच बजे सायरन बजने लगते हैं। यह है शून्य काल की याद, जब जर्मन कब्जावरों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ। यह अधिकृत पोलैंड में प्रतिरोध आंदोलन की सबसे बड़ी सशस्त्र कार्रवाई थी। इसका नतीजा बहुत त्रासद था। दो महीने की लड़ाई में दो लाख लोग मारे गए। उनमें से ज्यादातर असैनिक नागरिक थे। वॉरसा विद्रोह का मूल्यांकन विवादित है। एक के लिए यह देशभक्तिपूर्ण बहादुरी है, जिसके दौरान देश की राजधानी को अपनी ताकत से आजाद करने की कोशिश की गई - तो दूसरों के लिए ऐसी निरर्थक कार्रवाई, जिसने बहुत सी जानें ले ली।
विद्रोह की विरासत को लेकर भी कुछ सालों से विवाद हो रहा है। पिछले सालों में स्मृति समारोहों के दौरान सत्ताधारी राजनीतिज्ञों को उग्र दक्षिणपंथी और राष्ट्रवादी गुटों की आलोचना सहनी पड़ी है। उनका कहना है कि जर्मनी के साथ रिश्ते सामान्य बना कर और यूरोपीय एकीकरण के साथ उन्होंने राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाया।
वॉरसा विद्रोह बुरी तरह से विफल रहा। सोवियत सेना से मदद पाने की उम्मीद पूरी नहीं हुई। करीब 16 हजार भूमिगत लड़ाके मारे गए, 20 हजार घायल हो गए और करीब 15 हजार गिरफ्तार कर लिए गए। डेढ़ से पौने दो लाख आम लोग मारे गए। विद्रोह को दबाने के बाद जर्मनों ने वॉरसा को तहस नहस कर दिया। लोगों को भगा दिया गया या गिरफ्तार कर यातना शिविरों में भेज दिया गया। सजा के इन बर्बर तरीकों का मकसद यह था कि लोग विद्रोह के बारे में सोचें भी नहीं।
लखीसराय
लखीसराय बिहार का एक जिला है । इसका मुख्यालय लखीसराय है। लखीसराय बिहार के महत्वपूर्ण शहरों में एक है। इस जिले का गठन 3 जुलाई 1994 को किया गया था। इससे पहले यह मुंगेर जिला के अंतर्गत आता था।
लखीसराय की स्थापना पाल वंश के दौरान एक धार्मिक-प्रशासनिक केंद्र के रूप में की गई थी। यह क्षेत्र हिंदू और बौद्ध देवी देवताओं के लिए प्रसिद्ध है। बौद्ध साहित्य में इस स्थान को अंगुत्री के नाम से जाना जाता है। इसका अर्थ है- जिला। प्राचीन काल में यह अंग प्रदेश का सीमांत क्षेत्र था। पाल वंश के समय में यह स्थान कुछ समय के लिए राजधानी भी रह चुका है। इस स्थान पर धर्मपाल से संबंधित साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं। जिले के बालगुदर क्षेत्र में मदन पाल का स्मारक (1161-1162) भी पाया गया है। ह्वेनसांग ने इस जगह पर 10 बौद्ध मठ होने के संबंध में विस्तार से बताया है। उनके अनुसार यहां मुख्य रूप से हीनयान संप्रदाय के बौद्ध मतावलंबी आते थे। इतिहास के अनुसार 11वीं सदी में मोहम्मद बिन बख्तियार ने यहां आक्रमण किया था। शेरशाह ने 15वीं सदी में यहां शासन किया था जबकि यहां स्थित सूर्यगढ़ा शेरशाह और मुगल सम्राट हुमायूं (1534) के युद्ध का साक्षी है।
देश की पहली जैतून तेल की रिफाइनरी राजस्थान राज्य के बीकानेर जिले के लूनकरणसर में स्थापित की गई है। इसके साथ ही राजस्थान ऑलिव ऑयल का उत्पादन करने वाला देश का पहला राज्य हो गया है यहां से उत्पादित तेल का ब्रांड नाम ‘राज ओलिव आयल’ है।
इसके लिए लूनकरणसर में करीब छह हैक्टेयर में जैतून के 11 हजार पौधे लगे हैं। वर्ष 2013 में राजस्थान में करीब 80 टन जैतून की पैदावार हुई है। राजस्थान के बीकानेर, अलवर, श्रीगंगानगर तथा नागौर जिलों में करीब 280 हैक्टेयर में जैतून की खेती हो रही है जिसे बढ़ा कर लगभग 5 हजार हैक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है। राजस्थान में पैदा हो रहे जैतून के फलों को लूनकरणसर स्थित रिफाइनरी में भेजा जाएगा जहां तेल निकाला जाएगा। जैतून का तेल मधुमेह और हदय रोग के लिए उपयोगी माना जाता है.
