सरगुजा

मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने, नेता प्रतिपक्ष ने सामाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
13-Jun-2022 8:27 PM
मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने,  नेता प्रतिपक्ष ने सामाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,13 जून।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अपने प्रवास में अंबिकापुर पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जिले के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

केंद्र की मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम अंतर्गत नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इसी तारतम्य में उन्होंने कोरोना काल में 70 हजार मास्क बांटने और जानवरों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था देने वाले मास्क मैन अजय अग्रवाल से उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।

समाजसेवी वंदना दत्ता, सरस निशुल्क भोजन संस्था की संचालिका तथा विगत कई वर्षों से अस्पताल में मरीज एवं उनके परिजनों सहित 200 लोगों को भोजन कराने वाली समाजसेवी मुक्ता गुप्ता, मूक बधिर लोगों के लिए संस्था की संचालिका रीता अग्रवाल तथा उत्कृट शिक्षिकीय कार्य हेतु राष्ट्रपति से पुरस्कृत देवेन्द्रनाथ दुबे से उनके निवास पर भेंट कर श्री कौशिक ने सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक प्रेस से रूबरू हुए और अपने संबोधन में कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में बड़े-बड़े उपलब्धियों के साथ जनहित में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देशवासियों का मान बढ़ाया है।

सम्मान कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर अनिल सिंह ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया , अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह पैकरा, अनिल केसरवानी, प्रबोध मिंज, सिद्धनाथ पैकरा, रामकिशुन सिंह, ओम प्रकाश जयसवाल, राजकुमार बंसल, मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, अभिषेक शर्मा, विकास पांडे, रूपेश दुबे, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, कैलाश मिश्रा, मनीष सिंह, रिंकू वर्मा, शुभम अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news