सामान्य ज्ञान

पी एल ओ
21-Dec-2021 11:32 AM
पी एल ओ

21 दिसम्बर सन 1964 ईसवी को फि़लिस्तीनी स्वतंत्रता संगठन पी एल ओ की स्थापना हुई। आरंभ में यह संगठन 8 छापामार गुटों और कई सामाजिक शैक्षणिक उपचारिक सांस्कृतिक और आर्थिक संस्थाओं पर आधारित था। एक वर्ष बाद इस संगठन की सैनिक शाखा ने अलफ़त्ह के नाम से अपनी गतिविधियां आरंभ की इसके दस हज़ार सदस्य थे।

1974 में पी एल ओ को संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकृति मिली और 1982 में इस संगठन ने सौ से अधिक देशों के साथ सरकारी रुप से संबंध स्थापित किये। इसी वर्ष पी एल ओ की सैनिक शाखा लेबनान पर ज़ायोनी शासन के आक्रमण के चलते पीछे हटने पर विवश हुई और फिर उसके बाद इसने धीरे-धीरे सशस्त्र संघर्ष समाप्त कर दिया और 1993 में पी एल ओ के अध्यक्ष यासिर अराफ़ात ने ओस्लो समझौते पर हस्ताक्षर करके ज़ायोनी शासन को औपचारिकता दे दी। बदले में ज़ायोनी शासन भी पश्चिमी तट और ग़ज़्ज़ा पट्टी के क्षेत्र को फि़लिस्तीनियों को लौटने के लिए वचनबद्ध हुआ। किंतु ज़ायोनी शासन ने दूसरे समझौतों और वचनों की भांति ओस्लो समझौते की भी अवहेलना की। इस प्रकार से ज़ायोनी शासन को विशिष्टता  देने के लिए पी एल ओ की आलोचना की जाती रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news