विश्व में जॉर्डन, अल्जीरिया, टयूनिशिया, मोरक्को, टर्की, सीरिया, लीबिया, पूर्तगाल, ग्रीस, इजराइल और स्पेन में जैतून तेल का उत्पादन होता है और भारत में अब तक इन देशों से तेल का आयात किया जाता है। लूनकरणसर में इसकी रिफाइनरी शुरू हो जाने से भारत को जैतून के तेल के आयात पर पैसा कम खर्च करना पड़ेगा।
क्राइसोकोला एक प्रकार का उपरत्न है, जो एक चिकना तथा रेशेदार पत्थर है। यह उपरत्न चिकना होता है। कई बार यह पारभासी को कई बार यह अपारदर्शी रुप में पाया जाता है। इस उपरत्न को देखने पर फिरोजा का आभास होता है। क्राइसोकोला काफी कुछ फिरोजा से मिलता-जुलता है। कई बार इसे देखकर रंगें हुए कैल्सीडोनी व तुरमलीन उपरत्न का भी भ्रम पैदा होता है। स्फटिक ओपल के साथ प्राप्त हुए क्राइसोकोला को ही आभूषण बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। इस उपरत्न में तांबे का समिश्रण होता है। इसलिए यह तांबे की खानों के आसपास पाया जाता है। एलात उपरत्न, क्राइसोकोला की ही एक श्रेणी है और यह विभिन्न श्रेणियों में हरे तथा नीले रंगों के मिश्रण में पाया जाता है।
शुद्ध रुप में पाया जाने वाला क्राइसोकोला गहने बनाने के उद्देश्य से बहुत ही नर्म होता है, लेकिन यह क्वार्टज रुप में पाए जाने से कुछ सख्त हो जाता है। यह उपरत्न नीले-हरे रंग में पाया जाता है। फिरोजा जैसे रंग में पाए जाने से क्राइसोकोला कई कीमती रत्नों के उपरत्न के रुप में उपयोग में लाया जा सकता है।
क्राइसोकोला उपरत्न जायरे, चिली, चीन, इंगलैण्ड, नामीबिया, रुस, ग्रीक, इजराइल, आस्ट्रेलिया, चेक-रिपब्लिक, मेक्सिको, फ्रांस, अफ्रीका, अमेरीका के कुछ देशों में पाया जाता है। अकाबा की खाडी़, जो लाल सागर के उत्तर - पश्चिम में स्थित है, वहां भी यह मिलता है। दक्षिण - पश्चिम अमेरीका के कुछ भागों में भी यह उपरत्न पाया जाता है।.
