सरगुजा

सी मार्ट में महिलाओं ने एक माह में किया डेढ़ लाख से अधिक का कारोबार
18-Apr-2022 8:30 PM
सी मार्ट में महिलाओं ने एक माह में किया डेढ़ लाख से अधिक का कारोबार

पड़ोसी राज्य के उपभोक्ताओं को भी भाया सी मार्ट

अम्बिकापुर,18 अप्रैल। राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना सी मार्ट में महिलाओं ने संचालन शुरू होने के एक माह में ही 1 लाख 85 हजार रुपये का कारोबार किया है। सी मार्ट में मिलने वाले सामग्री स्थानीय उपभोक्ताओं को तो भा ही रही है, साथ हीपड़ोसी राज्य व जिलों के उपभोक्ता भी इसके खास ग्राहक बन गए हंै। सोमवार को सी मार्ट में स्थानीय ग्राहकों के साथ झारखंड के रांची एवं सूरजपुर जिले के विश्रामपुर से भी ग्राहक सामग्री लेने आये थे।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में देवीगंज मार्ग में सी मार्ट का संचालन नगर निगम के सहयोग से बिहान की महिला समूहों द्वारा किया जा रहा है। सी मार्ट में डेली नीड्स, फल सब्जियां, मिठाई, सजावटी समान, मसाले सहित करीब 300 प्रकार के सामग्री गुणवत्तापूर्ण एवं वाजिब दर पर उपलब्ध है। महिलाओ ने बताया कि सी मार्ट की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है। ग्राहकों को यहां की सामग्री काफी पसंद आ रही है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news