सरगुजा

ईस्टर पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना
17-Apr-2022 7:12 PM
 ईस्टर पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना

   देर रात तक मनी खुशियां, आतिशबाजी  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 17 अप्रैल।
यीशु ने मृत्यु पर विजय पाकर हमें नया जीवन दिया। ऐसे समाज के नव निर्माण का संदेश दिया, जहां परस्पर तालमेल सहिष्णुता और वसुदेव कुटुंबकम हो, लेकिन दुनिया में आज ऐसी स्थिति है कि एक व्यक्ति दूसरे की जान लेने पर तुला हुआ है। विज्ञान की प्रगति मानव जाति को विकास व प्रगति के बदले विनाश के गर्त में ढकेल रही है। उक्त बातें सरगुजा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप अंतोनिस बड़ा ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर नवापारा स्थित बेदाग इश्माता महा गिरिजाघर में समुदाय को संबोधित करते हुए अपने संदेश में कही।

कोरोनाकाल की पाबंदियों से मिली राहत के बाद खचाखच भरे चर्च परिसर में शनिवार रात 10 बजे से विशेष प्रार्थना प्रारंभ हुई और देर रात तक चलता रहा। पुण्य शनिवार की रात 10 बजे पास्का मोमबत्ती के आशीष के बाद समुदाय द्वारा घरों लाई हुई मोमबत्तियां पास्का मोमबत्ती से प्रज्ज्वलित कर धर्म विधियां प्रारंभ हुई। समस्त धार्मिक अनुष्ठान बिशप अंतोनिस बड़ा की अगुवाई में पल्ली पुरोहित फादर जार्ज ग्रे कुजूर व फादर अमृत ने संयुक्त रूप से संपन्न कराई। इस दौरान पवित्र बाइबिल पाठ का वाचन राजेन्द्र तिग्गा पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, महापौर अजय तिर्की व समुदाय के लोगों द्वारा किया गया।

रात 10 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चले इस पूरे कार्यक्रम के दौरान बीच बीच में फादर अनूप बेक व फादर अनुरंजन तिग्गा के नेतृत्व में पारिस युवा संघ की टीम के भक्ति गीतों से चर्च परिसर गुंजायमान होता रहा। प्रभु यीशु को समर्पित भक्ति गीतों की प्रस्तुति को भक्तों ने खूब सराहा। परम प्रसाद वितरण के साथ ही समस्त धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। रात 12 बजते ही चर्च की घंटियां बजना शुरू होते ही चर्च के बाजू में ही काथलिक युवा मंच के युवाओं ने जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशियों के संदेश को दिया।

इस अवसर पर महापौर अजय तिर्की, पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, फादर अमृत लाल,फा अविरा, फ़ा मुक्ति,फा जॉन कुजूर, काथलिक सभा के राजेन्द्र तिग्गा,युवा संघ,महिला संघ के पदाधिकारी, जगजीत मिंज ,मनोजअजय खलखो, डॉ रोजलिन, सुमन एक्का,बीरेंद्र टोप्पो, अजय अरुण मिंज, भानु खलखो ,बिपिन लकड़ा, सहित शहर में समुदाय द्वारा संचालित संस्थानों के प्रमुख फादर सिस्टर्स व मसीही समुदाय के लोग उपस्थित थे।

नमनाकला स्थित संत एगनासियूस चर्च में भी ईस्टर पर्व की पूर्व संध्या पर समस्त धार्मिक अनुष्ठान पल्ली पुरोहित फादर बीरेंद्र खलखो व सहायक पल्ली पुरोहित प्रताप टोप्पो के द्वारा सम्पन्न कराए गए। देर रात तक चले इस कर्यक्रम में भक्ति गीत के साथ परमप्रसाद वितरण पश्चात अनुषठान सम्पन्न हुए। इस दौरान विनोद एक्का, तरसीयूस खलखो, ज्वाकिम तिग्गा, डीपीओ बसंत मिंज से साथ बड़ी संख्या में समुदाय के लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news