सरगुजा

ओपी चौधरी के खिलाफ एफआईआर का विरोध, सीएम का पुतला फूंका
15-Jun-2022 8:38 PM
ओपी चौधरी के खिलाफ एफआईआर का विरोध, सीएम का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 15 जून।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

 बुधवार को लखनपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में जिला व मंडल पदाधिकारियों के द्वारा गुदरी बाजार मुख्य मार्ग से साप्ताहिक बाजार के मध्य कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पैदल यात्रा निकाला गया। इसके उपरांत भूपेश बघेल का पुतला दहन करने का भी अथक प्रयास किया गया, जिसमें पुलिस बल के साथ झूमा झटकी भी हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस को जलता हुआ पुतला को बुझाने में सफलता मिली।

इस दौरान जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, बृज किशोर पांडे, जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव, अनीश सिंह, विकास शुक्ल चंदन, वीर सोनी, नितिन गुप्ता, हर्ष जयसवाल,प्रियेश अग्रहरि ,अनिरुद्ध मिश्र,गोलू यादव, शुक्ल,राहुल तिवारी,रोहित कुशवाहा,दीपक यादव,मोंटी यादव, रोनी मिश्रा,हिमांशु सिंह सेंगर मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े महामंत्री हर्षवर्धन पांडे सचिन अग्रवाल अवधेश यादव अभिमन्यु सिंह अनिल राजवाड़े मुकेश ठाकुर सहित काफी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news