सरगुजा

अमृत मिशन जल आवर्धन योजना में अनियमितता का आरोप
16-Jun-2022 8:14 PM
अमृत मिशन जल आवर्धन योजना में अनियमितता का आरोप

जांच की मांग को ले भाजपा का धरना-प्रदर्शन, दोषियों पर एफआईआर की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,16 जून।
अमृत मिशन जल आवर्धन योजना में अनियमितता की जांच की मांग व दोषियों पर एफआईआर की मांग को लेकर भाजपाईयों ने आज धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नगर पालिक निगम अम्बिकापुर को केंद्र सरकार द्वारा अमृत मिशन जल आवर्धन योजना के तहत जनता को 24 घंटे शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु 106 करोड़ रूपये की राशि प्रदान की गई थी तथा राज्य सरकार द्वारा उक्त कार्य के डीपीआर बनाने एवं क्रियान्वयन हेतु पी.डी.एम.सी. को एजेन्सी बनाया गया था। पी.डी.एम.सी. की देखरेख में जल आवर्धन का पूरा कार्य होना था। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा उक्त कार्य के क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया था।
आरोप है कि नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में 30 वर्ष पुराने ए.सी.पी. पाईप डाले हुए हैं, जो कालातीत हो चुके हैं, इस योजना के तहत इस प्रकार के सभी पाईप लाईन बदलकर डी.आई. पाईप डालने थे, परन्तु तेजस कम्पनी द्वारा 50 फीसदी ए.सी.पी. पाईप को नहीं बदला गया, जिसके कारण आज भी लोगों को गंदे पानी से निजात नहीं मिल पा रहा है।

पूर्व में नगर निगम अम्बिकापुर को तकिया फिल्टर प्लांट से प्रति दिन 1 करोड़ 70 लाख लीटर जल की आपूर्ति की जा रही थी तथा वर्तमान में अमृत मिशन जल आवर्धन योजना में प्रति दिन घुनघुट्टा फिल्टर प्लांट से 1 करोड़ 50 लाख लीटर जल की आपूर्ति की जा रही है। इसके बावजूद शहर के कई वार्डों जैसे- शीतला वार्ड, सत्तीपारा, बाबुपारा, मंगल पाण्डेय वार्ड, गंगापुर, नमनाकला, भ_ापारा, मदर टेरेसा वार्ड, ब्रम्हपारा, नेहरू वार्ड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, महावीर वार्ड देवीगंज वार्ड, अग्रसेन वार्ड, भ_ापारा, संत गहिरा गुरु वार्ड तथा गोधनपुर वार्ड की जनता पूरे ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या से जूझती रही है।

कन्या परिसर बालिका छात्रावास में आदिवासी बालिकाओं को जल की आपूर्ति हेतु पाईप लाईन के विस्तार के लिए कन्या परिसर बालिका छात्रावास अधीक्षक द्वारा 4.97 लाख रूपये की राशि नगर पालिक निगम अम्बिकापुर को प्रदान की गई थी, परन्तु अब तक उक्त कार्य क्यों शुरू नहीं हो सका, इसकी जांच कराई जाये।

अमृत मिशन जल आवर्धन योजना का कार्य दिसम्बर 2019 तक पूरा हो जाना था परन्तु नगर निगम की कांग्रेस सरकार की असंवेदनशीलता व भ्रष्टाचार के कारण आम जनता के लिए अतिमहत्वपूर्ण, लाभकारी व महत्वाकांक्षी योजना अब केवल सफेद हाथी बनकर रह गई है। अत: भारतीय जनता पार्टी मण्डल अम्बिकापुर आपसे मांग करती है कि उपरोक्त बिन्दुओं पर गम्भीरतापूर्वक विचार कर भ्रष्टाचार की जांच कराई जाये तथा दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाये।

 धरने को ललन प्रताप सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, त्रिलोक कपूर कुशवाहा ,प्रबोध मिंज ,आलोक दुबे ,अंबिकेश केसरी ,राजकुमार बंसल, मंजूषा भगत ,कर्ता राम गुप्ता ,विनोद हर्ष, मधुसूदन शुक्ला ,जन्मेजय मिश्रा नकुल सोनकर राजेंद्र जयसवाल, कैलाश मिश्रा ,मनोज गुप्ता, सर्वेश तिवारी, विश्व विजय सिंह तोमर ,संजीव वर्मा, अंकित तिर्की ,किरण सोनी ,रमेश जयसवाल ,मधु चौदह, मनीष सिंह ने संबोधित किया।
 
धरना-प्रदर्शन में कमलेश तिवारी, विजय, निरंजन राय ,पंकज गुप्ता , शरद सिन्हा निलेश सिंह शैलेश सिंह भारत भूषण तिवारी ,विशाल गोस्वामी, गोपाल सिन्हा ,सालेम केरकेट्टा,अमोघ कश्यप, मनोज प्रसाद, उमेश अग्रवाल , रामप्रवेश पांडे प्रकाश मणि त्रिपाठी आनंद सिंह, मनोज सोनी शंभू सोनी प्रमोद दुबे, मनीष बारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री प्रेमानंद तिग्गा ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news