भारतीय इतिहास में व्यापार के क्षेत्र की जब भी चर्चा होती है, तो उसमें रेशम मार्ग का उल्लेख मिलता है। आज से दो हजार साल पहले चीन में खुला व्यापार मार्ग रेशम मार्ग विश्वविख्यात है । यह मार्ग चीन और एशिया , यूरोप तथा अफ्रीका के देशों के साथ व्यापार का पुल रहा था ।
रेशम मार्ग प्राचीन चीन से मध्य एशिया से हो कर दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया , यूरोप तथा उत्तरी अफ्रीका तक जाने वाला थल व्यापार रास्ता था । बड़ी मात्रा में चीन के रेशम और रेशम वस्त्र इसी मार्ग से पश्चिम तक पहुंचाये जाने के कारण इस मार्ग का नाम रेशम मार्ग रखा गया । पुरातत्वीय खोज से पता चला है कि रेशम मार्ग ईसा पूर्व पहली शताब्दी के चीन के हान राजवंश के समय संपन्न हुआ था , उस समय रेशम मार्ग आज के अफगानिस्तान , उज्जबेकस्तान , ईरान और मिश्र के अल्जेंडर नगर तक पहुंचता था और इस का एक दूसरा रास्ता पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के काबुल से हो कर फारसी खाड़ी तक पहुंचता था , जो दक्षिण की दिशा में आज के कराची तक पहुंच जाता था और फिर समुद्री मार्ग से फारसी खाड़ी और रोम तक पहुंच जाता था ।
ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी से ले कर ईस्वी दूसरी शताब्दी तक रेशम मार्ग के किनारे किनारे पूर्व से पश्चिम तक चार बड़े बड़े सम्राज स्थित थे , वे थे पूर्वी एशिया में चीन का हान राजवंश , मध्य एशिया व भारत के उत्तरी भाग पर शासन करने वाला कुशान , पश्चिमी एशिया का पार्शिया , जो प्राचीन इरान का दास व्यवस्था वाला राज्य था एवं यूरोप का रोम सम्राज थे । रेशम मार्ग से इन प्राचीन सभ्यता वाले राज्यों में प्रत्यक्ष आवाजाही सुलभ हुई थी। रेशम मार्ग और उस के शाखा रास्तों के जरिए पूर्व और पश्चिम के बीच आवाजाही बहुत व्यस्त हुआ करती थी । चीनी एतिहासिक उल्लेेख के मुताबिक चीन में जो अखरोट , खरबूज , तरबूजा , काली मिर्च और गाजर उगते हैं , वह सब पश्चिम से चीन में लाए गए थे । ईस्वी सातवीं शताब्दी से नौवीं शताब्दी तक के चीन के थांग राजवंश काल में रेशम मार्ग सब से ज्यादा व्यस्त रहा था । चीन और पश्चिम के देशों के बीच आवाजाही भी जोरों पर थी । पश्चिम के दुर्लभ और कीमती पशुपक्षी , रत्न मसाला , शीशे के बर्तन , सोने व चांदी की सिक्काएं तथा मध्य व पश्चिम एशिया के संगीत , नृत्य ,पेयजल तथा वस्त्र आभूषण भी चीन में आए और चीन से रेशम , रेशमी कपड़े , कृषि उपजें , कागज उत्पादन कला , छपाई कला , राख की शिल्प कला , चीनी मिट्टी के बर्तन , बारूद और कंपास आदि दूसरे देशों में पहुंचे , जिस से विश्व की सभ्यता के विकास के लिए भारी योगदान किया गया था ।
व्यापार के साथ रेशम मार्ग से सांस्कृतिक आदान प्रदान भी बहुत क्रियाशील रहा था । बौद्ध धर्म चीन के पश्चिमी हान राजवंश के काल ( ईसापूर्व 206--ईस्वी 25) में चीन में आया । ईस्वी तीसरी शताब्दी में चीन के सिन्चांग में गिजर गुफा खोदी गई , जिस में अब भी दस हजार वर्ग मीटर के भित्ति चित्र सुरक्षित है , जिस से बौद्ध धर्म के चीन में आने के प्रारंभिक इतिहास की झलक मिलती है । अनुमान है कि बौद्ध धर्म भारत से रेशम मार्ग से सिन्चांग के गिजर पहुंचा , फिर वहां से कांसू प्रांत के तङहुंग तक आया , इस के बाद चीन के भीतरी इलाकों में फैल गया । रेशम मार्ग से चलते चलते अनेक बौद्ध गुफाएं सुरक्षित हुई देखी जाती हैं , जिन में तङहुंग की मकाओ गुफा तथा लोयांग की लुंगमन गुफा विश्वविख्यात है । दसवीं शताब्दी में चीन के सुंग राजकाल में ही रेशम मार्ग व्यापार के लिए बहुत कम प्रयोग किया गया । रेशम मार्ग लम्बे अरसे से महत्वपूर्ण रहा था , उस ने विश्व सभ्यता के विकास में खास अहम भूमिका अदा की थी । इधर के सालों में युनेस्को ने रेशम मार्ग पर अनुसंधान की योजना शुरू की और रेशम मार्ग को वार्तालाप के रास्ते की संज्ञा दी , ताकि पूर्व और पश्चिम के बीच वार्तालाप और आदान प्रदान बढ़ जाए ।